हमीरपुर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पुल हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर बन रहा था। तड़के जब हादसा हुआ, उस वक्त कुछ मजदूर ऊपर काम कर रहे थे, जबकि कुछ पुल के नीचे सो रहे थे।
यूपी के हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब शुक्रवार देर रात 2 बजे गिर गया। हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई। स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) ने मलबे में फंसे 3 मजदूरों को निकाला। साढ़े 7 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला।
उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉरपोरेशन के एमडी धर्मवीर सिंह ने दैनिक भास्कर को बताया कि आंधी-बारिश के कारण स्लैब गिरा और नीचे सो रहे मजदूर दब गए। हादसे के बाद सहायक अभियंता गजेंद्र कुमार चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। डीपीएम दिलीप कुमार पर विभागीय कार्रवाई शुरू की जा रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, हमीरपुर में देर रात 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली थी। हादसा शहर से 25 किमी. दूर ललपुरा इलाके में हुआ। मृतकों में 4 बांदा और 2 हमीरपुर के रहने वाले थे। SDRF के अधिकारियों ने बताया कि रात ढाई बजे से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है।
प्रत्यक्षदर्शी सुरेश कुमार ने बताया-
पुल पर दो शिफ्ट में काम होता है। जिस वक्त आंधी आई, पहली शिफ्ट के लोग पुल के नीचे थे, जबकि दूसरी शिफ्ट के 7 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। उनमें मैं भी था। आंधी से बचने के लिए हम लोग पुल पर लेट गए। इसी बीच हादसा हो गया।

उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम पुल का निर्माण करवा रहा है। इसकी लागत 90 करोड़ रुपए है। 700 मीटर लंबा दो लेन का ब्रिज मोराकांड से कुरारा गांव के बीच बनाया जा रहा है। इसका निर्माण मार्च 2024 में शुरू हुआ था। दिसंबर 2026 तक इसे पूरा किया जाना है।
तस्वीरें देखिए-

पुलिस के मुताबिक, मलबे में 3 लोग फंसे हुए थे, जिन्हें स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) ने रेस्क्यू कर बचा लिया।

साढ़े 7 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। SDRF और पुलिस की टीम ने फंसे लोगों को बाहर निकाला।

लोहे के पिलरों के बीच लोग इस तरह फंसे हुए थे कि निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

हादसे में जान गंवाने वाले राजेश की बेटियां मौके पर पहुंचीं। पिता का शव देखकर वे फूट-फूटकर रोने लगीं।

हादसे के करीब 30 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी से मलबा हटाया गया।

पुल हादसे से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
03:32 PM29 मई 2026
- कॉपी लिंक
हमीरपुर पुल हादसा- तूफान नहीं, लापरवाही से स्लैब ढहा
हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे पुल ने 6 मजदूरों की जान ले ली। हादसे के बाद राज्य सेतु निगम ने दावा किया कि आंधी-तूफान में स्लैब ढह गया। लेकिन हकीकत में निर्माण कंपनी और सेतु निगम के अफसरों की लापरवाही से यह हादसा हुआ है।
सेतु निगम के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर बीते तीन दिन से साइट पर नहीं गए। उन्होंने पुल बनाने वाली कंपनी के ठेकेदार के भरोसे काम छोड़ दिया। पैसे बचाने के लिए ठेकेदार ने कमजोर सपोर्ट लगा दिए, जो तूफान आने पर ढह गया।
सीएम की सख्ती के बाद सेतु निगम के एमडी धर्मवीर सिंह ने सहायक अभियंता (AE) को सस्पेंड कर दिया है। डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
08:46 AM29 मई 2026
- कॉपी लिंक
सहायक अभियंता निलंबित, डीपीएम के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश
- यूपी ब्रिज कारपोरेशन के एमडी धर्मवीर सिंह ने बताया- मामले में प्रथम दृष्टया सहायक अभियंता गजेंद्र कुमार चौधरी को निलंबित किया है। डीपीएम दिलीप कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।
- उन्होंने बताया कि मामले में विभागीय जांच के लिए कमेटी गठित की है। जांच कमेटी में संयुक्त प्रबंध निदेशक, मुख्य परियोजना प्रबंधक (डिजाइन) और मुख्य परियोजना प्रबंधक, कानपुर शामिल हैं।
07:57 AM29 मई 2026
- कॉपी लिंक
हादसे के जान गंवाने वाले गंगाचरण दो दिन पहले ही हमीरपुर गए थे
हादसे के जान गंवाने वाले गंगाचरण (26) पुत्र शोभरन सिंह निवासी भूरागढ़ दो भाइयों में बड़े थे। परिवार में उनके छोटे भाई राजीव (20) हैं। परिजनों के मुताबिक, गंगाचरण ने कक्षा 8 तक पढ़ाई की थी। वह करीब दो महीने पहले घर लौट आए थे, लेकिन परसों ठेकेदार का फोन आने पर दोबारा काम के लिए बांदा से हमीरपुर चले गए थे।
परिजनों ने बताया- उन्हें सूचना मिली थी कि तेज तूफान के दौरान निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिर गया, जिसमें उनका भतीजा पप्पू भी दब गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्य सुन यादव, मनोज यादव और पंकज यादव मौके के लिए रवाना हुए। मृतक की उम्र करीब 26 वर्ष बताई जा रही है।
07:36 AM29 मई 2026
- कॉपी लिंक
हादसे में जान गंवाने वाले सभाजीत के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे में जान गंवाने वाले मृतक सभाजीत यादव (25) पुत्र नीलकंठ यादव इंटरमीडिएट पास थे। तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार में उनके छोटे भाई अमन (23) और अमित (21) हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
07:34 AM29 मई 2026
- कॉपी लिंक
‘गर्मी की वजह से दिन में काम बंद था, रात में काम होता था’
मृतक सभाजीत यादव के चाचा राम बाबू ने बताया कि सभाजीत करीब सात-आठ दिन पहले काम करने के लिए हमीरपुर गया था। इससे पहले भी वह वहां काम कर चुका था। गर्मी अधिक होने के कारण दिन में काम बंद कर दिया गया था और ठेकेदार की ओर से रात में ओवरटाइम कराकर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। रात में ही मजदूर काम करते थे।
राम बाबू के मुताबिक, काम के दौरान अचानक तेज तूफान आ गया। इसी दौरान निर्माणाधीन ढांचा गिर गया और कई मजदूर उसकी चपेट में आ गए। राम बाबू ने बताया कि गांव के तीन लोग वहां काम कर रहे थे। इनमें से एक व्यक्ति किसी तरह बच गया। उसी ने फोन कर जानकारी दी कि सभाजीत मलबे में दब गया है।
07:18 AM29 मई 2026
- कॉपी लिंक
सपा सांसद बोले- प्रशासन तुरंत ही आर्थिक सहायता दे, घायलों का इलाज कराए
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने की घटना पर कहा- ये दर्दनाक घटना है और दुखद है। मृतकों के प्रति मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवारजानों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और प्रशासन से मांग करते हैं कि इसमें तुरंत ही आर्थिक सहायता दी जाए। जो घायल हैं, उनका इलाज अच्छे ढंग से कराया जाए।
06:50 AM29 मई 2026
- कॉपी लिंक
यूपी में पिछले 8 सालों में हुए पुल हादसों के बारे में पढ़िए
- 19 मार्च 2026: चंदौली में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब नीचे गिर गया। घटना में किसी की जान नहीं गई।
- 29 अप्रैल 2025: महाराजगंज में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का एक हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
- अप्रैल 2025: बिजनौर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के दो बड़े गार्डर अचानक गिर पड़े। इस घटना में किसी की जान नहीं गई।
- 15 मई 2018: वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के पास बन रहे फ्लाईओवर के दो भारी कंक्रीट स्लैब नीचे गिर गए। मलबे में बस, कारें और ऑटो दब गए। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई।
06:27 AM29 मई 2026
- कॉपी लिंक
डिप्टी सीएम ने हादसे पर दुख जताया, घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने हादसे पर दुख जताया।
05:49 AM29 मई 2026
- कॉपी लिंक
यूपी सरकार मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए देगी
सीएम योगी ने हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश दिए गए हैं।
05:49 AM29 मई 2026
- कॉपी लिंक
हमीरपुर नगर पालिका के चेयरमैन बोले- मामले में लापरवाही बरती गई
हमीरपुर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन कुलदीप निषाद ने बताया- मौसम विभाग ने तेज आंधी और तूफान को लेकर एडवाइजरी जारी की थी।
अगर अलर्ट के बाद भी मजदूरों से रात में काम कराया जा रहा था। इसलिए इस मामले में लापरवाही जरूर हुई है। शुरुआती जांच में ठेकेदार की भूमिका संदिग्ध दिखाई दे रही है।
05:43 AM29 मई 2026
- कॉपी लिंक
भाजपा सांसद बोले- हादसे के जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी
हादसे पर भाजपा सांसद बृजलाल ने कहा, “यह बेहद दुखद है। इस घटना में दो लोगों की मौत हुई है। सरकार इसकी जांच कराएगी। हादसे के लिए जो भी दोषी होंगे, उन्हें सजा मिलेगी।”
04:58 AM29 मई 2026
- कॉपी लिंक
डीएम बोले- मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सभी इंतजाम थे
- डीएम अभिषेक गोयल ने बताया कि पुल निर्माण का काम एक शेल्टर कंपनी कर रही थी। दो साल से काम चल रहा था। मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सभी इंतजाम थे। अभी तक 6 लोगों के मौत हुई है।
- उन्होंने बताया- गुरुवार शाम मौसम विभाग (IMD) और जिला प्रशासन की ओर से तेज आंधी, तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की गई थी। इसके बाद गांव-गांव मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया गया था।
04:43 AM29 मई 2026
- कॉपी लिंक
सीएम योगी बोले- जिला प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाए
04:39 AM29 मई 2026
- कॉपी लिंक
प्रत्यक्षदर्शी मजदूर ने बताया- आंधी के चलते हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शी सुरेश कुमार ने बताया- पुल पर दो शिफ्ट में काम होता है। जिस वक्त आंधी आई, पहली शिफ्ट के लोग पुल के नीचे थे, जबकि दूसरी शिफ्ट के 7 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। उनमें मैं भी था। आंधी से बचने के लिए हम लोग पुल पर लेट गए। इसी बीच हादसा हो गया।
04:29 AM29 मई 2026
- कॉपी लिंक
हादसे में जान गंवाने वाले की बेटियां एक दूसरे से लिपटकर रोईं
हादसे में जान गंवाने वाले राजेश पाल की बेटियां एक-दूसरे से लिपटकर रोईं। घरवाले उन्हें संभालने में जुटे हैं।
04:24 AM29 मई 2026
- कॉपी लिंक
हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए



04:06 AM29 मई 2026
- कॉपी लिंक
पिता की लाश देखकर बेटियां फूट-फूटकर रोईं
हादसे में जान गंवाने वाले राजेश पाल के घरवाले मौके पर पहुंच गए हैं। पिता का शव देखकर बेटियां फूट-फूटकर रो पड़ीं।
बेटी शिवानी ने बताया कि पापा के साथ काम करने वाले लोगों ने उन्हें हादसे की जानकारी दी। इसके बाद वे लोग मौके पर पहुंचे।
03:48 AM29 मई 2026
- कॉपी लिंक
हादसे के वक्त मजदूर पुल के ऊपर काम कर रहे थे, अपडेट दे रहे रिपोर्टर रिजवान
हादसे के वक्त 20 से 25 मजदूर पुल के ऊपर काम कर रहे थे, जबकि कुछ मजदूर नीचे सो रहे थे। इसी दौरान आंधी-तूफान आया और स्लैब गिर गया। नीचे सो रहे मजदूर दब गए।
03:41 AM29 मई 2026
- कॉपी लिंक
मृतकों में 4 बांदा और 2 हमीरपुर के रहने वाले
| नाम (उम्र) | जिला |
| लोकेंद्र निषाद (22) | बांदा |
| कुलदीप निषाद (19) | बांदा |
| सावंत यादव (28) | बांदा |
| सभाजीत (30) | बांदा |
| पुष्पेंद्र सिंह चौहान (34) | हमीरपुर |
| राजेश पाल (42) | हमीरपुर |
03:32 AM29 मई 2026
- कॉपी लिंक
ब्रिज कारपोरेशन के एमडी बोले- हादसे की जांच कराएंगे
- उत्तर प्रदेश ब्रिज कारपोरेशन के एमडी धर्मवीर सिंह ने बताया कि ब्रिज अभी निर्माणाधीन है। पुल बनाने के लिए पिलरों पर सीमेंट के स्लैब लगाए जा रहे हैं। रात में आई आंधी-तूफान से स्लैब के नीचे लगा सपोर्ट सिस्टम हिल गया, जिससे सेगमेंट स्लैब नीचे गिर गए। वहां नीचे सो रहे मजदूर मलबे में दब गए और उनकी मौत हो गई।
- उन्होंने बताया कि ब्रिज गिरने की जांच स्थानीय प्रशासन के साथ कारपोरेशन भी करेगा। प्रदेश में कारपोरेशन की ओर से बनाए जाने वाले पुलों की थर्ड पार्टी ऑडिट आईआईटी बीएचयू से कराई जाती है। इस ब्रिज की भी थर्ड पार्टी ऑडिट आईआईटी बीएचयू ही कर रहा है। वे खुद मौके पर जा रहे हैं। कानपुर में तैनात कारपोरेशन के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर सहित अन्य अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंच गए थे।
03:06 AM29 मई 2026
- कॉपी लिंक
ASP बोले- 6 लोग अब भी मलबे में दबे
एएसपी अरविंद कुमार वर्मा ने कहा, हमें आज रात करीब 2 बजे सूचना मिली कि यहां एक स्लैब गिर गया है, जिसमें कुछ लोग फंसे हुए हैं। सूचना पर स्थानीय पुलिस और हम सभी तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं। 6 लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। 5 की पहचान कर ली है।
02:33 AM29 मई 2026
- कॉपी लिंक
रेस्क्यू के लिए SDRF टीम मौके पर पहुंची
SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
02:31 AM29 मई 2026
- कॉपी लिंक
जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
जेसीबी से पुल का मलबा हटाया जा रहा है। कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। मौके पर पुलिस फोर्स और अफसर मौजूद हैं।
02:30 AM29 मई 2026
- कॉपी लिंक
पुल हादसे के 3 VIDEO
02:29 AM29 मई 2026
- कॉपी लिंक
हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा
हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब शुक्रवार तड़के 3 बजे भरभराकर गिर गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज आंधी और बारिश के चलते स्लैब गिरा, जिससे नीचे काम कर रहे मजदूर दब गए।













