भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के रोहिणी में दो नाबालिगों की चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी हिरासत में | ACTPnews

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के रोहिणी में दो नाबालिगों की चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी हिरासत में

रोहिणी में बुधवार शाम पुरानी रंजिश में दो गुटों के बीच झड़प में दो नाबालिगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। एक अन्य नाबालिग घायल है। पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, सुल्तानपुरी के तीन नाबालिग सेक्टर-20 रोहिणी पहुंचे थे। उन्हें शक था कि इलाके का एक लड़का उनके साथी के हत्या आरोपियों को शरण दे रहा है। उस लड़के को नहीं मिलने पर उनका एक परिवार से विवाद हो गया। आरोप है कि तीनों ने एक महिला और उसके बेटे से मारपीट की। इसके बाद स्थानीय लोग उनके पीछे दौड़े। इसी दौरान गिरे चाकू से 14 साल के एक लड़के ने दो नाबालिगों पर हमला कर दिया। दोनों की अस्पताल में मौत हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed