अमेरिका-भारत की ट्रेड डील बेहद करीब, मोदी-ट्रंप के बीच एक बार फिर जल्द हो सकती है बातचीत | ACTPnews

अमेरिका-भारत की ट्रेड डील बेहद करीब, मोदी-ट्रंप के बीच एक बार फिर जल्द हो सकती है बातचीत


अमेरिका के ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जेमिसन ग्रीर ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय ट्रेड डील पर बातचीत अपने आखिरी दौर में है। हालांकि अभी तुरंत कोई अंतिम घोषणा होने की उम्मीद नहीं है। दरअसल, 2026 G20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में एक सवाल का जवाब देते हुए ग्रीर ने कहा कि बातचीत “शॉर्ट स्ट्रोक्स” (काम के आखिरी चरण) में है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हम इसके अंत के करीब हैं।” 

जल्द हो सकती है मोदी-ट्रंप की बातचीत

ग्रीर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार सुबह (अमेरिकी समय) “बहुत रचनात्मक बातचीत” हुई और वे प्रगति का जायजा लेने के लिए जल्द ही फिर से बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी जल्द ही इस पर एक और बातचीत कर सकते हैं ताकि प्रगति और मौजूदा स्थिति का जायजा लिया जा सके।”

मुख्य मुद्दों को हल करने पर चल रहा काम

हालांकि उन्होंने तुरंत किसी घोषणा की उम्मीद न करने की सलाह दी, लेकिन कहा कि दोनों पक्षों ने मुख्य मुद्दों की पहचान कर ली है। ग्रीर ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि कुछ तुरंत होने वाला है, लेकिन हमने उन मुद्दों की पहचान कर ली है जिन पर मतभेद हैं, और हम उन पर पूरी लगन से काम कर रहे हैं।”

पीयूष गोयल ने ग्रीर से की थी मुलाकात

वहीं वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ अपनी बैठक के बारे में बताते हुए ग्रीर ने कहा, “मंत्री गोयल और मेरे बीच बहुत रचनात्मक बातचीत हुई। हमारे स्टाफ अभी बैठक कर रहे हैं, क्योंकि वे देश में हैं और हम यहां हैं। हम लगातार भारत के साथ व्यापार समझौते को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।” बता दें कि पीयूष गोयल ने बुधवार को मिल्वौकी में G20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के दौरान ग्रीर से मुलाकात की थी। X पर जानकारी देते हुए गोयल ने कहा कि उन्होंने USTR ग्रीर के साथ “भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते के तहत दोनों देशों के लिए फायदेमंद अंतरिम समझौते को जल्द पूरा करने की दिशा में सार्थक बातचीत की”।

हाल ही में ट्रंप और मोदी के बीच हुई थी बात

बता दें कि पीयूष गोयल और ग्रीर के बीच यह बैठक मोदी और ट्रंप के बीच हुई फोन कॉल के समय ही हुई, जिसमें नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अहम टेक्नोलॉजी और आपसी हित के अन्य क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरे से पहले, वाणिज्य मंत्रालय ने कहा था कि गोयल अपने अमेरिकी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे ताकि “एक संतुलित और दोनों देशों के लिए फायदेमंद भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) को आगे बढ़ाया जा सके और 7 फरवरी 2026 के संयुक्त बयान के अनुसार एक अंतरिम समझौते को अंतिम रूप दिया जा सके”। (इनपुट- ANI)

यह भी पढ़ें-

पुतिन ने जमकर की PM मोदी की तारीफ, यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म कराने की कोशिशों को सराहा

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports