जयपुर में गुरुवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर बैरिकेड्स पर चढ़ रहे कार्यकर्ताओं को रोका। इस दौरान शहीद स्मारक पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को कार्यकर्ताओं ने कंधे पर बैठा लिया। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास पुलिस कमिश्नरेट के सामने बैठ गए। पूर्व विधायक वेद प्रकाश सोलंकी को पुलिस ने धक्का देकर पीछे धकेला। MLA मनीष यादव बैरिकेड्स पर चढ़कर आगे जाने की कोशिश कर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें नीचे उतारा। दरअसल, डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी मुख्यालय का घेराव करने के लिए कूच किया था। कार्यकर्ता कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय से पैदल मार्च कर शहीद स्मारक तक पहुंचे थे, यहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया। डोटासरा ने कहा- हम केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ही तो मांग रहे हैं। क्यों नहीं ले रहे। वह चोर और धोखेबाज है। धर्मेंद्र प्रधान नीट चोर है। उसका इस्तीफा होना चाहिए। कांग्रेस के प्रदर्शन की PHOTOS… डोटासरा बोले- कोर्ट की निगरानी में हो जांच गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- पिछले तीन साल से नीट पेपर लीक हो रहा है। नीट करवाने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर लोगों का विश्वास नहीं रहा है, इसलिए इस संस्था को भंग कर देना चाहिए। केंद्र सरकार नीट पेपर लीक मामले में जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। 22 लाख बच्चों का भविष्य खराब करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की जरूरत है। मामले में सरकार ने CBI को जांच दी है, लेकिन इसकी जांच कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए। प्रदर्शन से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…
Source link
पूर्व विधायक के पुलिस ने धक्के मारे,खाचरियावास सड़क पर बैठे:नीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन चलाई | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











