चंडीगढ़ के सेक्टर-55 में रविवार को बिल्डिंग की दूसरी मंजिल की छत पर कपड़े सुखाने गई एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की अचानक पैर फिसलने से नीचे गली में गिर गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि नीचे से गुजर रहे लोग घबरा गए। गंभीर रूप से घायल होने की आशंका के बीच लोगों ने तुरंत लड़की को उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। लड़की की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें लड़की छत से गिरने के बाद जमीन पर पड़ी तड़पती दिख रही है। छत से गली में गिरी थी लड़की जानकारी के अनुसार सेक्टर-55 निवासी 16 वर्षीय खुशी अपने घर की दूसरी मंजिल पर कपड़े सुखाने गई थी। वह छत पर कपड़े डाल रही थी कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह सीधे नीचे गली में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है? गली से गुजर रहे लोगों ने जोर की आवाज सुनी तो देखा कि एक लड़की जमीन पर पड़ी तड़प रही थी। यह देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत उसकी ओर दौड़े। लोगों ने बिना देर किए लड़की को उठाया और परिवार वालों को सूचना दी। इसके बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, लड़की के शरीर पर कुछ चोटें आई हैं, लेकिन उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। CCTV कैमरे में कैद हुआ पूरा हादसा यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की अचानक ऊपर से नीचे गिरती है। इसके बाद लड़की जमीन पर पड़ी तड़पती है। उसे वहां से गुजर रहे लोग देखकर एकदम से डर जाते हैं। इसके बाद कई लोग उसकी मदद के लिए पहुंचते हैं। कराहती हुई लड़की को लोग उठाकर ले जाते हैं। लड़की अपने पैरों पर चल नहीं पा रही थी। लोग उसे घसीटते हुए गाड़ी की तरफ ले गए। लोगों को शक- किसी ने धक्का दिया मौके पर मौजूद लोगों ने बताया है कि पहले कई लोगों को लगा कि शायद किसी ने लड़की को ऊपर से धक्का दिया है, लेकिन बाद में परिवार वालों ने बताया कि वह कपड़े सुखाने छत पर गई थी। इसी दौरान हादसे का शिकार हुई। परिजनों के मुताबिक, खुशी रोजाना की तरह छत पर कपड़े सुखाने गई थी। इस बारे में चंडीगढ़ सेक्टर 56 चौकी इंचार्ज कुलदीप ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लड़की छत से गिर गई है। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वह कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई थी और उसका पैर फिसल गया। उसे मामूली चोटें आई हैं। किसी की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
Source link
चंडीगढ़ में छत से गिरती नाबालिग लड़की का VIDEO:कपड़े सुखाने गई थी, पैर फिसलने पर दूसरी मंजिल से गिरी, जमीन पर तड़पती रही | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

सलमान खान की शो 'अलायंस' में एंट्री होगी:भाई सोहेल का सपोर्ट करने पहुंचेंगे, काउबॉय हैट और ऑल-डेनिम लुक में दिखे | ACTPnews
-

चीन पर पाकिस्तान के जरिए ईरान को 400 रॉकेट लॉन्चर भेजने का आरोप? डोनाल्ड ट्रंप बोले- ‘ये हैरानी की बात होगी’ | ACTPnews
-

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को फर्जी पासपोर्ट मामले में 7 साल की सजा, CBI कोर्ट ने सुनाया फैसला | ACTPnews
-
-

“अफवाहों से बचें”, PM बालेंद्र शाह की अपील, नेपाल में भड़की सांप्रदायिक हिंसा में तीन लोगों की मौत | ACTPnews








