हिमाचल में भीषण गर्मी, 6 जिलों में हीटवेव:शिमला में भी लोग बेहाल, कल 7 जिलों में अलर्ट; 28 को राहत के आसार | ACTPnews

हिमाचल में भीषण गर्मी, 6 जिलों में हीटवेव:शिमला में भी लोग बेहाल, कल 7 जिलों में अलर्ट; 28 को राहत के आसार

हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज (मंगलवार को) हीटवेव महसूस की गई। गर्म हवाएं चलने से ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिला के निचले इलाकों में दिन के वक्त लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शिमला में भी गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। रिज पर स्थानीय लोग और टूरिस्ट छाता लेकर व मुंह ढककर चलने को मजबूर हो गए। हीटवेव के बाद राज्य के अधिकांश शहरों के तापमान में दो से तीन डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। मौसम विभाग (IMD) ने कल भी सात जिलों शिमला, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी कर रखा है। इससे तापमान में और उछाल आएगा। 28 मई को गर्मी से मिल सकती है राहत राहत की बात यह है कि परसों यानी 28 मई को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। इस दिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर 30 मई तक रहेगा। 28 व 29 मई को भारी ओलावृष्टि-तूफान का ऑरेंज अलर्ट IMD ने 28 और 29 मई को राज्य में भारी ओलावृष्टि, तेज तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफान चलने का पूर्वानुमान है। राज्य के कुछेक भागों में 60 किलोमीटर की रफ्तार से भी हवाएं चल सकती है। तेज आंधी व ओलावृष्टि से किसानों-बागवानों की फसलों को नुकसान हो सकता है। 30 मई को भी बारिश जारी रहेगी 30 मई को भी अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब और बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। 31 मई से पूरे प्रदेश में मौसम साफ होगा। इसी तरह, बीते 24 घंटे के दौरान भी कई क्षेत्रों के तापमान में उछाल और कुछेक जगह गिरावट दर्ज की गई। कुल्लू, चंबा और लाहौल स्पीति जिला में कुछेक स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के कारण तापमान नीचे गिरा, जबकि अन्य शहरों के तापमान में उछाल आया है। ऊना का पारा चढ़ा, मनाली का गिरा ऊना का तापमान सर्वाधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। ऊना के नेरी का पारा भी 39.8 डिग्री, सुंदरनगर 38.7°C रिकॉर्ड किया गया। वही मनाली का पारा 4.4 डिग्री गिरने के बाद 23.8 डिग्री और केलांग का पारा सामान्य से 6.8 डिग्री कम होने के बाद 14.6 डिग्री रह गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *