जून-जुलाई में भी हीटवेव चलेगी, मानसून श्रीलंका में अटका:केरल पहुंचने में 7 दिन लगेंगे; इस बार 78 सेमी बारिश संभव, यह सामान्य से 10% कम | ACTPnews

जून-जुलाई में भी हीटवेव चलेगी, मानसून श्रीलंका में अटका:केरल पहुंचने में 7 दिन लगेंगे; इस बार 78 सेमी बारिश संभव, यह सामान्य से 10% कम

देश में इस साल सामान्य से कम बारिश होने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक महीने पहले लगाए अनुमान में बदलाव किया है। IMD के मुताबिक, 2026 में मानसून सीजन में देश में औसतन बारिश घटकर 78 सेंटीमीटर रह सकती है। 13 अप्रैल को मौसम विभाग ने 80 सेंटीमीटर बारिश का अनुमान लगाया था। 1971-2020 के आंकड़ों के आधार पर देश में औसत बारिश 87 सेंटीमीटर मानी जाती है। इस साल देश में कुल बारिश लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) का करीब 90% रहने का अनुमान है। यह 2018 के बाद सबसे कम है। 2018 में सामान्य के मुकाबले 91% बारिश हुई थी। 100% LPA को सामान्य बारिश माना जाता है। IMD के मुताबिक जून-जुलाई में भी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात और आंध्र प्रदेश में हीटवेव चलने की संभावना है। आमतौर पर उस वक्त तापमान 30-35 डिग्री तक रहता है। इस बार 3 डिग्री ज्यादा टेंपरेचर रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed