हिमाचल प्रदेश के दो जिले ऊना और मंडी में आज (बुधवार को) हीटवेव महसूस की गई। इससे दिन के वक्त लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शिमला समेत राज्य के अन्य शहरों में भी सुबह से ही तेज धूप खिली रही। अच्छी बात यह रही कि हीटवेव नहीं चली। शिमला में दिन में हल्की हवाओं के कारण लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। हीटवेव के बाद ऊना का पारा 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हमीरपुर के नेरी का 40.7 डिग्री और मंडी का सामान्य से 5.3 डिग्री ज्यादा के साथ 38.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। राज्य के आठ शहरों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। अगले कल भी पहाड़ों पर गर्मी सताएगी। कल तीन जिलों में हीटवेव का अलर्ट इसे देखते हुए मौसम विभाग ने कल भी ऊना, बिलासपुर और सोलन जिला में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को ज्यादा सतर्कता बरतने को कहा गया है। राहत की बात यह है कल दोपहर बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के आसार है। इसका असर अगले 72 घंटे तक यानी 30 मई तक रहेगा। कल ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट IMD ने कल के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में भारी ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफान चलने का पूर्वानुमान है। राज्य के कुछेक भागों में 60 किलोमीटर की रफ्तार से भी हवाएं चल सकती है। तेज आंधी व ओलावृष्टि से किसानों-बागवानों की फसलों को नुकसान हो सकता है। 29 मई को भी इन जिलों में भारी ओलावृष्टि और तूफान की संभावना जताई गई है। 30 मई को भी बारिश जारी रहने की संभावना राज्य के कुछ भागों में 30 मई को भी बारिश जारी रहने की संभावना है। 31 मई से वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर जरूर पड़ेगा, लेकिन अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले कुछेक भागों में हल्की बूंदाबांदी 2 जून तक जारी रह सकती है।
Source link
हिमाचल में हीटवेव, ऊना का पारा 44॰C पहुंचा:8 शहरों में 35॰C पार टेंपरेचर, कल भी गर्मी सताएगी; 2 दिन ओलावृष्टि-तूफान का अलर्ट | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











