- Hindi News
- International
- Iran US War Ceasefire LIVE Update; Donald Trump Hormuz Strait Reconstruction Fund | Israel Lebanon
तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित 60 दिन के युद्धविराम समझौते की शर्तों में ईरान के लिए 300 अरब डॉलर यानी करीब 25 लाख करोड़ रुपए के फंड और अमेरिकी कंपनियों के निवेश का प्रस्ताव शामिल है।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक ईरानी अधिकारी ने इसे रीकंस्ट्रक्शन प्रोग्राम बताया। उन्होंने कहा कि अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर होने पर ईरान को यह आर्थिक मदद देने का वादा किया जाएगा।
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि दोनों पक्ष परमाणु कार्यक्रम पर सहमति के करीब पहुंच गए हैं। ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा और उसके एनरिच्ड यूरेनियम को नष्ट किया जाएगा।
हालांकि, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने इस दावे को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि परमाणु मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं हो रही है। साथ ही, ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने भी सूत्रों के हवाले से बताया कि समझौते के ड्राफ्ट में परमाणु सामग्री को नष्ट करने जैसी कोई शर्त शामिल नहीं है।

ईरान की राजधानी तेहरान में एक हमले से क्षतिग्रस्त हुई एक अपार्टमेंट इमारत।
पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स…
- ट्रम्प बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा: ट्रम्प ने कहा कि संभावित समझौते में ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा। अमेरिका नौसैनिक नाकेबंदी हटाएगा और होर्मुज स्ट्रेट में किसी तरह का टोल नहीं लगेगा।
- होर्मुज टोल पर अमेरिका की ओमान को चेतावनी: अमेरिका ने कहा कि अगर ओमान ने ईरान की टोल वसूली व्यवस्था का साथ दिया, तो शामिल देशों, कंपनियों और लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- ईरान बोला- अमेरिका की बातों पर भरोसा नहीं: ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि तेहरान सिर्फ कार्रवाई पर भरोसा करता है। जब तक अमेरिका कदम नहीं उठाएगा, ईरान भी कोई रियायत नहीं देगा।
- ईरान बोला- 24 घंटे में 24 जहाजों को होर्मुज से गुजरने दिया: ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 24 जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दी गई। ईरान के मुताबिक समुद्री ट्रैफिक को नियंत्रित तरीके से चलाया जा रहा है।
- लेबनान में इजराइल की नई चेतावनी: इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों के लोगों को घर खाली करने को कहा। सेना का दावा है कि वहां हिजबुल्लाह के खिलाफ बड़े ऑपरेशन की तैयारी चल रही है।
ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
UN रिपोर्ट- लेबनान में हर 24 घंटे में 11 बच्चे हमलों का शिकार
संयुक्त राष्ट्र की बच्चों से जुड़ी एजेंसी यूनिसेफ ने कहा है कि पिछले एक हफ्ते में लेबनान में औसतन हर 24 घंटे में 11 बच्चे या तो मारे गए हैं या घायल हुए हैं। युद्धविराम के बावजूद इजराइल ने देशभर में हमले तेज कर दिए हैं।
यूनिसेफ ने लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के हवाले से बताया कि पिछले 7 दिनों में 77 बच्चे हमलों का शिकार हुए हैं। वहीं, रॉयटर्स के मुताबिक 16 अप्रैल को लागू हुए युद्धविराम के बाद से अब तक 55 बच्चों की मौत और 212 बच्चों के घायल होने की पुष्टि हुई है।
यूनिसेफ के प्रवक्ता रिकार्डो पायर्स ने सभी पक्षों से युद्धविराम का पूरी तरह पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा, “अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत बच्चों और नागरिक ढांचे की सुरक्षा जरूरी है।”

59 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमेरिका बोला- जरूरत पड़ी तो ईरान के खिलाफ फिर जंग शुरू कर सकते हैं
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि अमेरिका के पास इतने हथियार और सैन्य संसाधन हैं कि जरूरत पड़ने पर वह ईरान के खिलाफ फिर से युद्ध शुरू करने में पूरी तरह सक्षम है।
सिंगापुर में एक कार्यक्रम के दौरान हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका यह सुनिश्चित करना चाहता है कि ईरान परमाणु हथियार हासिल न कर सके। अमेरिका दुनिया की सुरक्षा से जुड़ी अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने के लिए तैयार है।

04:54 AM30 मई 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल सेना- हिजबुल्लाह का रॉकेट लॉन्चर तबाह
इजराइली सेना ने कहा कि रातभर चले अभियान में हिजबुल्लाह के एक रॉकेट लॉन्चर को नष्ट कर दिया गया। इस लॉन्चर से उत्तरी इजराइल की तरफ रॉकेट दागे गए थे।
इसके अलावा, इजराइली सेना ने मुताबिक लेबनान की तरफ से उत्तरी इजराइल में एक हमले को भी रोक दिया गया है। हालांकि सेना ने यह साफ नहीं किया कि यह रॉकेट था या ड्रोन। अभी तक किसे के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है।
04:33 AM30 मई 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान में इजराइली अभियान बढ़ा, लितानी नदी पार पहुंची सेना
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान सीमा का दौरा कर पुष्टि की कि इजराइली सैनिक लितानी नदी के उत्तर तक पहुंच चुके हैं। अल जजीरा के मुताबिक, इजराइली सैनिक नबातियेह शहर के दक्षिण की ऊंची पहाड़ियों पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू के बयान से संकेत मिले हैं कि इजराइल अब अपने सैन्य अभियान को और बड़ा कर सकता है। इसमें बेरूत और पश्चिमी बेका इलाके में लगातार हमले शामिल हो सकते हैं।

04:00 AM30 मई 2026
- कॉपी लिंक
उत्तरी इजराइल में फिर बजे एयर रेड सायरन
उत्तरी इजराइल के कई इलाकों में एयर अटैक सायरन एक्टिव किए गए है। कुछ ही घंटों के भीतर यह तीसरी बार है जब सायरन बजे हैं।
इजराइली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को संभावित मिसाइल या ड्रोन हमले का अलर्ट मिला था, जिसके बाद लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के निर्देश दिए गए।
03:29 AM30 मई 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल दक्षिणी लेबनान में घरों को उड़ा रहा
अल जजीरा अरेबिक के मुताबिक, इजराइली सेना दक्षिणी लेबनान के मरजायौन जिले में रिहायशी घरों को विस्फोट कर उड़ा रही है।
हाल के हफ्तों में दक्षिणी लेबनान में इजराइली सेना की कार्रवाई लगातार बढ़ी है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल ने कई इलाकों में जमीनी अभियान बढ़ाया है और सीमा के पास के गांवों में घर गिराए जा रहे हैं। इजराइल का दावा है कि वह हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बना रहा है।
02:59 AM30 मई 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका बोला- एशिया पैसिफिक से ध्यान नहीं हटाया
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि ईरान के साथ तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के बावजूद अमेरिका ने एशिया पैसिफिक क्षेत्र से अपना ध्यान नहीं हटाया है।
रॉयटर्स के मुताबिक, सिंगापुर में एक कार्यक्रम के दौरान हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका अपने रक्षा उत्पादन को तेजी से बढ़ा रहा है। बहुत जल्द हथियार और गोला-बारूद का उत्पादन 2 से 4 गुना तक बढ़ाया जाएगा, ताकि दुनिया भर में अमेरिकी सैन्य योजनाओं के लिए पर्याप्त संसाधन मौजूद रहें।
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ
02:33 AM30 मई 2026
- कॉपी लिंक
ईरान- नए समझौते ड्राफ्ट में परमाणु नष्ट करने जैसी कोई शर्त नहीं
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि परमाणु मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं हो रही है और फिलहाल उनका ध्यान युद्ध खत्म करने पर है।
वहीं, ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने भी सूत्रों के हवाले से बताया कि समझौते के ड्राफ्ट में परमाणु सामग्री को नष्ट करने जैसी कोई शर्त शामिल नहीं है। ट्रम्प के हालिया बयान सच और झूठ का मिला-जुला रूप हैं।
01:59 AM30 मई 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- अमेरिका होर्मुज पर नियंत्रण पाने में नाकाम
होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की निगरानी के लिए बनाए गए ईरान के नए संगठन पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी (PGSA) ने कहा अमेरिका युद्ध और कूटनीति के जरिए होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण पाने में नाकाम रहा है।
PGSA ने एक्स पर पोस्ट कर उस पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों की आलोचना की है। संगठन ने कहा कि उसका काम बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा। ईरानी संस्था ने कहा कि वह दोस्ताना देशों जहाजों को आवाजाही की अनुमति देती रहेगी, ताकि समुद्री रास्ते पर नेविगेशन जारी रहे।
वहीं, वॉशिंगटन का आरोप है कि ईरान इस संस्था के जरिए होर्मुज से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों से अवैध शुल्क वसूल रहा है और यह पैसा इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) तक पहुंचाया जा रहा है।
01:28 AM30 मई 2026
- कॉपी लिंक
ईरान को ₹25 लाख करोड़ का फंड देने का प्रस्ताव
अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित 60 दिन के युद्धविराम समझौते को लेकर डिटेल्ड शर्ते सामने आई है। इसमें ईरान के लिए 300 अरब डॉलर यानी करीब 25 लाख करोड़ रुपए के रीकंस्ट्रक्शन फंड और अमेरिकी कंपनियों के निवेश का प्रस्ताव दिया गया है।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों के बीच नए ड्राफ्ट समझौते पर बातचीत चल रही है। समझौते के पहले चरण में लड़ाई रोकने, होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही फिर से शुरू करने और इलाके में तनाव कम करने पर जोर है।
01:07 AM30 मई 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- अब्राहम अकॉर्ड्स थोपना मंजूर नहीं
ईरान ने डोनाल्ड ट्रम्प की उस पहल को खारिज कर दिया है, जिसमें कई मुस्लिम देशों को अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल होने की बात कही गई थी।
भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने कहा कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता का कोई भी ढांचा जमीनी हकीकत और क्षेत्र के देशों के हितों पर आधारित होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विदेशी दबाव में किए गए समझौते लंबे समय तक नहीं टिकते। कई देश इस प्रस्ताव से सहमत नहीं हैं और क्षेत्र पर ऐसे समझौते थोपना पूरी तरह अस्वीकार्य है।

01:03 AM30 मई 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- ईरान परमाणु बम नहीं बनाएगा
ट्रम्प ने कहा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट जहाजों के लिए पूरी तरह खुला रहेगा और वहां किसी तरह का टोल नहीं लगाया जाएगा।
ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकेबंदी हटा रहा है। साथ ही ईरान का एनरिच्ड यूरेनियम भी नष्ट किया जाएगा। यह पहाड़ों के नीचे दबे परमाणु ठिकानों में मौजूद है, जिन्हें 11 महीने पहले अमेरिकी B-2 बॉम्बर्स ने निशाना बनाया था।
ट्रम्प ने कहा कि अब समझौते पर अंतिम फैसला जल्द लेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के पास 60% तक एनरिच्ड 440 किग्रा यूरेनियम मौजूद है।













