दावा-नेतन्याहू को हमास हमले की जानकारी थी, एक्शन नहीं लिया:मिस्र ने 2 दिन पहले ही चेताया था, PM ने सुरक्षा अधिकारियों से जानकारी छिपाई | ACTPnews

दावा-नेतन्याहू को हमास हमले की जानकारी थी, एक्शन नहीं लिया:मिस्र ने 2 दिन पहले ही चेताया था, PM ने सुरक्षा अधिकारियों से जानकारी छिपाई

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को हमास के हमले से पहले कई चेतावनियां मिली थीं। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्र ने हमले से करीब 48 घंटे पहले तक इजराइल को आगाह किया था। मिस्र की खुफिया एजेंसी के तत्कालीन प्रमुख अब्बास कामेल ने भी हमले से पहले नेतन्याहू के कार्यालय को फोन किया था। इजराइल के पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने भी कहा है कि इजराइल को संभावित हमले की चेतावनी मिली थी। गैलेंट ने आर्मी रेडियो को दिए इंटरव्यू में आरोप लगाया कि नेतन्याहू ने हमले से पहले मिली अहम जानकारियां सुरक्षा अधिकारियों के साथ शेयर नहीं की थीं। 7 अक्टूबर 2023 को हमास के लड़ाकों ने गाजा सीमा पार कर इजराइल के समुदायों और सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। इस हमले में करीब 1,200 लोग मारे गए थे, लगभग 5,000 घायल हुए थे और करीब 250 लोगों को बंधक बना लिया गया था। अक्टूबर 2023 में हुए हमास हमले की तस्वीरें… मिस्र ने हमास के साथ बातचीत शुरू करने को कहा था WSJ की रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्र ने जून 2023 में ही इजराइल को गाजा के हालात बिगड़ने की आशंका बताई थी। मिस्र ने इजराइल से हमास के साथ बंधकों और कैदियों की अदला-बदली को लेकर बातचीत फिर शुरू करने की सलाह भी दी थी। सितंबर में मिस्र के खुफिया प्रमुख अब्बास कामेल ने इजराइल का दौरा किया। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने चेतावनी दी थी कि गाजा के हालात बिगड़ रहे हैं और स्थिति किसी बड़े संकट में बदल सकती है। इजराइली अधिकारियों ने तब कहा था कि हालात नियंत्रण में हैं। अमेरिकी अधिकारियों से बातचीत की जानकारी भी छिपाने का आरोप पूर्व रक्षा मंत्री गैलेंट ने आरोप लगाया कि इजराइल-हमास युद्ध के दौरान नेतन्याहू ने अमेरिका के अधिकारियों के साथ संवेदनशील मुद्दों पर हुई बातचीत की जानकारी भी वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से साझा नहीं की। उन्होंने कहा, “युद्ध के दौरान मुझे कई बार नेतन्याहू की अमेरिकियों के साथ हुई अहम बातचीत के बारे में तब पता चला, जब अमेरिकी अधिकारी मुझे फोन करके बातचीत में कही गई बातों की पुष्टि करने की कोशिश करते थे।” गैलेंट के मुताबिक, इन बातचीत में बंधकों और गोला-बारूद जैसे संवेदनशील मुद्दे शामिल थे। उन्होंने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों का नेतन्याहू पर भरोसा कम था। रिपोर्ट- UAE के राष्ट्रपति ने भी नेतन्याहू को चेताया था इससे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) की एक रिपोर्ट में भी दावा किया गया था कि UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने सितंबर 2023 में नेतन्याहू को हमास के संभावित बड़े हमले के बारे में बताया था। रिपोर्ट में बातचीत की जानकारी रखने वाले दो लोगों के हवाले से यह बात कही गई थी। NYT के मुताबिक, इजराइल के पांच पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा था कि UAE की यह चेतावनी देश के सुरक्षा तंत्र के शीर्ष अधिकारियों तक नहीं पहुंची थी। नेतन्याहू ने UAE से जुड़ी चेतावनी के आरोपों को खारिज किया था। उन्होंने उस रिपोर्ट को पूरी तरह झूठ बताया था। ——————— ये खबर भी पढ़ें…. इजराइल ने हमास आतंकी को मार गिराया:7 अक्टूबर के हमले में इजराइली महिला को किडनैप कर जबरदस्ती गाजा ले गया था इजराइल ने शनिवार को हवाई हमले में हमास आतंकी को मार गिराया है। इजराइली सेना (IDF) ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आतंकी की पहचान साहेर निदाल लत्फी साकर के रूप में हुई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *