उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में अपनी कथा के दूसरे दिन बाबा बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने देश की अर्थव्यवस्था, महंगाई और राजनीतिक व्यवस्था को लेकर टिप्पणी की, जो काफी चर्चा में है। उन्होंने हलके-फुल्के अंदाज में कहा- हमारा सपना है कि काश भारत का रुपया इतना मजबूत हो कि अमेरिका वाला ट्रंप चच्चा 30 डॉलर दे, तब हम 1 रुपया दें…। उन्होंने राजनीतिक दलों पर भी तंज कसते हुए कहा- साधना से निकले तो बहुत कांड हुए भारत में। कॉकरोच निकला। भारत भी गजब है, जिन कॉकरोचों से लोग डरते हैं, उनकी पार्टियां बन गईं, पर इससे यह सिद्ध होता है कि बेरोजगारी तो बढ़ रही है। महंगाई और ईंधन खपत पर बोलते हुए शास्त्री ने कहा- आम जनता से डीजल-पेट्रोल कम जलाने की अपील की जाती है, लेकिन नेताओं के चार्टर्ड विमानों पर भी रोक लगना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि तीन महीने के लिए नेताओं की सैलरी काटी जानी चाहिए। बता दें कि शास्त्री ने बद्रीनाथ धाम में 21 दिनों की कठिन साधना की। अब वे यहां सत्यनारायण की कथा कह रहे हैं। देखिए तस्वीरें गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए 27 जुलाई को ज्ञापन गुरुवार को धीरेंद्र शास्त्री ने गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान की घोषणा की थी। यह अभियान 27 जुलाई को भारत के सभी जिलों में चलाया जाएगा, जिसमें ज्ञापन सौंपने और हस्ताक्षर अभियान शामिल होगा। गाय को खाने वाले भी राष्ट्र माता बनाने की मांग कर रहे शास्त्री ने मौलाना मदनी का जिक्र करते हुए कहा था- “हम लोग गाय को रोटी खिलाते हैं। कुछ लोग रोटी के साथ गाय खाते हैं, लेकिन अब वे भी गोमाता को राष्ट्र माता बनाने के समर्थन में आगे आ रहे हैं। देश बदल रहा है। उन्होंने संत समाज से भी आग्रह किया कि सभी संत, महात्मा और सनातनी दिल्ली पहुंचकर गोमाता को राष्ट्र माता बनाने की मांग को मजबूती प्रदान करें।
Source link
पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले-नेताओं की सैलरी कटनी चाहिए:कहा-इतना कमाओ कि ट्रंप चच्चा 30 डॉलर दें, तब भारत 1 रुपया दे | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

इंदौर में विजयवर्गीय के घर के सामने दंपती का प्रदर्शन:बोले- छात्रों को कीड़े और आंदोलन को प्रायोजित क्यों कहा; पुलिस जबरन उठा ले गई | ACTPnews
-

CJP का आंदोलन, पंजाबी एक्टर-सिंगर बंटे:बब्बू मान बोले- हर बार हम ही क्यों लाठी खाएं; सोनम बाजवा ने टूटे दिल की इमोजी लगाई | ACTPnews
-

वर्ल्ड अपडेट्स:जेफ्री एपस्टीन से जुड़े फ्रांसीसी शख्स डैनियल सियाद घर पर मरे मिले, लीक फाइल्स में 1000 बार नाम आया था | ACTPnews
-

ममता समर्थक विधायक को मार्शलों ने विधानसभा से बाहर किया:TMC बागी गुट के MLA को बोलने से रोका था; दिनभर निलंबित रहे | ACTPnews
-

हरियाणवी सिंगरों ने स्टूडेंट्स के समर्थन में नए गाने रोके:न्योलीवाला बोले- मेरी उम्र के युवा लाठियां खा रहे, मैं खुशियां नहीं मना सकता | ACTPnews







