कनाडा आज करेगा जवाबी टैरिफ का ऐलान, ट्रंप की धमकी पर बोले कार्नी-‘हमारा देश अमेरिका का गुलाम नहीं’ | ACTPnews

कनाडा आज करेगा जवाबी टैरिफ का ऐलान, ट्रंप की धमकी पर बोले कार्नी-'हमारा देश अमेरिका का गुलाम नहीं'


टोरंटो: ट्रंप टैरिफ बम फोड़कर दुनिया में अमेरिकी बादशाहत का परचम बुलंद रखना चाहते हैं। दुनिया के कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर चुके हैं। ताजा मामला कनाडा का है। ट्रंप ने कनाडा पर करीब 50 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा की तो अब जवाब में कनाडा ने भी पलटवार करने का फैसला किया है। कनाडा आज अमेरिका पर टैरिफ लगाने का ऐलान करेगा। हालांकि इससे पहले दोनों देशों के बीच ट्रेड को लेकर बातचीत भी हुई। लेकिन इस बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला। शुक्रवार देर रात वाशिंगटन में दोनों देशों के बीच आखिरी कोशिश के तौर पर जारी वार्ता भी विफल हो गई। अब दोनों देश ट्रेड फाइट में उलझते जा रहे हैं।

कनाडा को गुलाम बनाने की कोशिश कर रहे ट्रंप?

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने वाशिंगटन पर बेहद सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि अमेरिका, कनाडा को अपना “अधीनस्थ” (Subsidiary) बनाने की कोशिश कर रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। कनाडा अमेरिका का गुलाम नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कनाडा अब डॉलर के बदले डॉलर (बराबर टैरिफ) की नीति से आगे बढ़कर ऐसे टारगेटेड कदम उठाएगा, जिससे कनाडा के श्रमिकों और व्यवसायों की सुरक्षा की जा सके।

कनाडा को बुरे नतीजे भुगतने की दी धमकी!

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस विवाद को और तूल दे दिया जब उन्होंने कनाडा के नेतृत्व को चैलेंज कर दिया। उन्होंने कनाडा के मौजूदा नेतृत्व को रास्ते पर आने की हिदायत दी साथ ही चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं होता है तो मौजूदा टैरिफ से “बहुत बुरे” नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहें। ट्रंप ने करीब 20 अरब डॉलर मूल्य के कनाडाई वाहनों, ऑटो पार्ट्स और स्टील पर 50 प्रतिशत तक का नया टैरिफ लगाने की धमकी दी है। यह टैरिफ अगले साल से लागू होगा।

ट्रंप ने न मानने लायक शर्तें रखीं-कार्नी

कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी ने कहा डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ऐसी शर्तें रखी गईं जो मानने लायक नहीं थीं। यह आर्थिक तौर पर अनुचित थी और कनाडा के हित में तो बिल्कुल नहीं थीं। साथ ही ये शर्तें किसी भी समझौते की विश्वसनीयता पर सवाल उठाती थीं। उन्होंने आगे कहा कि ये शर्तें कनाडा की नए ट्रेड डील करने की क्षमता को सीमित कर रही थीं। कार्नी ने अपने संबोधन में कहा कि अगर अमेरिका अपने टैरिफ में काफी कमी करता है तो कनाडा भी अमेरिकी एल्युमीनियम, स्टील और मोटर वाहनों पर जवाबी टैरिफ हटा देगा।

कनाडा के नेताओं पर ट्रंप का पर्सनल अटैक

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कनाडा ने सालों से संयुक्त राज्य अमेरिका को लूटा है साथ ही ट्रंप ने और अमेरिकी किसानों पर लगाए गए कनाडाई टैरिफ पर भी तंज कसा। इस बीच ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने भी इस विवाद में ट्रंप पर तीखा हमला बोला। फोर्ड एक प्रोग्रेसिव कंजरवेटिव नेता हैं और उनकी पार्टी लिबरल पार्टी के पीएम कार्नी से अलग है लेकिन ट्रंप के साथ चल रहे इस ट्रेड वॉर में दोनों की एकजुटता साफ देखने को मिल रही है। 

कनाडा का हर नागरिक आर्थिक युद्ध में शामिल है-फोर्ड

एक इंटरव्यू में डग फोर्ड ने कहा कि ट्रंप ने अमेरिकी दबाव के आगे झुकने के बजाय आर्थिक दर्द सहने की कनाडा के लोगों की जिद को कम आंक लिया है। फोर्ड ने कहा कि हम सब पूरी तरह तैयार हैं। यहां माहौल गर्म है। हर कोई इस आर्थिक युद्ध में शामिल है। 

इसके जवाब में ट्रंप ने सोशल मीडिया पर डग फोर्ड पर व्यक्तिगत हमला बोला और उन्हें दिवंगत महान रॉब फोर्ड का कम करिश्माई, कम बुद्धिमान और कुल मिलाकर बेअसर भाई कहा। साथ ही उन्होंने एक बार फिर कनाडा के प्रधानमंत्री को “गवर्नर कार्नी” कहकर संबोधित किया। इन अपमानजनक टिप्पणियों को खारिज करते हुए फोर्ड ने कहा, “अगर आपको लगता है कि आपके किसी अपमान से मुझे ठेस पहुंचेगी? तो ठीक है, मैदान में आ जाओ दोस्त, मैं तैयार हूं।” (AP)

ये भी पढ़ें:


अमेरिका की ईंट का जवाब पत्थर से देगा कनाडा, टैरिफ पर होगी ‘डॉलर के बदले डॉलर’ की जंग

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed