बीच सड़क 80s की हसीनाओं का दंगल, पद्मिनी कोल्हापुरे-पूनम ढिल्लों से भिड़ीं प्रीति सप्रू, पुलिस को देना पड़ा दखल | ACTPnews

बीच सड़क 80s की हसीनाओं का दंगल, पद्मिनी कोल्हापुरे-पूनम ढिल्लों से भिड़ीं प्रीति सप्रू, पुलिस को देना पड़ा दखल


सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) का विवाद दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। ये अंदरूनी विवाद इतना बढ़ गया है कि अब मामला सड़क तक पहुंच गया है। पिछले दिनों उपासना सिंह ने सिंटा की पदाधिकारी पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे पर संगठन के दस्तावेजों में छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। दोनों अभिनेत्रियों पर दस्तावेजों और अन्य सामान को हटाने की कोशिश के आरोप लगे। ऐसे में पूनम ढिल्लों, पद्मिनी कोल्हापुरे, अभय भार्गव, जया भट्टाचार्य और सी.पी. ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए खुद पर लगे आरोपों पर अपनी बात रखी और सफाई पेश की। लेकिन, अब CINTAA का ये अंदरूनी विवाद संगठन से उठकर सड़क तक पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पद्मिनी कोल्हापुरे और प्रीति सप्रू को आपस में बहस करते देखा जा सकता है।

CINTAA मेंबर्स का बीच सड़क विवाद

हाल ही में कुनिका ने आरोप लगाया था कि CINTAA के ऑफिशियल कागजात और फाइलें पूनम ढिल्लों की गाड़ी में रखी गई थीं। कुनिका सदानंद के इन्हीं दावों को लेकर कुछ CINTAA मेंबर पद्मिनी कोल्हापुरे से सवाल करते दिखे, जिसे लेकर पद्मिनी कोल्हापुरे नाराज हो गईं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह संगठन के आधिकारिक कागज ले जाने की बात मानती हैं तो अभिनेत्री उनसे समिति को भंग करने वाला पत्र दिखाने को कहती हैं। धीरे-धीरे ये बहस इतनी बढ़ गई कि पुलिस को इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा।

पुलिस ने लगाई फटकार

बात इतनी बिगड़ गई कि बीच सड़क ही पद्मिनी कोल्हापुरे और प्रीति सप्रू के बीच बहसबाजी शुरू हो जाती है। ऐसे में पुलिस ने मामले को संभालने की कोशिश की और कहा कि वह मामले में सिर्फ थर्ड पार्टी हैं और उनके लिए सभी एक समान हैं। दूसरी तरफ पूनम ढिल्लों पूछती हैं कि उनकी कार की तलाशी क्यों ली जा रही है, जबकि कुनिका सदानंद लगातार वीडियो रिकॉर्ड करती रहीं, जिससे पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे नाराज हो गईं। इस पर पुलिस अफसर नाराज हो गईं और कहा- ‘मुझे आपसे इस तरह बात करने में अच्छा नहीं लग रहा। हम झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों से भी ऐसे बात नहीं करते। कम से कम अपनी इज्जत का ख्याल रखिए, लोग देख रहे हैं। आप सभी सिर्फ अपने आरोपों पर अड़े हैं, हमारी बात सुन ही नहीं रहे। अगर कोई और होता तो हम थप्पड़ मार देते। आपको इज्जत दे रहे हैं, लेकिन हद होती है।’

CINTAA विवाद की वजह क्या थी?

अगस्त में CINTAA के एग्जीक्यूटिव कमेटी के 11 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालों में से आठ चुने हुए सदस्य थे। इसके बाद उपासना सिंह और अन्य सदस्यों ने पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे पर अलोकतांत्रिक तरीके से काम करने के आरोप लगाए। हालांकि, पून और पद्मिनी दोनों ने इन आरोपों से इनकार किया है। इस्तीफों और लीडरशिप संकट के बाद, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) ने 12 सितंबर, 2026 को CINTAA के लिए नए चुनाव कराने की घोषणा की।

ये भी पढ़ेंः 28 दिन में बनी 10 लाख बजट वाली फिल्म, 2 बड़े स्टार के बीच लाइमलाइट लूट ले गया कुत्ता, की थी छप्परफाड़ कमाई

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *