अजय देवगन एक बार फिर ‘विजय सालगांवकर’ के रोल में वापस आ गए हैं और ये विजय सलगांवकर की कहानी का आखिरी चैप्टर है। ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ गांधी जयंती के मौके पर, शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में वही सस्पेंस और मिस्ट्री देखने को मिल रहा है जो इस फ़्रैंचाइजी की खासियत रही है। इस बार फिल्म में कुछ नए कलाकारों की भी एंट्री हुई है, जिनमें जयदीप अहलावत और प्रकाश राज शामिल हैं और इन कलाकारों के कहानी में एंट्री लेने से दर्शकों में जबरदस्त उस्तुकता बनी हुई थी और अब जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है तो सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। फिल्म को लेकर शुरुआती रिएक्शन अच्छे ही हैं। खासतौर पर सस्पेंस, ट्विस्ट, तनाव भरे सीन्स और क्लाइमैक्स की सोशल मीडिया यूजर्स के बीच जबरदस्त चर्चा है। तो चलिए जानते हैं अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स का क्या कहना है।
‘दृश्यम 3’ को लेकर दर्शकों में उत्साह
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम 3’ क्राइम-थ्रिलर ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम कड़ी है, जिसके साथ एक बार फिर अजय देवगन, विजय सलगांवकर के किरदार में वापसी की है और उनके साथ फिल्म में तब्बू, श्रेया सरन, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत जैसे चर्चित कलाकार अहम भूमिका में हैं। फिल्म की रिलीज ने अब दर्शकों में इसे लेकर एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है और फिल्म देख चुके दर्शक अब सोशल मीडिया पर इसे लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
क्लाइमेक्स पर फिदा हुए फैंस
एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दर्शक अजय देवगन स्टारर इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कहानी-ट्विस्ट के साथ-साथ इसके क्लाइमेक्स की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। एक दर्शक ने फिल्म देखने के बाद फिल्म पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ‘मैंने ‘दृश्यम 3’ देख ली है और इस बार विजय सलगावंकर की कहानी में जो देखने मिलता है, उसे खुद देखना जरूरी है। वहीं, कई दर्शकों ने कहानी में लगातार बने रहने वाले ट्विस्ट की तारीफ की। एक ने लिखा- ‘जब भी इंटेंस रोल्स की बात आती है, अजय देवगन हर बार कमाल कर देते हैं। सेकेंड लीड के तौर पर जयदीप अहलावत भी परफेक्ट हैं। स्क्रीनप्ले जबरदस्त है और राइटिंग भी कमाल की है। निर्देशन जबरदस्त है। सीरीज को कन्क्लूड करने का ये बढ़िया तरीका है। शानदार फिल्म।’
फिल्म ने दर्शकों को किया इंप्रेस
एक यूजर ने फिल्म के फर्स्ट हाफ की तारीफ करते हुए लिखा- ‘फिल्म का फर्स्ट हाफ बढ़िया है।’ एक और लिखता है- ‘दृश्यम 3 का क्लाइमेक्स ट्विस्ट दृश्यम 1 और दृश्यम 2 से ज्यादा अच्छा है। इसकी शुरुआत और तनावपूर्ण क्षण दोनों फिल्मों से बेहतर हैं।’ एक अन्य लिखता है- ‘जयदीप फिल्म में एक्ट्रा इंटेंसिटी लेकर आते हैं और अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के शांत और चालाक अंदाज को बरकरार रखते हैं।’
आखिरी 30 मिनट बने मास्टरस्ट्रोक
सोशल मीडिया पर आ रहे रिव्यूज में आखिरी के 30 मिनट की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। एक यूजर ने एक्स पर बिना कोई स्पॉइलर दिए लिखा, ‘कोई स्पॉइलर नहीं दूंगा, लेकिन आखिरी के 30 मिनट जबरदस्त हैं। क्लाइमेक्स जानने के लिए आपको खुद थिएटर्स जाना पड़ेगा।’ वहीं एक ने बताया कि फिल्म के आखिरी 30 मिनट बेहद ग्रिपिंग हैं। ये कहानी फिल्म को एक संतोषजनक अंजाम तक पहुंचाती है।
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़
‘दृश्यम 3’ ने एडवांस बुकिंग में बड़ा आंकड़ा पार कर लिया था। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने छह शो डेट्स के लिए लगभग 51.45 करोड़ की एडवांस बुकिंग दर्ज की थी। अब इसके ओपनिंग डे कलेक्शन के आंकड़े सामने आने का इंतजार है। सोशल मीडिया पर फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं ऐसे में देखना ये होगा कि फिल्म की हाइप और वर्ड ऑफ माउथ का इसे क्या फायदा मिलता है।
ये भी पढ़ेंः Drishyam 3 Review: रोमांचक है विजय सलगांवकर की आखिरी लड़ाई, लेकिन नए पुलिस अफसर के रोल में फीके पड़े जयदीप अहलावत
Latest Bollywood News
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













