अमृतसर में गाड़ी की पार्किंग को लेकर दिनदहाड़े खूनी झड़प हो गई। रिटायर्ड पुलिस अफसर और उनके पड़ोसी AAP नेता आपस में भिड़ गए। बहस से शुरू हुआ झगड़ा हाथापाई, तलवारें लहराने से लेकर फायरिंग तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलाईं। झड़प के दौरान एक व्यक्ति की पगड़ी भी उतर गई। जिसके बाद कुछ युवक तलवारें लहराने लगे। फायरिंग में AAP नेता और एक अन्य व्यक्ति को गोली लग गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
गाड़ी पार्किंग को लेकर हुआ विवाद अमृतसर के SP (ईस्ट) देवेंद्र सिंह ने बताया कि कोट आत्माराम इलाके में गुरूवार दोपहर डेढ़-2 बजे फायरिंग की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर जांच की गई। शुरुआती जांच में सामने आया कि रिटायर्ड पुलिस अफसर तेजिंदर सिंह के घर के सामने उनके पड़ोसी AAP नेता जयपाल सिंह के बेटे ने थार गाड़ी खड़ी कर दी थी। एसपी ने कहा कि रिटायर्ड अफसर तेजिंदर सिंह ने उसे रोक दिया, जिसके बाद दोनों के बीच झड़प हो गई। झगड़े के दौरान जयपाल सिंह के बेटे के हमले में तेजिंदर सिंह की पगड़ी उतर गई, जिसके बाद जयपाल सिंह का बेटा वहां से चला गया। बाद में उसने अपने पिता और भाई को बुला लिया, जो कृपाण और पिस्टल लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों में फिर से हाथापाई और झड़प हुई। झड़प के दौरान जयपाल सिंह की तरफ से गोली चलाई गई, जो तेजिंदर सिंह पक्ष के नरेंद्र सिंह के पैर में लगी। वहीं दूसरी तरफ से चलाई गई गोली जयपाल सिंह के पैर में लगी। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के दो लोगों के पैर में गोलियां लगी हैं और दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। AAP नेता का हाल जानने अस्पताल पहुंचे विधायक घटना की जानकारी मिलते ही आम आदमी पार्टी के दक्षिणी हलके से विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर अमनदीप अस्पताल पहुंचे और घायल जयपाल सिंह का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि उनके हलके में गोलीबारी हुई है और पार्टी के वरिष्ठ वॉलंटियर जयपाल सिंह अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों से मरीजों की स्थिति की जानकारी ली गई है और पूरे मामले की विस्तार से जांच की जा रही है। डॉ. निज्जर ने बताया कि जयपाल सिंह लंबे समय से आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं और पहले चुनाव भी लड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी राजनीतिक रंजिश की पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। वहीं वार्ड नंबर-47 के काउंसलर वरपाल सिंह बब्बर ने बताया कि जयपाल सिंह उनके करीबी साथी हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो बाद में गोलीबारी तक पहुंच गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जयपाल सिंह के बेटे पर भी हमला करने की कोशिश की गई। मामले की जांच कर रही पुलिस
उधर, थाना बी-डिवीजन के पुलिस अधिकारी बलजिंदर सिंह औलख ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ************* ये खबर भी पढ़ें: मोहाली में टैक्सी पर 8 राउंड फायरिंग: ड्राइवर बोला- तांत्रिक विद्या में साथ देने का दबाव बनाया, डेयरी फार्म में चल रही थी गतिविधियां
मोहाली में तांत्रिक विद्या में साथ न देने पर एक टैक्सी चालक पर फायरिंग की गई। देर रात (बुधवार को) चलती स्कॉर्पियो से हमलावरों ने गोलियां बरसाईं, जिसमें ड्राइवर बाल-बाल बच गया। हालांकि उसकी टैक्सी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दो नामजद सहित 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर)
Source link
रिटायर्ड पुलिस अफसर और AAP नेता में फायरिंग,VIDEO:अमृतसर में दोनों तरफ से गोलियां चलीं, हाथापाई में पगड़ी उतरी, तलवारें लहराईं | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports












