हिमाचल की राजधानी शिमला समेत राज्य के कई भागों में आज सुबह के वक्त बारिश हुई। शिमला में तीन घंटे बाद बारिश रुकी। शुक्रवार रात भी कई भागों में तेज बारिश हुई और तूफान चला। सुजानपुर के चमियाना में तूफान से बिजली की एचटी लाइन टूट गई। कांगड़ा में भी तूफान के बाद सुबह दो घंटे तक बिजली गुल रही। मौसम विभाग के अनुसार- बीते 24 घंटे में पंडोह में सबसे ज्यादा 37.4 मिमी बारिश हुई। नैना देवी में 34.6 मिमी, गुलेड़ 25.8, कांगड़ा 20.5, सुंदरनगर 20.3, गोहर 20.0, मुरानी देवी 19.0, ऊना 16.2, जोत 15.4, सराहन 15.3, देहरा गोपीपुर 15.2, कोटखाई 13.4 मिमी और शिमला 10 मिमी बारिश हुई। राज्य में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। 28 मई को शिमला का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस था, जो कि 30 मई को 11.5 डिग्री रह गया है। इसी तरह, 28 मई को कांगड़ा का न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री थी, जो आज 17 डिग्री सेल्सियस रह गया है। अन्य शहरों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट इसी तरह, अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को भी राज्य के अधिकांश भागों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। कुफरी के तापमान में सबसे ज्यादा 6.3 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 17.8 डिग्री रह गया है। धर्मशाला के अधिकतम तापमान में 5.0 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 30.0 डिग्री, शिमला का पारा 4.0 डिग्री की गिरावट के बाद 25.0 डिग्री, मनाली का 4.8 डिग्री गिरने के बाद 24.6 डिग्री, कांगड़ा का 4.3 डिग्री कम होने के बाद 32.5 डिग्री रह गया है। आज 10 जिलों में चेतावनी मौसम विभाग (IMD) की माने तो राज्य में आज भी बारिश के आसार हैं। IMD ने लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी 10 जिलों में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी कर रखा है। कुछ जगह 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। कल भी बारिश के आसार IMD के अनुसार- 31 मई को भी पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। एक जून से वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर जरूर पड़ेगा, लेकिन 2 जून तक अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में हल्की बारिश जारी रहेगी। 3 और 4 जून को भी अधिक ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। जाहिर है कि इससे अगले पांच दिनों के दौरान गर्मी से राहत मिलेगी।
Source link
हिमाचल में बारिश-तूफान, पंडोह में 37.4 मिमी बादल बरसे:शिमला का पारा 20°C से 11.5°C पहुंचा, 10 जिलों में आज अलर्ट | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

रणबीर-साई और यश ही नहीं, ‘रामायण’ ट्रेलर में राजा दशरथ से शूर्पणखा तक हर किरदार ने छोड़ी गहरी छाप | ACTPnews
-

वर्ल्ड अपडेट्स:न्यूयॉर्क टाइम्स ने PoK को 'पाकिस्तानी कश्मीर' बताया; भारत ने जताई आपत्ति, कहा- यह हमारा अभिन्न हिस्सा | ACTPnews
-

चांदी की चटनी बनाकर शिल्पा शेट्टी को चौंकाया:कीमत 60 हजार तक; राजा-महाराजा खाया करते थे; बीकानेर की शेफ को वैद्य से मिला आइडिया | ACTPnews
-

राहुल गांधी के आरोप पर संसद में हंगामा, असली मुद्दों पर बहस; Coffee Par Kurukshetra में देखें पूरी चर्चा | ACTPnews
-

कंगना रनोट को उनकी पार्टी भी सीरियसली नहीं लेती:CJP प्रवक्ता सौरव दास के बयान पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- बेरोजगार, तुम्हारी उम्र में 2 नेशनल अवॉर्ड थे | ACTPnews







