वर्ल्ड अपडेट्स:भारत-कनाडा फ्री ट्रेड डील पर तेजी, कनाडाई PM बोले- यह दोनों देशों के लिए गेम चेंजर होगा | ACTPnews

वर्ल्ड अपडेट्स:भारत-कनाडा फ्री ट्रेड डील पर तेजी, कनाडाई PM बोले- यह दोनों देशों के लिए गेम चेंजर होगा

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि भारत के साथ फ्री ट्रेड डील को लेकर बातचीत तेजी से चल रही है। उन्होंने इस समझौते को कनाडा के कारोबार और कर्मचारियों के लिए गेम चेंजर बताया। कार्नी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि इस डील से कनाडा को भारत जैसा बड़ा बाजार मिलेगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ हुई बैठक में ऊर्जा, कृषि, टेक्नोलॉजी और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। पीयूष गोयल इस समय तीन दिन के कनाडा दौरे पर हैं। उन्होंने बताया कि भारत और कनाडा का लक्ष्य इस साल के अंत तक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पूरा करना है। दोनों देश 2030 तक आपसी व्यापार को 17 अरब डॉलर से बढाकर 50 अरब डॉलर तक ले जाना चाहते हैं। गोयल ने बताया कि इस दौरे में भारत से 112 कंपनियों का अब तक का सबसे बड़ा कारोबारी प्रतिनिधिमंडल कनाडा पहुंचा है। इसमें ऊर्जा, फार्मा, टेक, ऑटोमोबाइल और कृषि समेत कई सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… रूस की कीव पर बड़े हमले की चेतावनी; विदेशियों से शहर छोड़ने को कहा
रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में डिफेंस इंडस्ट्रियल फैसिलिटीज पर ‘सिस्टमैटिक स्ट्राइक्स’ की चेतावनी दी है। मॉस्को ने विदेशी नागरिकों, राजनयिक मिशनों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कर्मचारियों से जल्द शहर छोड़ने को कहा है। रूस का दावा है कि यह कार्रवाई कब्जे वाले लुहांस्क क्षेत्र के स्टारोबिल्स्क में हुए ड्रोन हमले के जवाब में होगी, जिसमें 18 लोगों की मौत और 42 लोग घायल हुए थे। यूक्रेन ने छात्रावास को निशाना बनाने के आरोप से इनकार किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पिछले हफ्ते हुए हमले के बाद अब ‘सिस्टमैटिक स्ट्राइक्स’ शुरू किए जाएंगे। मॉस्को के मुताबिक यूक्रेन ड्रोन डिजाइन, प्रोग्रामिंग और लॉन्चिंग से जुड़े ठिकानों का इस्तेमाल कीव में कर रहा है। रूस के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर स्थानीय लोगों को सैन्य और प्रशासनिक ढांचों से दूर रहने की सलाह भी दी गई। बाद में जारी बयान में कहा गया कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को फोन कर अमेरिकी दूतावास स्टाफ को निकालने की सलाह दी। यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने रूस की धमकी को “ब्लैकमेल” बताया और सहयोगी देशों से दबाव में नहीं आने की अपील की। यूक्रेनी सेना ने कहा कि उसका निशाना छात्रावास नहीं, बल्कि एक एलीट ड्रोन कमांड यूनिट थी। रूस ने हाल के दिनों में कीव और आसपास के इलाकों पर मिसाइल और ड्रोन हमले तेज किए हैं। रूस ने रविवार को पुष्टि की कि उसने ओरेश्निक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया। यह परमाणु क्षमता वाली मिसाइल है और यूक्रेन युद्ध में इसका तीसरी बार इस्तेमाल हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *