Israel PM Netanyahu Invites Captain Smit & PM Modi | ACTPnews

Israel PM Netanyahu Invites Captain Smit & PM Modi


तेल अवीव2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई एयरलाइन के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से फोन पर बात की। उन्होंने कहा- आप भारत और इजराइल के लोगों के सच्चे हीरो हैं। आप पूरी दुनिया के हीरो हैं। नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को इजराइल आने का न्योता भी दिया। उन्होंने कहा- मैं आपको और अपने दोस्त पीएम मोदी को अगले स्वतंत्रता दिवस पर जश्न की मशाल जलाने का न्योता देना चाहता हूं।

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित से पूछा कि फ्लाइट में आखिर हुआ क्या था। स्मित ने बताया कि हमले से पहले को-पायलट ने प्रेयर करने की इच्छा जताई थी। प्रेयर के कुछ मिनट बाद उसने अचानक उन पर हमला कर दिया। घटना 30 सितंबर को हुई थी। दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाइट में ओमानी को-पायलट ने कैप्टन स्मित पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। इसके बाद विमान करीब 2 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आ गया।

गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने हमलावर का मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद फ्लाइट क्रू और यात्रियों ने कॉकपिट में पहुंचकर आरोपी को काबू किया और विमान पर दोबारा नियंत्रण हासिल किया। विमान की सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसमें सवार सभी 174 लोग सुरक्षित बाहर निकल गए।

स्मित ने बताया- को-पायलट ने हमला कैसे किया, पढ़िए नेतन्याहू से उनकी क्या बातचीत हुई

नेतन्याहू: स्मित, क्या आप मुझे सुन रहे हैं?

कैप्टन स्मित: हां सर, सुन रहा हूं। आप कैसे हैं?

नेतन्याहू: मैं ठीक हूं। आप कैसा महसूस कर रहे हैं?

कैप्टन स्मित: मैं ठीक होने की कोशिश कर रहा हूं।

नेतन्याहू: कैप्टन, मैं चाहता हूं कि आप जल्दी ठीक हो जाएं। ये सब कैसे हुआ, मुझे बताइए।

कैप्टन स्मित: वह एक नॉर्मल फ्लाइट थी। को-पायलट ने कहा कि वह प्रेयर करना चाहता है। बहुत से स्थानीय लोग ऐसा करते हैं, इसलिए मुझे यह अजीब नहीं लगा। वह मेरे पीछे बैठकर प्रेयर करने लगा। मैं सामने देख रहा था। करीब 4-5 मिनट बाद अचानक मेरे सिर के पीछे जोरदार वार हुआ। पहले मुझे लगा कि विमान को कोई गंभीर नुकसान हुआ है और कुछ गड़बड़ हो गई है। लेकिन इसके बाद एक के बाद एक वार होते रहे। तब मुझे समझ आया कि विमान को नहीं, बल्कि कॉकपिट में मेरे साथ मौजूद को-पायसट ने मुझ पर हमला किया है।

मैंने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन मैं कुछ देख नहीं पा रहा था। सब कुछ धुंधला दिखाई दे रहा था। मुझे महसूस हुआ कि विमान तेजी से नीचे जा रहा है। मुझे ठीक से याद नहीं लेकिन मैंने एक बार दरवाजा खोलने की कोशिश की थी। उसने उसे बंद कर दिया। मैं कॉकपिट के फर्श पर पड़ा था और मुझे विमान के नीचे जाने और धक्के जैसी आवाजें सुनाई दे रही थीं। लोग चिल्ला रहे थे।

PM मोदी ने वीडियो कॉल पर कैप्टन स्मित से बात की

बातचीत के दौरान स्मित ने बताया कि वह विमान उड़ा रहे थे और एक झटके के बाद नीचे गिर गए, जिससे काफी चोटें आईं। उन्हें महसूस हो रहा था कि विमान नीचे जा रहा है।

बातचीत के दौरान स्मित ने बताया कि वह विमान उड़ा रहे थे और एक झटके के बाद नीचे गिर गए, जिससे काफी चोटें आईं। उन्हें महसूस हो रहा था कि विमान नीचे जा रहा है।

इससे पहले PM मोदी ने 2 सितंबर को कैप्टन स्मित से करीब 9 मिनट वीडियो कॉल पर बात की। मोदी ने स्मित से कहा,

QuoteImage

पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा था और आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहा था। आपके साहस और सूझबूझ से कई लोगों की जान बची।

QuoteImage

बातचीत के दौरान स्मित ने कहा, “मुझे पता था कि यह आखिरी मौका है। दरवाजा वहीं था और मैंने उसे खोल दिया। मैं मुश्किल समय में हनुमान चालीसा पढ़ता हूं और उस समय भी पढ़ रहा था। मुझे पता है कि भगवान ने ही हमें बचाया।” पूरी खबर यहां पढ़ें…

यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *