हिमाचल में लैंडस्लाइड का VIDEO:मजदूरों ने भागकर बचाई जान, शोंगटोंग प्रोजेक्ट की साइट पर चल रहा था काम, तभी पहाड़ी-पेड़ गिरे | ACTPnews

हिमाचल में लैंडस्लाइड का VIDEO:मजदूरों ने भागकर बचाई जान, शोंगटोंग प्रोजेक्ट की साइट पर चल रहा था काम, तभी पहाड़ी-पेड़ गिरे

हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिला किन्नौर में आज सुबह भारी लैंडस्लाइड हो गया। किन्नौर के पोवारी स्थित शोंगटोंग पावर प्रोजेक्ट की बैराज साइट पर भारी भूस्खलन के बाद यहां काम कर रहे मजदूरों ने भागकर जान बचाई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लैंडस्लाइड का डरावना वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा गिरता और कई पेड़ टूटकर नीचे आते दिखाई दे रहे हैं। देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में धूल का गुबार फैल गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, शोंगटोंग पावर प्रोजेक्ट की बैराज साइट पर निर्माण कार्य चल रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे अचानक पहाड़ी दरक गई और भारी मलबा नीचे आ गिरा। भूस्खलन की चपेट में निर्माणाधीन बैराज को भी नुकसान पहुंचा है। पेट्रोल पंप को खतरा लैंडस्लाइड के बाद पेट्रोल पंप और एक घर को खतरा पैदा हो गया है। यदि दोबारा बड़े स्तर पर लैंडस्लाइड होता है तो पेट्रोल पंप और घर को नुकसान पहुंच सकता है। प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मानसून से पहले डराने लगी लैंडस्लाइड की घटनाएं मानसून से पहले ही प्रदेश में भूस्खलन की घटनाएं सामने आने लगी हैं। इससे पहले गुरुवार शाम को राजधानी शिमला के संजौली-ढली बाईपास पर पहाड़ी दरक गई थी। यहां भारी चट्टानें, पेड़ और बड़ी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया था, जिससे यातायात करीब दो घंटे तक प्रभावित रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed