कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक:पार्टी ने X पर लिखा- एक्सेस नहीं कर पा रहे; फॉलोअर्स की संख्या 2 करोड़ 17 लाख हुई | ACTPnews

कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक:पार्टी ने X पर लिखा- एक्सेस नहीं कर पा रहे; फॉलोअर्स की संख्या 2 करोड़ 17 लाख हुई

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का इंस्टाग्राम अकाउंट शनिवार को हैक होने का दावा किया गया। फाउंडर अभिजीत दीपके ने सुबह 8.25 बजे X पर बताया कि वे CJP का इंस्टाग्राम अकाउंट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि यूजर्स अकाउंट देख पा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर सुबह 10 बजे तक CJP के फॉलोअर्स अब 2 करोड़ 18 लाख हो गए हैं। पार्टी के X पर भी फॉलोअर्स की संख्या शनिवार सुबह 9.45 बजे तक 1 लाख 94 हजार से ज्यादा हो गई। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को दावा किया था कि उन्हें वॉट्सएप पर जान से मारने की धमकियां मिली हैं। उनके माता-पिता ने भी बेटे की गिरफ्तारी की आंशका जताई। जानिए पिछले 5 दिन में क्या-क्या हुआ? 22 मई: ऑनलाइन पिटीशन जारी की, धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा मांगा 21 मई: X अकाउंट बंद हुआ तो नया बनाया CJP का X अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था। जब पुराना अकाउंट बंद हुआ, तब 1.93 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। संगठन ने कुछ देर बाद नया अकाउंट बनाया। इसका नाम ‘कॉकरोच इज बैक’ रखा गया और बायो में लिखा- कॉकरोच डोंट डाय, यानी कॉकरोच मरते नहीं। 15 मई: CJI ने कहा था- कुछ युवा कॉकरोच की तरह भटक रहे 15 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने एक याचिका पर सुनवाई के दौरान युवाओं पर टिप्पणी की थी। लाइव लॉ के मुताबिक, CJI सूर्यकांत ने कहा, ‘कॉकरोच की तरह ऐसे युवा हैं, जिन्हें इस पेशे में रोजगार नहीं मिल रहा है। इनमें से कुछ मीडिया, कुछ सोशल मीडिया और कुछ RTI और दूसरे तरह के एक्टिविस्ट बन रहे हैं। ये हर किसी पर हमला करना शुरू कर देते हैं।’ इसके अगले दिन कॉकरोच जनता पार्टी नाम से डिजिटल पहल शुरू हुआ। वहीं CJI ने अपने बयान पर विवाद बढ़ने पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया गया। CJP के 96% फालोअर्स इंडियन CJP पर आरोप लग रहा है कि इंस्टाग्राम पर उसके ज्यादातर फॉलोअर्स पाकिस्तान, बांग्लादेश और अमेरिका जैसे देशों के हैं। भारत के सिर्फ 9% फॉलोअर्स हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। 96% फॉलोअर्स भारतीय हैं। अभिजीत अमेरिका में पढ़ रहे, AAP में काम कर चुके 30 साल के अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के संभाजी नगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटजिस्ट हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिजीत ने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल वो अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन से मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं। अभिजीत 2020 से 2022 तक केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया स्ट्रैटजिस्ट रहे हैं। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में अभिजीत AAP के लिए वायरल मीम बेस्ड ऑनलाइन प्रचार का मटेरियल बनाते थे। एक इंटरव्यू में अभिजीत ने बताया कि उन्होंने निजी जिंदगी और आर्थिक स्थिरता के लिए AAP छोड़कर बोस्टन यूनिवर्सिटी में अप्लाई किया था। एडमिशन मिल गया, तो वे अमेरिका शिफ्ट हो गए। अभिजीत किसान आंदोलन से लेकर महंगाई जैसे राजनीतिक मुद्दों पर X अकाउंट पर केंद्र सरकार और पीएम पर निशाना साधते रहे हैं। —————– ये खबर भी पढ़ें… CJI बोले- बेरोजगार युवा कॉकरोच जैसे:ये मीडिया, सोशल मीडिया और RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करते हैं चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान 15 मई को देश के बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच कहा। उन्होंने कहा- कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच जैसे होते हैं, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करने लगते हैं। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports