फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार सऊदी अरब से अबू धाबी एयरलिफ्ट, तबुक में चल रहा था इलाज | ACTPnews

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार सऊदी अरब से अबू धाबी एयरलिफ्ट, तबुक में चल रहा था इलाज


फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब को-पायलट ने कॉकपिट के अंदर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने हिम्मत नहीं हारी और कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिसके बाद यात्रियों और क्रू ने हमलावर को काबू किया। विमान की सऊदी अरब के तबुक में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, जहां कैप्टन स्मित का इलाज हुआ। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्हें आगे के इलाज के लिए सऊदी अरब से अबू धाबी एयरलिफ्ट किया गया।

यह घटना फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई। यह विमान दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रहा था। उड़ान के दौरान को-पायलट ने कॉकपिट के अंदर कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसने कथित तौर पर विमान को गिराने की कोशिश की।

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान

घटना के दौरान विमान अचानक तेजी से नीचे आने लगा। जानकारी के मुताबिक, विमान करीब एक मिनट में लगभग 17 हजार फीट नीचे आ गया। इससे विमान में बैठे यात्रियों में घबराहट फैल गई।

घायल हालत में खोला कॉकपिट का दरवाजा

हमले में घायल होने के बाद भी कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद यात्रियों और क्रू के कुछ सदस्यों ने कॉकपिट में पहुंचकर को-पायलट को काबू किया। विमान में फ्लाईदुबई के दो अन्य पायलट भी मौजूद थे। उन्होंने विमान को सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा।

फ्लाईदुबई ने बताया कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में 174 यात्री थे, जिनमें 166 इजरायली नागरिक बताए गए हैं।

तबुक के अस्पताल में हुआ इलाज

घटना के बाद कैप्टन स्मित मच्छार को सऊदी अरब के तबुक शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। भारतीय दूतावास ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। भारतीय अधिकारी मच्छार की बहादुरी के लिए गुजरात सरकार ने उन्हें ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार’ देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उनकी बहादुरी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने यात्र उनके परिवार और सऊदी अधिकारियों के संपर्क में हैं।

गुजरात सरकार देगी सम्मान

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी के लिए गुजरात सरकार ने उन्हें ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार’ देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उनकी बहादुरी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने यात्रियों की जान बचाकर गुजरात और देश का नाम रोशन किया है।

कैप्टन स्मित मच्छार की उम्र 30 के आस-पास बताई जा रही है। उनके पास 13 साल से ज्यादा का कमर्शियल फ्लाइंग अनुभव है। वह Boeing 737 विमान उड़ाते हैं और 2022 से फ्लाईदुबई के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले वह SpiceJet में भी काम कर चुके हैं।

पढ़ाई के दौरान एविएशन में बढ़ी दिलचस्पी

स्मित मच्छार ने 2025 में एक पॉडकास्ट में बताया था कि मैनेजमेंट की पढ़ाई के दौरान एक सेमिनार में जाने के बाद उनकी एविएशन में दिलचस्पी बढ़ी। मच्छार ने अपनी पहली कमर्शियल फ्लाइट को “डरावना” बताया था, क्योंकि उस पर काफी जिम्मेदारी थी, धीरे-धीरे उन्होंने दबाव में काम करना सीख लिया।

ये भी पढ़ें-

फ्लाइट के कॉकपिट में चाकूबाजी से घायल कैप्टन स्मित मच्छार के सेहत में सुधार, परिवार मुंबई से पहुंच रहा सऊदी अरब

PM मोदी ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार को बताया हीरो, कैप्टन की पत्नी और माता-पिता से भी की बात

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *