उड़ान के बीच विमान में आई ऐसी खराबी, कांगो की सेना के 2 अफसरों समेत 14 की दर्दनाक मौत | ACTPnews

उड़ान के बीच विमान में आई ऐसी खराबी, कांगो की सेना के 2 अफसरों समेत 14 की दर्दनाक मौत


Highlights

  • कांगो में विमान हादसे में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 लोगों की मौत हुई।
  • किक्विट से किंशासा लौट रहा विमान तकनीकी खराबी के बाद केंगे में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
  • हादसे की जांच शुरू, कांगो पहले से कई विद्रोही समूहों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है।

किंशासा: कांगो में एक विमान हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में सेना के 2 सीनियर अफसर भी शामिल हैं। कांगो की सेना ने शुक्रवार को हादसे की जानकारी दी। सेना के मुताबिक, हादसे में लेफ्टिनेंट जनरल मुतोम्बो कातालायी तिएंदे और लेफ्टिनेंट जनरल बाकुमी लिकुलिया की भी मौत हुई है। तिएंदे सैन्य अदालत के प्रमुख थे, जबकि लिकुलिया सशस्त्र बलों के ऑडिटर जनरल के पद पर तैनात थे।

हादसे में सेना के 2 बड़े अफसरों की मौत

कांगो की सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल एफोमी एकेंगे ने एक बयान में कहा,

‘दोनों जनरल अधिकारियों के अलावा, इस हादसे में प्रतिनिधिमंडल के 12 सदस्य और विमान के चालक दल के सदस्य भी मारे गए हैं।’

सेना के इस बयान के मुताबिक विमान में सवार किसी भी व्यक्ति की जान नहीं बच सकी।

तकनीकी खराबी के बाद हुआ हादसा

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, विमान दक्षिण-पश्चिमी कांगो के किक्विट शहर से राजधानी किंशासा लौट रहा था। इसी दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई और वह केंगे इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय विमान में मौजूद सभी लोगों की मौत हो गई। सेना के प्रवक्ता एफोमी एकेंगे ने बताया कि दुर्घटना की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। कांगो के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के बोर्ड के अध्यक्ष ट्रायफॉन किन-कीए मुलुंबा ने भी कहा कि फिलहाल विमान हादसे की वजह स्पष्ट नहीं है।

पहले से सुरक्षा संकट से जूझ रहा है कांगो

यह विमान हादसा ऐसे समय हुआ है जब कांगो पहले से गंभीर सुरक्षा संकट का सामना कर रहा है। देश की सेना कई सशस्त्र और विद्रोही समूहों के खिलाफ लड़ रही है। खास तौर पर देश के पूर्वी हिस्से में हालात बेहद चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। इन इलाकों में कई विद्रोही समूह सक्रिय हैं। इनमें सबसे प्रमुख रवांडा समर्थित एम23 विद्रोही समूह है। एम23 ने पिछले साल लगातार कई बड़े हमले करने के बाद पूर्वी कांगो के कई महत्वपूर्ण शहरों पर कब्जा कर लिया है। बता दें कि इन हमलों के बाद इलाके में सुरक्षा स्थिति और जटिल हो गई है।

ये भी पढ़ें: हूतियों ने मार गिराया था सऊदी अरब का F-15 लड़ाकू विमान? अब जारी किया मलबे का VIDEO

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports