25 एकड़ में फैला यामी गौतम का 100 साल पुराना हिमाचल वाला घर, पत्थर-लकड़ी से बना है खूबसूरत आशियाना, आदित्य धर संग यहीं होंगी शिफ्ट? | ACTPnews

25 एकड़ में फैला यामी गौतम का 100 साल पुराना हिमाचल वाला घर, पत्थर-लकड़ी से बना है खूबसूरत आशियाना, आदित्य धर संग यहीं होंगी शिफ्ट?


आदित्य धर और यामी गौतम अब बॉलीवुड के पावर कपल्स में शुमार हो चुके हैं। एक तरफ आदित्य धर निर्देशन के क्षेत्र में कमाल दिखा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ यामी गौतम अपने अभिनय से पूरे देश के दिल में अपने लिए जगह बना चुकी हैं। हाल ही में यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ (2024) में जबरदस्त अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल फिल्म अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। इस बीच ये पावर कपल एक और वजह से चर्चा है। बताया जा रहा है कि यामी गौतम और आदित्य धर ने मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में बसने का फैसला किया है, जहां यामी का मायका भी है। दोनों के इस फैसले की वजह लाइमलाइट से दूर शांत जीवन बिताने की चाह बताई जा रही है।

हिमाचल में बसेंगे यामी गौतम और आदित्य धर?

‘फ्री प्रेस जर्नल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यामी गौतम और फिल्ममेकर आदित्य धर ने मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में अपना स्थायी ठिकाना बनाने का फैसला लिया है। दोनों ने हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ को लोगों की नजरों से दूर रखा है और काम के सिलसिले में अपना समय हिमाचल प्रदेश और मुंबई के बीच बांटते रहे हैं। अब दोनों ने स्थाई रूप से हिमाचल प्रदेश में शिफ्ट होने का फैसला किया है और सिर्फ काम के सिलसिले में ही दोनों मुंबई आना-जाना करेंगे। बता दें, दोनों ने 2021 में हिमाचल प्रदेश में ही शादी की थी।

शादी से पहले खरीदा था 100 साल पुरानी हेरिटेज प्रॉपर्टी

यामी गौतम के लिए हिमाचल प्रदेश हमेशा से खास रहा है, क्योंकि यहां उनका मायका है। ऐसे में आदित्य धर से शादी से पहले ही यामी ने मंडी के गोहर में 25 एकड़ में फैली 100 साल पुरानी हेरिटेज प्रॉपर्टी खरीदी थी, जो उनकी बचपन की यादों से गहराई से जुड़ी थी। 2021 में आदित्य धर और यामी गौतम ने इसी घर में शादी की थी, जिसके बाद उनके लिए ये घर और खास बन गया। जिसके चलते अब दोनों ने यहां बसने का फैसला किया है।

लकड़ी और पत्थर से बना है घर

बता दें, यामी गौतम का ये 100 साल पुराना हिमाचल वाला घर लकड़ी और पत्थर से बना है। इस घर के चारों ओर बगीचे हैं, जहां सेब और आलू बुखारा से लेकर अदरक तक की खेती होती है। यामी ने इस घर को किसी आलीशान सेलिब्रिटी होम में बदलने की जगह सिंपल ही रखा है, जो इसकी खासियत भी है। ये घर पूरी तरह से हिमाचली स्टाइल में बना है। इस घर का इंटीरियर बहुत ही मिनिमलिस्ट रखा गया है और किसी तरह का मॉडर्न डेकोरेशन नहीं है। न ही कोई लग्जरी फर्नीचर है।

मुंबई में उनके घर का ‘धुरंधर’ कनेक्शन

यामी और आदित्य फिलहाल मुंबई के खार वेस्ट में एक बड़े से अपार्टमेंट में किराए से रहते हैं। आदित्य ने 2025 के आखिर में अपनी ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी के पहले हिस्से के प्रमोशन के दौरान इस अपार्टमेंट के बारे में मजाक भी किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो यामी गौतम अब हॉरर-थ्रिलर ‘नई नवेली’ में नजर आएंगी। वहीं आदित्य धर अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ को लेकर चर्चा में रहे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर भारी तहलका मचाया था।

ये भी पढ़ेंः ‘भारत में शांति की कमी’ वाले बयान पर संजय दत्त ने दी सफाई, बवाल मचने के बाद बोले- ‘सब स्क्रिप्टेड था’

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports