हिमाचल की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात:अन्य भागों में बारिश, गर्मी से राहत, भुंतर का पारा 11.7॰C गिरा, 26 मई को हीटवेव का अलर्ट | ACTPnews

हिमाचल की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात:अन्य भागों में बारिश, गर्मी से राहत, भुंतर का पारा 11.7॰C गिरा, 26 मई को हीटवेव का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों में आज बारिश और लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ। लाहौल स्पीति के रोहतांग दर्रा, बारालाचा और शिंकुला टॉप में बर्फबारी हुई। इससे सड़कों पर फिसलन बढ़ गई और कुछ देर के लिए बर्फीला तूफान भी चला, जिससे कुछ पर्यटक भी फंस गए। मगर दोपहर बाद मौसम साफ होते ही वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू हुई। वहीं शिमला, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, हमीरपुर, ऊना, चंबा जिला समेत राज्य के अधिकांश भागों में आज बारिश हुई। चंबा के जोत में सबसे ज्यादा 9.0 मिमी, कुकुमसैरी 6.8, केलांग 5.0, धर्मशाला 2.1, चंबा 2.0, भुंतर 1.6, देहरा गोपीपुर 1.4, ऊना व पालमपुर में 1.4 मिमी बारिश हुई। बारिश व बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भुंतर का पारा 11.7 डिग्री गिरा भुंतर के तापमान में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 11.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यहां का पारा 24.1 डिग्री सेल्सियस रह गया। इसी तरह, शिमला तापमान 5.5 डिग्री गिरने के बाद 25.0, सुंदरनगर का 8.7 डिग्री कम होने के बाद 31.2, कल्पा का 5.1 डिग्री लुढ़कने के बाद 21.4, ऊना का 6.3 डिग्री गिरने के बाद 38.0, सोलन का 6.0 डिग्री कम होने के बाद 30.0, मनाली का 9.8 डिग्री तापमान गिरने के बाद 18.8 और मंडी का पारा बीते 24 घंटे में 7.8 डिग्री कम होने के बाद 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पहाड़ों पर इसके बाद मौसम सुहावना हो गया है और प्रदेशवासियों ने भीषण गर्मी से राहत की सांस ली है। अगले 48 घंटे बारिश IMD के मुताबिक- राज्य में अगले तीन दिन भी कुछेक भागों में हल्की बारिश के आसार है। कल यानी 23 मई को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में आंधी व तूफान का येलो अलर्ट दिया गया है। 24 व 25 मई को अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में ही बूंदाबांदी के आसार है। मैदानी इलाकों में धूप खिली रहेगी और तापमान में बढ़ौतरी होगी। 26 मई से फिर हीटवेव की चेतावनी 26 मई से पूरे प्रदेश में धूप खिलेगी और पहाड़ों पर गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा और सोलन जिला के कुछेक ागों में 26 मई को हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में उछाल आएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed