पाकिस्तान के कराची में ठगों ने नौकरी का झांसा देकर कम से कम 60 लड़कियों के मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। ठगों ने सोशल मीडिया और वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए उन्हें एक कार्यक्रम में स्टॉल संभालने का काम दिया था। 30 सितंबर को सभी को कराची के बाहर एक फार्महाउस ले जाया गया, जहां कंपनी पॉलिसी का हवाला देकर उनके मोबाइल जमा करा लिए गए। कुछ देर बाद ठग मोबाइल से भरा बैग लेकर बाइक से भाग निकले। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मुख्य आरोपी अब भी फरार है। उसके दो भाइयों को पुलिस थाने लाई है, जबकि एक महिला साथी को भी हिरासत में लिया गया है। रोज 2 हजार पाकिस्तानी रुपए देने का वादा गडाप थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर मुहम्मद अली ने बताया कि सभी लड़कियां नौकरी की तलाश में थीं और मिडिल-क्लास परिवारों से आती हैं। उन्हें एक हफ्ते तक काम करने के लिए रोजाना 2,000 पाकिस्तानी रुपए और दूसरी सुविधाएं देने का वादा किया गया था। उन्हें बताया गया था कि कराची के बाहर एक गेटेड कम्युनिटी में कार्यक्रम होगा, जहां उन्हें स्टॉल लगाने हैं। कार्यक्रम की जगह फार्महाउस ले गए 30 सितंबर को लड़कियों को बहरिया टाउन ले जाने के बजाय कराची के बाहरी इलाके में स्थित एक फार्महाउस ले जाया गया। इससे कुछ लड़कियां घबरा गईं। एक पीड़िता ने बताया कि मुख्य आरोपी और उसका साथी सामान्य तरीके से पेश आए। उन्होंने कहा कि फार्महाउस में महिला कोऑर्डिनेटर से मुलाकात होगी और दोपहर के खाने के बाद सभी को बहरिया टाउन ले जाकर स्टॉल लगाने हैं। इसके बाद मुख्य आरोपी ने कंपनी पॉलिसी का हवाला देकर सभी लड़कियों के मोबाइल जमा करा लिए। उसने कहा कि काम खत्म होने के बाद फोन वापस कर दिए जाएंगे। मुख्य आरोपी गुजरांवाला में छिपा मुहम्मद अली ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल फोन लेकर फरार होने का ऐसा मामला उन्होंने पहली बार देखा है। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कराची से भागकर गुजरांवाला चला गया है। उसके दो भाइयों को थाने लाया गया है। दोनों ने फोन पर उससे बात कर पुलिस के सामने सरेंडर करने के लिए कहा है।
Source link
पाकिस्तान में 60 लड़कियों के फोन लेकर फरार हुए ठग:नौकरी का झांसा देकर बुलाया, सभी के मोबाइल जमा कराए, फिर बाइक से भाग निकले | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports












