Actress Twisha Sharma Death | AIIMS Report Multiple Injuries; Sasural Questions | ACTPnews

ट्विशा के परिजन शुरुआत से हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं, मृतका के ससुरालवालों ने पीएम रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। - Dainik Bhaskar


भोपाल16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ट्विशा के परिजन शुरुआत से हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं, मृतका के ससुरालवालों ने पीएम रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं।

भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले ने तूल पकड़ लिया है। ट्विशा की बहन नैना शर्मा ने आरोप लगाया कि जानबूझकर CCTV कैमरे के सामने CPR देने का नाटक किया। वह छत पर जाते समय बिल्कुल नॉर्मल थी। ट्विशा के परिजन शुरुआत से हत्या की आशंका जता रहे हैं।

ट्विशा की बहन नैना उर्फ प्रियंका ने आरोप लगाया- समर्थ और उसकी मां शव को अस्पताल लेकर पहुंचे थे। मौत की पुष्टि होने के बाद दोनों करीब एक घंटे तक गायब रहे। इसके बाद दोनों घर पहुंचे। वहां सबूतों से छेड़छाड़ की। रसूख के चलते आरोपियों पर अब तक कार्रवाई नहीं हो रही है।

सरकारी सिस्टम हमें ही परेशान कर रहा

नैना ने आरोप लगा- आरोपी को भागने का मौका दिया जा रहा है। एक तरफ उनकी बहन की मौत हो गई और दूसरी तरफ परिवार लगातार न्याय के लिए भटक रहा है। उन्हें लगातार एक थाने से दूसरे अधिकारी के पास भेजा जा रहा है। कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ही परेशान किया जा रहा है।

सेंसेशन फैलाने के इरादे से तैयार की गई रिपोर्ट

वहीं एम्स भोपाल की शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डेडबॉडी पर मल्टीपल चोटों के निशानों का जिक्र है। दूसरी ओर, ट्विशा की सास गिरीबाला सिंह और उनके वकील इनोश जॉर्ज कार्लो ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि रिपोर्ट केवल सेंसेशन फैलाने के इरादे से तैयार की गई है।

रिपोर्ट में चोटों का जिक्र है, लेकिन कहां और कितनी चोट हैं, यह स्पष्ट नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सेकेंड पोस्टमॉर्टम या किसी भी एजेंसी से जांच कराने पर हमें कोई ऐतराज नहीं है। हम जांच में सहयोग करेंगे।

बेल्ट नहीं मिलने से अधूरी रह गई फोरेंसिक जांच

मामले में पुलिस जांच पर सवाल उठ रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार जिस बेल्ट से फांसी लगाने की बात कही गई थी, उसे जांच अधिकारी पोस्टमॉर्टम के समय एम्स भोपाल नहीं ले गए थे। बाद में बेल्ट जांच के लिए सौंपी गई, लेकिन डॉक्टर कथित फांसी के साधन और गर्दन के निशानों का वैज्ञानिक परीक्षण नहीं कर सके।

पोस्टमॉर्टम में हुई चूक के बाद ट्विशा के परिजन ने मामले की जांच मध्य प्रदेश से बाहर किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने और दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग की है। इसी वजह से मौत के आठ दिन बाद भी परिजन डेडबॉडी लेने और अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हैं।

परिजन का कहना है कि बेल्ट उपलब्ध नहीं होने से डॉक्टर यह तय नहीं कर सके कि फांसी किस चीज से लगाई गई थी। गर्दन के मार्क्स का सही मिलान और माप भी नहीं हो पाया। इस बीच, पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका सोमवार को खारिज कर दी गई थी।

ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने हाथ जोड़कर बेटी के लिए न्याय मांगा।

ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने हाथ जोड़कर बेटी के लिए न्याय मांगा।

ट्विशा के परिवार के आरोप

  • रिटायर्ड जज मृत बेटी के चरित्र पर कीचड़ उछाल रही हैंट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने कहा- रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह सरेआम हमारी मृत बेटी के चरित्र पर कीचड़ उछाल रही हैं। कानून का उल्लंघन कर रही हैं। यह महिला अभी अग्रिम जमानत पर बाहर है। जमानत की शर्तों का उल्लंघन कर रही है।उन्होंने कहा- जल्द दूसरा पोस्टमॉर्टम कराया जाए। देरी जानबूझकर की जा रही है, ताकि परिवार निराश होकर पीछे हट जाए। जांच मध्य प्रदेश से बाहर किसी अन्य राज्य में सुप्रीम कोर्ट या CJI की निगरानी में कराने की भी मांग की।
  • गिरीबाला सिंह ने पुलिस को सूचना नहीं दीट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा बोले- वे पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाने आए हैं। उनका दावा है कि पुलिस को पहली कॉल उनके परिवार ने की थी, लेकिन वीडियो में गिरीबाला सिंह आराम से घूमती नजर आ रही हैं, जबकि थाना उनके घर से बेहद करीब था। पुलिस को तुरंत सूचना क्यों नहीं दी गई।उन्होंने आरोप लगाया कि FIR दर्ज होने में तीन दिन से ज्यादा लगे, जबकि इससे पहले ही अग्रिम जमानत की अर्जी दायर हो चुकी थी। ये सुनियोजित साजिश थी। गिरीबाला सिंह को ‘निहत्थी’ बताकर पेश किया जा रहा है, लेकिन उनके परिवार को धमकियां दी जा रही हैं। समर्थ सिंह कहां है, वह फरार क्यों है।
  • जेठानी को भी दहेज के लिए प्रताड़ित कियाट्विशा की भाभी राशि ने बताया कि ट्विशा ने कई बार कहा था कि उसकी जेठानी को भी ससुराल में प्रताड़ित किया गया था। इसी कारण वह घर छोड़कर चली गई थी और दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। राशि के मुताबिक, ट्विशा अनवॉन्टेड प्रेग्नेंसी के कारण गर्भपात कराना चाहती थी।राशि ने कहा कि एक महिला को बच्चा रखना है या नहीं, यह उसका अधिकार है। आरोप है कि ससुराल में ट्विशा को ताने दिए जाते थे कि वह बच्चा क्यों नहीं पैदा कर रही और क्या बच्चा किसी और का है। उन्होंने कहा कि ऐसी तानाकशी से परेशान होकर गिरीबाला सिंह की बड़ी बहू ने भी घर छोड़ा था।राशि ने आरोप लगाया कि ट्विशा को हर समय नीचा दिखाने की कोशिश की जाती थी। इन बातों से वह डिप्रेशन में आ गई थी। उन्होंने कहा कि उसकी मौत संदिग्ध हालात में हुई और वह सुसाइड जैसा कदम नहीं उठा सकती।
भोपाल में सीएम हाउस के बाहर ट्विशा के परिजन-रिश्तेदारों ने नारेबाजी की।

भोपाल में सीएम हाउस के बाहर ट्विशा के परिजन-रिश्तेदारों ने नारेबाजी की।

पुलिस बोली- आरोपी समर्थ की तलाश में 6 टीमें जुटीं

एसीपी रजनीश कश्यप कौल ने बताया कि फांसी में इस्तेमाल की गई बेल्ट जब्त कर ली गई थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम के समय उसे एम्स नहीं भेजा जा सका। आरोपी समर्थ की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित है। उसकी तलाश में 6 टीमें जुटी हैं। जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

मीडिया से बातचीत करते हुए रो पड़ीं सास

दहेज मृत्यु मामले के आरोपी समर्थ सिंह की अग्रिम बेल सोमवार को भोपाल कोर्ट ने खारिज कर दी। इसके बाद उनकी मां और पूर्व जज गिरीबाला सिंह पहली बार मीडिया के सामने आईं। उन्होंने मृत बहू और उसके परिजन को लेकर कई दावे किए।

गिरीबाला सिंह ने बताया कि बहू ट्विशा ने अपनी इच्छा से गर्भपात कराया था। इसके बाद वह अवसाद में आ गई थी। वह रोज 6 से 7 घंटे कंज्यूमर फोरम में रहती हैं और बेटा समर्थ सिंह भी कोर्ट में प्रैक्टिस करता है, इसलिए बहू घर में अकेली रहती थी।

गिरीबाला ने ये भी बताया कि ट्विशा की मां रेखा से कई बार भोपाल आकर बेटी के साथ रहने की बात कही, लेकिन वह कभी नहीं आईं। केवल एक बार वह बेटे के साथ भोपाल आई थीं, जब ट्विशा नाराज होकर मायके चली गई थी।

ट्विशा की सास बोलीं- खुद शादी प्रपोजल लेकर आई थी। बाद में ड्रग एडिक्ट होने का पता चला।

ट्विशा की सास बोलीं- खुद शादी प्रपोजल लेकर आई थी। बाद में ड्रग एडिक्ट होने का पता चला।

गिरीबाला की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 3 बातें…

  • खुद शादी प्रपोजल लेकर आई थी ट्विशा, बाद में ड्रग एडिक्ट होने का पता चलागिरीबाला सिंह ने बताया कि ट्विशा पिछले साल पहली बार हमारे घर आई थी। उसने खुद समर्थ से शादी की बात रखी थी और बताया था कि दोनों के बीच अफेयर है। शुरुआत में ट्विशा और उसका परिवार संस्कारी लगा। बाद में लगा कि ट्विशा केवल संस्कारी होने का एक्टिंग कर रही थी, क्योंकि वह पहले से ग्लैमरस फील्ड से जुड़ी थी।गिरीबाला सिंह ने दावा किया कि शादी के एक महीने के भीतर लगा कि बहू किसी नशे की आदी है। उसके हाथ कांपते थे, स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता था और वह दिल्ली जाने की जिद करती थी, क्योंकि वहां उसे आसानी से गांजा मिल जाता था। इसके बाद भी परिवार ने उसका साथ दिया, काउंसलिंग कराई और नशा छुड़ाने का प्रयास किया।
  • ना जीते जी सुकून मिला ना मौत के बाद शांति लेने दे रहे हैं परिजनरिटायर्ड जज गिरीबाला ने कहा कि ट्विशा ग्लैमर और नौकरी से कमाई रकम का बड़ा हिस्सा अपने मां-बाप पर खर्च करती थी। जीते जी उसे सुकून नहीं मिला और मौत के बाद भी परिजन बॉडी रखकर मामले से माइलेज लेने की कोशिश कर रहे हैं।
  • ट्विशा के परिवारवाले शहीद की विधवा का अपमान कर रहेगिरीबाला सिंह ने कहा कि मेरा परिवार देश सेवा से जुड़ा है। एक बेटा विंग कमांडर और दूसरा क्रिमिनल लॉयर है। मेरे पति देश सेवा के दौरान शहीद हुए थे। मजबूरी में मुझे मीडिया के सामने आना पड़ा।उन्होंने कहा कि रसूख मेरा नहीं, बल्कि ट्विशा का परिवार दिखा रहा है। कोर्ट में आर्मी के साथ आकर उन्हें धमकाया जाता है और उन पर आरोप लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार जहां चाहे डेडबॉडी का दोबारा पीएम कराए और सरकार किसी भी एजेंसी से जांच कराए, उन्हें न्याय व्यवस्था पर भरोसा है।

……………………………………

ये खबरें भी पढ़ें…

1. भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा की मौत से पहले का VIDEO

सोमवार को भोपाल पुलिस ने रिटायर्ड जज के घर से CCTV फुटेज जब्त किया है।

सोमवार को भोपाल पुलिस ने रिटायर्ड जज के घर से CCTV फुटेज जब्त किया है।

भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा (31) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में सोमवार को CCTV फुटेज सामने आया है। मौत से पहले वह घर की छत पर जाती दिखाई दी है। कुछ देर बाद उसके शव को तीन लोग नीचे लाते दिख रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

2. ट्विशा के परिजन का सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन

भोपाल में रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की सुसाइड का मामला सीएम हाउस तक पहुंच गया है। ट्विशा के मायके वालों ने रविवार को यहां मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों से बात की। इसके बाद ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने कहा- अधिकारियों ने माना कि जांच के लिए मध्य प्रदेश के बाहर की एजेंसी की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *