हिमाचल में बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट:कांगड़ा का पारा नॉर्मल से 9.7॰C नीचे गिरा, टूरिस्ट के लिए सुहावना हुआ मौसम | ACTPnews

हिमाचल में बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट:कांगड़ा का पारा नॉर्मल से 9.7॰C नीचे गिरा, टूरिस्ट के लिए सुहावना हुआ मौसम

हिमाचल प्रदेश चार दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आज (रविवार) भी कई भागों में हल्की बारिश हुई। पहाड़ों पर इससे मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार- आज नैनादेवी में 5 मिमी, सराहन में 3 मिमी, बरठी, पांवटा साहिब, ऊना, बिलासपुर व कसौली में 2-2 मिमी और शिमला में 1 मिमी बादल बरसे। पहाड़ों पर इससे मौसम सुहावना हो गया है। राज्य में चार दिन से रुक रुक कर हल्की बारिश हो रही है। अगले छह दिन भी बारिश जारी रहने के आसार है। हालांकि, कल और परसों दो दिन कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन तीन से छह जून तक फिर से आंधी व तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछेक भागों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। तीन जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिला में यलो अलर्ट दिया गया है, जबकि चार जून को लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों को चेतावनी दी गई है। तापमान में भारी गिरावट प्रदेश में हो रही बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेशवासियों ने इससे गर्मी से राहत की सांस ली है। राज्य के अधिकांश शहरों का तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक नीचे गिर गया है। कांगड़ा का पारा सामान्य से 9.7 डिग्री नीचे गिरा कांगड़ा का अधिकतम तापमान सामान्य से 9.7 डिग्री नीचे गिरने के बाद 29.2 डिग्री, नाहन का 7.5 डिग्री कम होने के बाद 26.4 डिग्री, सोलन का 6.6 डिग्री लुढ़कने के बाद 25.5 डिग्री और ऊना का ऊना 5.3 डिग्री कम होने के बाद 33.4 डिग्री सेल्सियस रह गया है। रात का पारा भी लुढ़का इसी तरह अन्य शहरों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अगले छह दिन भी तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। न्यूनतम तापमान में भी बड़ी गिरावट आई है। नाहन का रात का तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री कम होने के बाद 15.9 डिग्री, शिमला का 4.4 डिग्री लुढ़कने के बाद 12.0 डिग्री और धर्मशाला का 3.6 डिग्री कम होने के बाद 16.8 डिग्री सेल्सियस रह गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed