‘शो से निकाला गया था’, शिवांगी जोशी-हर्षद चोपड़ा पर श्रेया कालरा ने कसा तंज, मिला तगड़ा जवाब | ACTPnews

'शो से निकाला गया था', शिवांगी जोशी-हर्षद चोपड़ा पर श्रेया कालरा ने कसा तंज, मिला तगड़ा जवाब


‘लॉकअप 2’ में कंटेस्टेंट्स के बीच इन दिनों भारी तनाव देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों शो से योगेश रावत बाहर हो गए। वहीं हाल ही में शो में रिबेल किड यानी अपूर्वा मखीजा ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है, जिसके बाद घर का माहौल और भी स्पाइसी होता दिख रहा है। इस बीच शो का एक और वीडियो चर्चा में है, जिसमें शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा आमने-सामने नजर आईं। बीते कुछ एपिसोड्स से लगातार श्रेया और शिवांगी के बीच तनातनी देखने को मिल रही है और एक बार फिर ऐसा ही होता दिखा। ये विवाद तब हुआ, जब श्रेया ने शिवांगी को तंज करते हुए कहा कि उन्हें शो से निकाल दिया गया था। इस पर शिवांगी ने भी उन्हें तगड़ा जवाब दिया।

शिवांगी-श्रेया में तनातनी

‘लॉकअप 2’ के हालिया एपिसोड में हर्षद चोपड़ा, पामेला सेरेना के साथ एक्टिंग को लेकर बात करते दिखे। वह पामेला से कहते हैं कि एक्टर होने पर उन्हें गर्व है। वह एक्टिंग स्ट्रगल्स के बारे में बात करते हुए बताया कि कास्टिंग और सही मौका पाने में कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि कैसे पहले कास्टिंग वाले लोग पर्सनैलिटी देखते हैं और फिर बहुत कुछ देखने के बाद उन्हें एक्टर्स को किसी प्रोजेक्ट में कास्ट किया जाता है। इस पर श्रेया ने तंज करते हुए कहा- ‘तभी शो से निकाल दिया गया था।’

श्रेया की बात सुन भड़कीं शिवांगी

श्रेया का ये कमेंट सुनते ही शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा दोनों ही भड़क जाते हैं। हर्षद पूछते हैं- ‘किसको निकाला गया था?’ हर्षद ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा- ‘गलतफहमी है, चलो कोई तो फहमी है।’ वहीं शिवांगी भी इस पर रिएक्ट करते हुए कहती हैं- ‘किसी को तो काम भी नहीं मिलता।’ लेकिन, शिवांगी और हर्षद की श्रेया से खिटपिट यहीं खत्म नहीं होती, तीनों की बहस आगे भी जारी रहती है और एक-दूसरे पर तीनों जमकर भड़ास निकालते हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इनके तकरार का क्या अंजाम होता है।

‘लॉकअप 2’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री

अब ‘लॉकअप 2’ में अब एक और वाइल्डकार्ड एंट्री हो गई है। शो में रिबेल किड यानी अपूर्वा मखीजा ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है, जिसका प्रोमो भी जारी हो चुका है। अपूर्वा की शो में एंट्री से सूफी मोतीवाला जरूर परेशान होने वाले हैं, क्योंकि पहले भी ‘द ट्रेटर्स’ के दौरान दोनों के बीच खूब तनातनी देखने को मिली थी। अपूर्वा के फैंस भी उन्हें रियेलिटी शो में देखने को लेकर बेताब हैं, क्योंकि वह काफी बोल्ड और स्ट्रेट फॉर्वर्ड पर्सनैलिटी के लिए मशहूर हैं। फिर अपूर्वा के सामने कोई ही क्यों न हो, वह जवाब देने से पीछे नहीं हटतीं। ऐसे में दर्शकों को उम्मीद है कि अपूर्वा की एंट्री के बाद शो में कंटेस्टेंट्स के बीच के समीकरण काफी बदलने वाले हैं।

ये भी पढ़ेंः श्रेया कालरा संग झगड़े में हर्षद चोपड़ा ने खोया आपा, हाथ से किया गंदा इशारा, देखकर भड़के नेटिजंस, Pookie से बना दिया विलेन

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed