फिल्म 'चांद मेरा दिल' में भरतनाट्यम पर विवाद:अनन्या पांडे पर भड़कीं कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद; बोलीं- हमारे पसंदीदा डांस फॉर्म को मार दिया | ACTPnews

फिल्म 'चांद मेरा दिल' में भरतनाट्यम पर विवाद:अनन्या पांडे पर भड़कीं कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद; बोलीं- हमारे पसंदीदा डांस फॉर्म को मार दिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की नई फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ के एक डांस सीन को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। फिल्म में उनके भरतनाट्यम और कन्टेंपररी मिक्स (फ्यूजन) डांस सीक्वेंस की आलोचना हो रही है। कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद और क्लासिकल डांसर अनीता रत्नम सहित कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर नाराजगी जताई है। शमा मोहम्मद ने कहा कि अनन्या ने उनके पसंदीदा डांस फॉर्म को खराब कर दिया है। वहीं, फिल्म की असिस्टेंट कोरियोग्राफर ने अनन्या का बचाव करते हुए उनके काम की तारीफ की है। फिल्म रिलीज के बाद वायरल हुआ वीडियो विवेक सोनी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस कॉलेज रोमांस ड्रामा फिल्म में अनन्या पांडे के अपोजिट एक्टर लक्ष्य मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद से ही इसके एक डांस सीन की क्लिप एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। इस सीन में अनन्या का किरदार भरतनाट्यम और आधुनिक डांस स्टेप्स का एक फ्यूजन परफॉर्म करता है। इसी परफॉर्मेंस को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स अनन्या पांडे को ट्रोल कर रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने जताई आपत्ति इस डांस सीन पर राजनीति और कला जगत से भी प्रतिक्रियाएं आई हैं। कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अनन्या पांडे ने मेरे पसंदीदा डांस फॉर्म भरतनाट्यम को खत्म कर दिया है। बचपन से भरतनाट्यम सीख चुकीं शमा ने आगे लिखा कि इस शास्त्रीय नृत्य को सीखने में लंबा समय लगता है, इसे किसी के लिए तुरंत तैयार नहीं किया जा सकता। कृपया भरतनाट्यम जैसी खूबसूरत कला का अपमान न करें। इसके साथ ही मशहूर क्लासिकल डांसर अनीता रत्नम ने भी टिप्पणी करते हुए कहा कि इस परफॉर्मेंस को देखकर ऐसा लगता है जैसे भरतनाट्यम को बंधक बना लिया गया हो। कोरियोग्राफर ने किया अनन्या पांडे का बचाव इस मामले में फिल्म की टीम की तरफ से अभी तक अनन्या पांडे या डायरेक्टर विवेक सोनी का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, फिल्म की असिस्टेंट कोरियोग्राफर अनन्या कुरुप ने एक्ट्रेस के बचाव में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने फिल्म के बिहाइंड द सीन (बीटीएस) वीडियो और क्रेडिट रोल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि अनन्या पांडे के साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा। उन्होंने भरतनाट्यम सीखने के लिए कड़ी मेहनत की है और फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है। कई फैंस भी यह कहकर अनन्या का सपोर्ट कर रहे हैं कि यह कोई पारंपरिक डांस नहीं बल्कि सिर्फ एक फ्यूजन रूटीन था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed