उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाद अब श्री काल भैरव मंदिर में भी श्रद्धालुओं के लिए शीघ्र दर्शन व्यवस्था शुरू कर दी गई है। बुधवार से लागू हुई इस नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालु 500 रुपए का टिकट लेकर सीधे गर्भगृह से दर्शन कर सकेंगे। टिकट मंदिर परिसर के बाहर बने काउंटर से सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। विश्व प्रसिद्ध श्री कालभैरव मंदिर, जहां भगवान काल भैरव को मदिरा का भोग लगाया जाता है, वहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। बढ़ती श्रद्धालु संख्या और सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को देखते हुए मंदिर में 125.17 करोड़ रुपए की लागत से कॉरिडोर और अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। मंदिर प्रशासन के अनुसार, फिलहाल यह व्यवस्था ऑफलाइन शुरू की गई है, जिसे जल्द ही ऑनलाइन भी किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को विशेष मार्ग से सीधे गर्भगृह तक पहुंचकर दर्शन की सुविधा मिलेगी। ऐसे मिलेंगे शीघ्र दर्शन काल भैरव मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए वीआईपी प्रोटोकॉल की सशुल्क दर्शन व्यवस्था के साथ सामान्य श्रद्धालु अगर शीघ्र दर्शन करना चाहता हैं तो उन्हें मंदिर के बाहर लगे टिकट काउंटर से 500 रुपए का टिकट लेना होगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को मंदिर के निर्गम द्वार से लगे हुए मार्ग से प्रवेश मिलेगा, यहां से श्रद्धालु सीधे मंदिर के गर्भगृह द्वार के गेट से एंट्री लेकर सीधे गर्भगृह में दर्शन कर सकेंगे। सिर्फ ऑफलाइन व्यवस्था अभी काल भैरव मंदिर में प्रशासक एलएन गर्ग ने बताया कि अभी शुरुआत में ऑफलाइन टिकट वयवस्था की है। इसे जल्द ही ऑनलाइन कर दिया जाएगा। यहां आने वाले श्रद्धालु शीघ्र दर्शन के नाम पर कई बार ठगी का शिकार होते थे। अब श्रद्धालु मंदिर के टिकट काउंटर से टिकट लेकर सीधे गर्भगृह से दर्शन कर सकेंगे। अभी ऐसी है दर्शन व्यवस्था मंदिर के पट सुबह 6:30 बजे से रात 9:30 बजे तक खुले रहते हैं। इस दौरान सुबह 8 बजे और रात 8:30 बजे आरती के समय कुछ देर के लिए दर्शन बंद कर दिए जाते हैं। बाकी समय श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराए जाते हैं। प्रशासन की ओर से आने वाले वीआईपी श्रद्धालुओं के लिए अलग से दर्शन व्यवस्था भी की गई है। काल भैरव मंदिर में मोबाइल ले जाने पर रोक नहीं महाकाल मंदिर में शीघ्र दर्शन व्यवस्था के तहत प्रति श्रद्धालु 250 रुपए शुल्क लिया जाता है। इस व्यवस्था में श्रद्धालुओं को फर्स्ट बैरिकेडिंग या नंदी हॉल से दर्शन कराए जाते हैं। हालांकि, महाकाल मंदिर का नंदी हॉल पिछले दो वर्षों से बंद है। वहीं, काल भैरव मंदिर में श्रद्धालुओं को मोबाइल और बेल्ट ले जाने की अनुमति है। वहां इस पर किसी प्रकार की रोक नहीं है। ये खबर भी पढ़ें… महाकाल मंदिर में बदली गई दर्शन व्यवस्था, अब सिर्फ मोस्ट वीआईपी को मिलेगी नंदी हॉल में एंट्री ग्रीष्म अवकाश और शनिवार-रविवार की छुट्टियों के चलते महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसे देखते हुए मंदिर प्रशासन ने रविवार को नंदी हॉल में आम भक्तों का प्रवेश बंद कर दिया। अब सिर्फ मोस्ट वीआईपी को ही नंदी हॉल में दर्शन की अनुमति दी जा रही है, जबकि सामान्य श्रद्धालुओं को गणेश मंडपम के सामने से दर्शन कराए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में अब VIP दर्शन व्यवस्था:500 रुपए देकर सीधे गर्भगृह तक पहुंच सकेंगे श्रद्धालु; मंदिर के बाहर मिलेगा टिकट | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











