यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के चार्टर्ड प्लेन का सोमवार दोपहर एक इंजन फेल हो गया। उसमें से धुआं निकलने लगा। ब्रजेश पाठक मुरादाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले थे। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गईं। एहतियात के तौर पर विमान को रनवे पर ही रोक दिया गया और ब्रजेश पाठक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तकनीकी टीम ने जांच शुरू कर दी है। इंजन क्यों बंद हुआ, इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी गई। प्रशासन ने कहा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी यात्री एवं अधिकारी सुरक्षित हैं। ब्रजेश पाठक ने दैनिक भास्कर को बताया, मुरादाबाद से टेकऑफ के समय चार्टर्ड प्लेन का एक इंजन बंद हो गया। उसमें से धुआं निकलने लगा। विमान रनवे पर उड़ने को तैयार था, इसी बीच उसे रोककर मुझे सुरक्षित उतारा गया। लखनऊ से भेजी इंजीनियर की टीम नागरिक उड्डयन विभाग के डायरेक्टर निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया, डिप्टी सीएम जिस विमान में सवार थे, उसमें कुछ तकनीकी खराबी हुई है। लखनऊ से विमान को ठीक करने और ईंजन में हुई खराबी की जांच के लिए इंजीनियरों की टीम भेजी जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है…
Source link
यूपी डिप्टी CM के चार्टर्ड प्लेन का एक इंजन बंद:रनवे पर धुआं निकला; मुरादाबाद में उड़ान भरने जा रहा था | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











