खडगे-राहुल ने जाति जनगणना के तरीके का विरोध किया:मोदी को पत्र लिखकर कहा- जनगणना की मौजूदा प्रश्नावली रद्द करनी चाहिए | ACTPnews

खडगे-राहुल ने जाति जनगणना के तरीके का विरोध किया:मोदी को पत्र लिखकर कहा- जनगणना की मौजूदा प्रश्नावली रद्द करनी चाहिए

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जनगणना में जाति का डेटा जुटाने के तरीके का विरोध किया है। उन्होंने पीएम मोदी लेटर लिखकर कहा कि ओपन फॉर्मेट में एक ही जाति अलग-अलग तरीके से दर्ज हो सकती है। उन्होंने ओपन-एंडेड सवाल की जगह जातियों की ड्रॉप-डाउन लिस्ट रखने की मांग की है। दोनों नेताओं के मुताबिक, ड्रॉप-डाउन लिस्ट से जातियों का सही और एक समान रिकॉर्ड तैयार किया जा सकेगा। उन्होंने सरकार से जनगणना में इस व्यवस्था को अपनाने की मांग की है। मौजूदा तरीका पिछड़े और अत्यंत पिछड़े वर्गों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। कांग्रेस नेताओं ने जनगणना में पूछे जाने वाले सवाल हटाने की मांग की है। उनके मुताबिक नए सवाल तैयार करने से पहले राजनीतिक दलों, विशेषज्ञों और आम जनता से सलाह ली जानी चाहिए। दोनों नेताओं ने कहा कि व्यापक चर्चा के बाद तैयार की गई प्रश्नावली से जनगणना में जातियों और अन्य जरूरी जानकारियों का सही रिकॉर्ड सुनिश्चित किया जा सकेगा। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed