अमित शाह ने गुरुवार को गांधीनगर में एक सभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल चुनावों के परिणामों का जिक्र किया और कहा- बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने महज सात दिनों में 600 हेक्टेयर जमीन बीएसएफ को सौंप दी है। हमारी सरकार का दृढ़ संकल्प है कि हर घुसपैठिए को देश से बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने कहा- पहले ममता बनर्जी के शासनकाल में हर दिन घुसपैठ होती थी, लेकिन अब घुसपैठिए खुद ही वापस लौटने लगे हैं। मैं घुसपैठियों से कहना चाहता हूं कि समय रहते खुद से अपने देश वापस लौट जाओ। शाह ने बताया कि अगर लोग अपने आप वापस जाने में असफल रहते हैं, तो सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी मंशा सिर्फ लोगों को स्वदेश लौटाना है। ID पहचान अभियान शुरू होने से पहले कई लोग वापस चले जाएंगे, यह उम्मीद है। कुछ ही दिनों के भीतर बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने का काम शुरू कर देंगे गृहमंत्री ने कहा- पश्चिम बंगाल में नवगठित बीजेपी सरकार ने बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी के काम को मजबूत करने के लिए सात दिनों के भीतर BSF को 600 हेक्टेयर भूमि सौंप दी है। बीजेपी ने राज्य में बॉर्डर पर बाड़ लगाने के काम में तेजी लाने के अपने चुनावी वादे को पूरा किया है। उन्होंने कहा- हमने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि यदि आप हमें सत्ता सौंपते हैं तो हम कुछ ही दिनों के भीतर बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने का काम शुरू कर देंगे। राज्य में BJP की सरकार आने के बाद से प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। केंद्र सरकार ने 26 मई को एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जिससे घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी आई है। अब कई घुसपैठिए भारत छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं। अमित शाह ने सीमावर्ती जिलों के लिए 360 डिग्री सुरक्षा मॉडल का भी जिक्र किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए कि अवैध निर्माणों को तुरंत तोड़ा जाए। इस तरह की कार्रवाई से घुसपैठियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और उन्हें भारत में रहने का कोई मौका नहीं मिलेगा। अहमदाबाद में दो हॉस्टल वाले कैंपस का उद्घाटन किया इसके बाद अमित शाह ने अहमदाबाद में एसजी हाईवे पर स्थित सोला उमियाधाम परिसर में पाटीदार समुदाय के युवाओं के लिए नवनिर्मित जेएस पटेल कुमार हॉस्टल और तपस्विक कुमार पटेल गर्ल्स हॉस्टल का उद्घाटन किया। करीब 43 लाख वर्ग फीट के इस कैंपस में ये हाईटेक हॉस्टल, उच्च शिक्षा के लिए आने वाले लगभग 1600 स्टूडेंट्स को पढा़ई के साथ-साथ रहने खाने-पीने और खेलकूद की सुविधाएं प्रदान करेगा और यूपीएससी-जीपीएससी की तैयारी के लिए विश्व स्तरीय शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराएगा। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित वरिष्ठ नेता और पाटीदार समुदाय के प्रमुख, ऊंझा कड़वा पाटीदार समुदाय के उमिया माताजी संस्थान द्वारा तैयार की गई इस विशाल परियोजना के उद्घाटन में उपस्थित थे। 4.33 लाख वर्ग फुट में फैला है पूरा कैंपस यह हाईटेक इमारत 4,33,914 वर्ग फुट के विशाल क्षेत्र में बनी है, जिसमें 2,16,807 वर्ग फीट में ब्वॉयज हॉस्टल और 2,19,807 वर्ग फीट में गर्ल्स हॉस्टल बना है। दोनों हॉस्टल में कुल 400 आधुनिक कमरे कैंपस में बने दोनों हॉस्टल में लड़कियों के लिए 208 और लड़कों के लिए 192 रूम तैयार किए गए हैं। इनमें 932 लड़कियों और 768 लड़कों सहित कुल 1600 स्टूडेंट्स एक साथ रह सकेंगे। डाइनिंग रूम और लायब्रेरी 1600 स्टूडेंट्स की कैपेसिटी वाला एक विशाल डाइनिंग रूम और दो हाईटेक किचन बनाए गए हैं। इसके अलावा, कुल 3 डिजिटल लायब्रेरी (2 लड़कियों के हॉस्टल में, 1 लड़कों के हॉस्टल में) और फिटनेस के लिए 2 जिम बनाए गए हैं। ——————– ये खबर भी पढ़ें… अमित शाह ने मिलियन माइंड्स टेक सिटी का उद्घाटन किया: 1100 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के त्रागड में गणेश हाउसिंग द्वारा निर्मित “मिलियन माइंड्स टेक सिटी” का उद्घाटन किया। गुजरात का पहला आईजीबीसी प्लैटिनम रेटेड एसईजेड आईटी पार्क1100 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
घुसपैठियों को अमित शाह की चेतावनी- अपने देश लौट जाओ:जो अपने आप वापस नहीं जाएंगे तो सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports









