कांतारा विवाद, रणवीर सिंह चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे:मिमिक्री केस में हाई कोर्ट के आदेश के बाद किए दर्शन; एक दिन पहले लगा था बैन | ACTPnews

कांतारा विवाद, रणवीर सिंह चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे:मिमिक्री केस में हाई कोर्ट के आदेश के बाद किए दर्शन; एक दिन पहले लगा था बैन

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने मंगलवार सुबह मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। यह कदम उन्होंने कर्नाटक हाई कोर्ट के उस आदेश के बाद उठाया है, जो उनके खिलाफ दर्ज ‘कांतारा’ फिल्म के दैवा सीन की मिमिक्री केस में दिया गया था। कोर्ट ने अप्रैल में उन्हें चार हफ्ते के भीतर मंदिर जाकर दर्शन करने का आदेश दिया था। रणवीर सिंह का यह मंदिर दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब एक दिन पहले ही फिल्म फेडरेशन (FWICE) ने फिल्म ‘डॉन 3’ को छोड़ने के कारण उनके खिलाफ असहयोग निर्देश जारी कर उन्हें बैन कर दिया था। आम भक्त की तरह कतार में लगकर किए दर्शन रणवीर सिंह मंगलवार सुबह मैसूर पहुंचे। इससे पहले सुबह जल्दी उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता ने किसी वीआईपी सुविधा का इस्तेमाल नहीं किया। वे एक आम श्रद्धालु की तरह कतार में खड़े हुए और देवी चामुंडेश्वरी के दर्शन किए। गर्भगृह के प्रवेश द्वार तक उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था, जिसे अंदर जाने से पहले हटा दिया। वे बिना किसी पूजा सामग्री के खाली हाथ पहुंचे थे और मंदिर में विशेष प्रार्थना की। गोवा के फिल्म फेस्टिवल से शुरू हुआ था विवाद यह पूरा विवाद पिछले साल 30 नवंबर 2025 को गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के समापन समारोह से शुरू हुआ था। इस समारोह में रणवीर सिंह ने फिल्म ‘कांतारा’ के प्रसिद्ध ‘दैवा’ सीन की मिमिक्री की थी, जिसमें फिल्म के डायरेक्टर और लीड एक्टर ऋषभ शेट्टी नजर आए थे। इस परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कन्नड़ समुदाय के एक बड़े हिस्से ने कड़ी नाराजगी जताई थी। इसके बाद कन्नड़ समुदाय की भावनाएं आहत करने के आरोप में रणवीर के खिलाफ कर्नाटक में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। हाई कोर्ट ने दिया था मंदिर जाने का आदेश मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद रणवीर सिंह ने फरवरी 2026 में राहत के लिए कर्नाटक हाई कोर्ट का रुख किया था। तब कोर्ट ने उनके खिलाफ किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। इसके बाद अप्रैल में रणवीर ने कोर्ट में एक संशोधित हलफनामा दायर कर बिना किसी शर्त के माफी मांगी थी। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर भी सफाई देते हुए लिखा था कि उनका इरादा सिर्फ ऋषभ शेट्टी की बेहतरीन एक्टिंग की सराहना करना था और वे सभी संस्कृतियों का सम्मान करते हैं। इस पर कोर्ट ने मामले को बंद करने के संकेत देते हुए उन्हें मंदिर जाने का आदेश दिया था। चामुंडेश्वरी मंदिर की खासियत मैसूर, कर्नाटक में स्थित यह मंदिर दक्षिण भारत के सबसे पूजनीय शक्तिपीठों में से एक है, जहां मां चामुंडेश्वरी का दरबार सजता है। इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत और मान्यता यह है कि यहां भक्त केवल योजना बनाकर नहीं आ सकते, बल्कि देवी के दर्शन तभी संभव होते हैं जब मां खुद बुलावा देती हैं। भक्तों के बीच यह अटूट विश्वास है कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, मां का बुलावा आने पर भक्त खुद-ब-खुद उनके दरबार तक पहुंच जाते हैं और यहां पहुंचना अपने आप में एक बड़ा सौभाग्य, सम्मान और आशीर्वाद पाने का जरिया माना जाता है। ‘डॉन 3’ विवाद के ठीक अगले दिन पहुंचे मैसूर रणवीर का यह मंदिर दौरा उस वक्त हुआ है जब वे एक और बड़े विवाद में घिरे हैं। सोमवार को ही फिल्म फेडरेशन FWICE ने उनके खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव (असहयोग निर्देश) जारी किया है। उन पर आरोप है कि वे फिल्म ‘डॉन 3’ के प्रोजेक्ट से ऐन वक्त पर पीछे हट गए, जिससे डायरेक्टर फरहान अख्तर और मेकर्स को करीब 45 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इस बड़े फैसले के अगले ही दिन रणवीर मैसूर के मंदिर में प्रार्थना करते नजर आए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed