फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पांचवां दिन पूरी तरह से ड्रॉ के नाम रहा। आधिकारिक रूप से 15 जून कम मजबूत मानी जाने वाली टीमों के लिए बेहद शानदार साबित हुआ। सबसे पहले, केप वर्डे ने अपने डिफेंसिव खेल के दम पर यूरोपियन चैम्पियन और 2010 के विश्व विजेता स्पेन को 0-0 की बराबरी पर रोक दिया। इसके बाद बेल्जियम और मिस्र का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा, जबकि सऊदी अरब और उरुग्वे ने भी 1-1 से बराबर खेला। आखिरी मैच सबसे रोमांचक रहा, जहां ईरान और न्यूजीलैंड ने 2-2 से ड्रॉ खेला। ईरान-न्यूजीलैंड के इस मैच के साथ ही वर्ल्ड कप में एक नया इतिहास दर्ज हुआ। टूर्नामेंट के इतिहास में किसी एक ही दिन में चार मैच ड्रॉ होने का यह वाकया 68 साल बाद हुआ है। इससे पहले यह अनोखा संयोग 15 जून 1958 को स्वीडन वर्ल्ड कप में देखा गया था। तब स्वीडन-वेल्स 0-0, वेस्ट जर्मनी-नॉर्दर्न आयरलैंड 2-2, पैराग्वे-यूगोस्लाविया 3-3 और इंग्लैंड-ऑस्ट्रिया मैच 2-2 से ड्रॉ रहा था। ग्रुप-जी: न्यूजीलैंड ने मजबूत टीम ईरान को ड्रॉ पर रोका, चार बेहतरीन टीम गोल हुए लॉस एंजिल्स में ग्रुप-जी के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने मजबूत ईरान को 2-2 की बराबरी पर रोका। इस मैच में चार बेहतरीन टीम गोल देखने को मिले। मैच के 7वें मिनट में इलिजाह जस्ट ने न्यूजीलैंड को शुरुआती बढ़त दिलाई। 33वें मिनट में रामिन रेजाइयन ने स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। फिर 54वें मिनट में इलिजाह जस्ट ने अपना दूसरा गोल कर न्यूजीलैंड को फिर से आगे कर दिया। लेकिन 10 मिनट बाद ही 64वें मिनट में मोहम्मद मोहेबी ने जोरदार शॉट लगाकर गेंद को नेट में पहुंचा दिया और इस रोमांचक मैच को 2-2 से बराबर कर दिया। ग्रुप-एच: उरुग्वे के ड्रॉ के साथ ही किसी साउथ अमेरिकन देश को नहीं मिली जीत मियामी में ग्रुप-एच के एक मुकाबले में सऊदी अरब ने दूसरे हाफ में उरुग्वे के जबरदस्त आक्रमण को नाकाम करते हुए मैच को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। इस परिणाम के बाद अब ग्रुप की सभी टीमें एक-एक अंक के साथ पूरी तरह बराबरी पर आ गई हैं। ड्रॉ के साथ ही, मौजूदा वर्ल्ड कप में अब तक मैदान पर उतरने वाले सभी चारों दक्षिण अमेरिकी देश अपना-अपना पहला मुकाबला जीतने में नाकाम रहे हैं। ग्रुप-जी: मिस्र का पहली जीत का इंतजार कायम, बेल्जियम से 1-1 से बराबर रहा मैच सिएटल में ग्रुप-जी के शुरुआती मुकाबले में बेल्जियम और मिस्र के बीच खेला गया मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा। मिस्र के इमाम अशौर ने 20वें मिनट में टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। 66वें मिनट में मिस्र के डिफेंडर मोहम्मद हानी गेंद गलती से अपने ही नेट (आत्मघाती गोल) में डाल बैठे। अंतिम क्षणों में बेल्जियम ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन गोल नहीं हुआ। मिस्र को अभी भी वर्ल्ड कप इतिहास में पहली जीत की तलाश है। एशिया की 9 में से 6 टीमें खेलने उतरीं, कोई नहीं हारी अब तक एशियन कन्फेडरेशन की नौ में से 6 टीमों ने मैच खेले हैं और किसी को हार नहीं मिली है। एशियन टीमों ने 6 मैचों में दो जीते हैं और 4 ड्रॉ रहे हैं। ——————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… फीफा वर्ल्ड कप-फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया:एम्बापे के 14 गोल, जर्मनी के मुलर की बराबरी की; नॉर्वे ने इराक को 4-1 से हराया फीफा वर्ल्ड कप में बुधवार को I ग्रुप के दो मैच खेले गए। पहले मैच में फ्रांस ने अपने ओपनिंग मैच में सेनेगल को 3-1 से हराया। न्यू जर्सी में खेले गए मुकाबले में स्टार फॉरवर्ड किलियन एम्बापे ने दो गोल दागे और फ्रांस के इतिहास के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने पूर्व स्ट्राइकर ओलिवियर गिरूड का रिकॉर्ड तोड़ा। फ्रांस के लिए ब्रेडली बारकोला ने भी एक गोल किया, जबकि सेनेगल का एकमात्र गोल इब्राहिम म्बाए ने दागा। पूरी खबर
Source link
फीफा वर्ल्डकप के पांचवें दिन सभी मुकाबले बराबर:टूर्नामेंट में 68 साल बाद ऐसा, 1958 वर्ल्डकप में एक दिन में 4 मैच ड्रॉ रहे थे | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports









