मोहाली में साढ़े 4 साल की बच्ची को उसके दादा-दादी के सामने से दिनदहाड़े अगवा कर लिया गया। कार में आए लोग जबरन बच्ची को उठाकर ले गए। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बच्ची स्कूटी पर अपने दादा-दादी के साथ थी। इसी दौरान दो युवक बाइक पर आए और बच्ची को छीनने की कोशिश की, लेकिन स्कूटी गिर गई। इसी बीच एक कार आई और उसमें से निकले युवक बच्ची को उठाकर ले गए। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। दादा-दादी बच्ची को छुड़ाने के लिए कार के आगे लटक गए, लेकिन ड्राइवर कार को आगे बढ़ाते हुए ले गया। बच्ची के पिता ने कहा कि मां की जांघ और पिता की बाजू में फ्रैक्चर आया है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। SP मनप्रीत सिंह ने कहा कि बच्ची का अपहरण उसकी मां और मामा ने ही किया था। पुलिस ने 6 घंटे के भीतर बच्ची को उसकी मां के पास से बरामद कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि माता-पिता के बीच विवाद चल रहा है।
बच्ची के पिता ने बताई ये बड़ी बातें…. बच्ची के दादा ने किडनैपिंग की सारी कहानी बताई बच्ची के दादा करम सिंह ने बताया कि उनका गांव सिंहपुरा है। पोती रवि जोत कौर को उन्होंने ही पाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहू, उसका प्रेमी, उसका भाई, दो अन्य आदमी और 3 लोग, जिनके चेहरे ढके हुए थे, उनके घर पहुंचे। करम सिंह के मुताबिक वह रोज अपनी पोती को स्कूल से लेकर आते और छोड़कर जाते हैं, जबकि उनकी पत्नी भी साथ जाती है। जब वे बच्ची को घर लेकर पहुंचे और घर के दरवाजे के सामने ताला खोलने लगे, तभी आरोपी गाड़ी लेकर पीछे से आए। आरोप है कि उन्होंने गाड़ी रोककर तुरंत दरवाजे खोले और उन पर हमला कर दिया। करम सिंह ने कहा कि उन्होंने झटके से बच्ची को पकड़ा, लेकिन आरोपियों ने उन्हें स्कूटर से नीचे फेंक दिया। करम सिंह ने कहा कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। आरोपियों की पहचान घर में लगे कैमरे में कैद हुई है। उनके अनुसार गाड़ी और पूरी घटना की रिकॉर्डिंग कैमरे में मौजूद है। शोर सुनकर गांव के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए थे, लेकिन आरोप है कि आरोपियों ने गाड़ी नहीं रोकी। करम सिंह ने कहा कि उनकी पत्नी गाड़ी के आगे गईं और वह खुद भी बोनट पर गिर गए ताकि गाड़ी रुक जाए, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। उनकी पत्नी नीचे गिर गईं और उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी गई। पोती की किडनैपिंग को लेकर दादी ने क्या कहा:- ************ ये खबर भी पढ़ें: चंडीगढ़- सरकारी स्कूल में बच्चों को गेट के बाहर बैठाया: 50 मिनट गेट नहीं खोले, पेरेंट्स बोले-ऐसा डेली होता; सिक्योरिटी गार्ड बोला-प्रबंधन के निर्देश चंडीगढ़ में सरकारी स्कूल में स्टाफ के समय पर नहीं पहुंचने के कारण बच्चों को रोजाना स्कूल के बाहर इंतजार करना पड़ रहा है। पेरेंट्स का कहना है कि बच्चे तय समय 7 बजे स्कूल पहुंच जाते हैं, लेकिन गेट देर से खोला जाता है, जिससे छोटे बच्चों को बाहर बैठना पड़ता है। (पढ़ें पूरी खबर)
Source link
मोहाली में दिनदहाड़े बच्ची की किडनैपिंग का VIDEO:किडनैपरों ने घर के बाहर से छीना; पोती को छुड़ाने चलती कार पर लटक गए दादा-दादी | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











