अर्चना पूरन सिंह के परमीत सेठी ने छुए पैर, ‘पति पत्नी और पंगा 2’ के सेट से वीडियो वायरल | ACTPnews

अर्चना पूरन सिंह के परमीत सेठी ने छुए पैर, 'पति पत्नी और पंगा 2' के सेट से वीडियो वायरल


परमीत सेठी और अर्चना पूरन सिंह एक बार फिर अपनी खूबसूरत बॉन्ड के लिए लोगों के बीच चर्चा में है। सोशल मीडिया पर ‘पति पत्नी और पंगा 2’ के सेट से इस कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पैपराजी वायरल भयानी ने शेयर किया है और इसने फैंस का दिल जीत लिया। वायरल क्लिप में परमीत सेठी अपनी पत्नी अर्चना पूरन सिंह के पैर छूते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस प्यारे अंदाज ने तुरंत लोगों का ध्यान खींचा और कई लोगों ने कपल के प्यार, सम्मान और मजबूत रिश्ते की तारीफ की। इस पल ने रियलिटी शो की ‘बिहाइंड-द-सीन्स’ की झलक में एक मजेदार और इमोशनल टच भी जोड़ दिया है।

अर्चना पूरन सिंह के पैर छूते दिखे परमीत सेठी

अर्चना और परमीत की शादी को 35 साल हो चुके हैं और वे अपनी बॉन्ड और मजेदार केमिस्ट्री के लिए जाने जाते हैं, जब भी वे साथ नजर आते हैं तो फैंस उन्हें देखते ही रह जाते हैं और यह नया वीडियो भी इसका सबूत है। वायरल वीडियो में आपको देखने को मिलेगा कि ‘पति पत्नी और पंगा 2’ के सेट पर परमीत सेठी ने अपनी पत्नी अर्चना पूरन सिंह के पैर छुए। इस प्यारे पल का वीडियो बनाया गया और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस खूबसूरत पल ने लोगों का दिल जीत लिया है और फैंस एक-दूसरे के प्रति उनके प्यार और सम्मान की तारीफ कर रहे हैं। ‘पति पत्नी और पंगा 2’ के सेट से आए इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं और कपल की तारीफ कर रहे हैं।

पति पत्नी और पंगा 2 के सेलिब्रिटी कपल्स

कलर्स टीवी अपने पॉपुलर रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ का दूसरा सीजन प्रसारित करने के लिए तैयार है, जिसे सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फ़ारूकी होस्ट करेंगे। इस साल के शो में टेलीविजन इंडस्ट्री के कई पॉपुलर कपल्स शामिल होंगे। मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स के नामों का खुलासा कर दिया है। शरद केलकर और कीर्ति गायकवाड़, अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी, अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी, शब्बीर अहलूवालिया और कांची कौल, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, राहुल वैद्य और दिशा परमार, दीपिका सिंह और रोहित राज जैसे कपल शो में दिखाई देंगे।

कहां देखें पति पत्नी और पंगा 2

‘पति पत्नी और पंगा’ के पहले सीजन के विनर रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला थे। पति पत्नी और पंगा सीजन 2 सेलिब्रिटी कपल्स का एक रियलिटी शो है, जो शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को रात 9:00 बजे कलर्स टीवी पर देख सकते हैं। वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा और हॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें – अर्चना पूरन सिंह के बेटे के साथ 87000 की हुई ठगी, इसके पहले भी गंवा चुके 80,000 रुपये, आयुष्मान हुए परेशान

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed