नगालैंड में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत हो गई। पिछले दो दिनों में मोकोकचुंग जिले में 8 और तुएनसांग जिले में 11 मौतें हुई हैं। मौतों के बाद पुलिस ने कई जगह छापेमारी की। इस कार्रवाई में 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया और करीब 3,000 शराब की बोतलें जब्त की गईं। पुलिस ने जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई है। शराब के सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए गुवाहाटी भेजे गए हैं। राज्य में 1990 से शराबबंदी कानून लागू है। SIT शराब बेचने वालों की जांच करेगी पुलिस के मुताबिक, मौतें जहरीली शराब पीने के बाद होने की आशंका है। फोरेंसिक जांच से मौत की सही वजह पता चलेगी। SIT मौतों के साथ जहरीली शराब बेचने वालों और सप्लाई चेन की भी जांच करेगी। मामले में कुछ सुराग मिले हैं। पुलिस ने लोगों से बिना लेबल या संदिग्ध शराब न पीने और तबीयत बिगड़ने पर तुरंत इलाज कराने की अपील की है।
Source link
नगालैंड में जहरीली शराब से 2 दिन में 19 मौतें:19 गिरफ्तार; राज्य में 36 साल से शराबबंदी कानून लागू | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

रीति तिवारी की आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़के सलमान:बोले- किसी का अपमान करने की भी एक सीमा होनी चाहिए; आपको इस पर गर्व क्यों है | ACTPnews
-
-

TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला:ममता की रैली में जाते समय अंडे फेंके, शीशा तोड़ा; 4 महीने में तीसरी बार हमला हुआ | ACTPnews
-

‘द वन’ ने पहले दिन ₹8 करोड़ कमाए:सिद्धार्थ की पिछली 10 फिल्मों में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग; ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन ₹3.35 करोड़ कमाए | ACTPnews
-

कनाडाई लेखक पर AI से किताब लिखने का आरोप:फ्रांस के सबसे बड़े पुरस्कार की रेस से बाहर, लेखक बोले- 2019 में ये सब नहीं था | ACTPnews








