सोशल मीडिया पर चर्चित दतिया कलेक्टर स्वप्निल बानखेड़े की लोकप्रियता का एक अनोखा मामला सोमवार को सामने आया। यूपी के चंदौली जिले से एक युवक सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड की जिद पूरी करने के लिए दतिया पहुंच गया। लेकिन कलेक्टर से मुलाकात से पहले ही भीषण गर्मी में उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह कलेक्ट्रेट परिसर में बेहोश होकर गिर पड़ा। कलेक्ट्रेट स्टाफ ने तत्काल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। युवक की पहचान 26 वर्षीय राजकुमार गुप्ता पुत्र स्व. अजीत कुमार गुप्ता निवासी चंदौली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। गर्लफ्रेंड ने कहा था- कलेक्टर से मिलकर दिखाओ
राजकुमार ने बताया कि वह पेशे से टैक्सी ड्राइवर है और सोशल मीडिया पर कलेक्टर स्वप्निल बानखेड़े के काम और व्यक्तित्व से काफी प्रभावित है। उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे कहा था कि अगर वह सच में उसे चाहता है तो एक बार दतिया जाकर कलेक्टर से मिलकर दिखाए। इसी जिद को पूरा करने के लिए वह यूपी से दतिया चला आया। उसने बताया कि शुक्रवार को वह ट्रेन से झांसी पहुंचा, फिर बस से दतिया आया। यहां कृष्णा होटल में रुका। शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा तो अवकाश होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी। रविवार भी होटल में ही गुजारना पड़ा। सोमवार दोपहर वह दोबारा कलेक्ट्रेट पहुंचा, लेकिन इसी दौरान भीषण गर्मी और थकान के चलते पानी पीते समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द होने लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। होटल किराया देने तक के पैसे नहीं बचे
राजकुमार ने बताया कि लगातार रुकने और आने-जाने में उसके पास मौजूद पैसे भी खत्म हो गए हैं। होटल का किराया देने तक के पैसे नहीं बचे। उसने अपने एक परिचित को फोन कर मदद मांगी है। इधर,कलेक्टर स्वप्निल बानखेड़े ने दैनिक भास्कर से फोन पर चर्चा में कहा कि उन्हें युवक के बारे में जानकारी मिली है। वे उससे मुलाकात करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि युवक की तबीयत में सुधार नहीं होता है तो वे अस्पताल जाकर भी उससे मिलेंगे।
Source link
'मुझे चाहते हो तो दतिया कलेक्टर से मिलकर दिखाओ':गर्लफ्रेंड की जिद पर यूपी से दतिया पहुंचा टैक्सी ड्राइवर; गर्मी के कारण कलेक्ट्रेट में बेहोश हुआ | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











