Peddi Film Promotion: Janhvi Kapoor Scared in Vijayawada | ACTPnews

Peddi Film Promotion: Janhvi Kapoor Scared in Vijayawada


  • Hindi News
  • Entertainment
  • Peddi Film Promotion: Janhvi Kapoor Scared In Vijayawada | Ram Charan Lookalike Fan Incident

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अभिनेता रामचरण और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म ‘पेद्दी’ के प्रमोशन के दौरान विजयवाड़ा में एक अजीब वाकया सामने आया है। स्टेज पर फिल्म के प्रमोशन के दौरान रामचरण जैसा दिखने वाला एक हमशक्ल फैन अचानक उनकी तरफ तेजी से दौड़ा।

इस घटना से रामचरण के बगल में बैठीं जान्हवी कपूर बुरी तरह घबरा गईं। हालांकि, रामचरण के पर्सनल बॉडीगार्ड और एमएमए फाइटर केविन कुंटा ने मुस्तैदी दिखाते हुए फैन को रास्ते में ही रोक लिया और गोद में उठाकर स्टेज से बाहर कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रामचरण की तरह ही दिख रहा था फैन यह घटना उस समय हुई जब रामचरण, जान्हवी कपूर और फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना स्टेज पर बैठे थे। तभी भीड़ में से निकलकर रामचरण का एक जबरा फैन सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए स्टेज पर आ गया। यह फैन दिखने में काफी हद तक रामचरण जैसा ही लग रहा था। वह तेजी से एक्टर के करीब पहुंचने की कोशिश कर रहा था। अचानक हुए इस घटनाक्रम से स्टेज पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

बॉडीगार्ड ने दिखाई मुस्तैदी फैन रामचरण को छू पाता, उससे पहले ही उनके पर्सनल बॉडीगार्ड केविन कुंटा बीच में आ गए। केविन एक प्रोफेशनल एमएमए फाइटर हैं। उन्होंने तुरंत स्थिति को संभाला और फैन को अपनी बाहों में उठाकर स्टेज से दूर ले गए। केविन की इस फुर्ती की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। रामचरण के फैंस उनके बॉडीगार्ड की समझदारी और चुस्ती की सराहना कर रहे हैं, जिससे स्थिति बिगड़ने से बच गई।

घबरा गईं जान्हवी, बढ़ाई गई सुरक्षा सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ दिख रहा है कि फैन के अचानक करीब आने से जान्हवी कपूर काफी असहज और डरी हुई नजर आईं। वे अपनी सीट पर ही सहम गईं और उनकी घबराहट चेहरे पर साफ दिख रही थी।

इस घटना के तुरंत बाद सुरक्षा टीम अलर्ट हो गई। जान्हवी और रामचरण की सुरक्षा के लिए उनके चारों तरफ बड़ी संख्या में पुलिस और निजी सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया, ताकि इवेंट को बिना किसी बाधा के पूरा किया जा सके।

फिल्म पेड्डी के बारे में जानिए

पेड्डी एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो खेल के माध्यम से अपनी पहचान तलाशने वाले एक व्यक्ति की कहानी पर आधारित है। फिल्म को बुच्ची बाबू सना ने लिखा और डायरेक्ट किया है।

‘पेड्डी’ में राम चरण क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ जैसे खेलों में हिस्सा लेते नजर आएंगे।

‘पेड्डी’ में राम चरण क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ जैसे खेलों में हिस्सा लेते नजर आएंगे।

इसका प्रोडक्शन वेंकट सतीश किलारू ने वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले किया है। फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स प्रेजेंट कर रहे हैं। फिल्म में राम चरण, जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार, दिव्येंदु और जगपति बाबू प्रमुख भूमिकाओं में हैं। पेड्डी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये खबर भी पढ़ें

पीएम मोदी ने पूछी थी फिल्म ‘पेड्डी’ की कहानी:राम चरण बोले थे- मूवी का कॉन्सेप्ट विकसित भारत जैसा है

पिछले साल पीएम नरेंद्र मोदी से एक्टर राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला की मुलाकात हुई थी। हाल ही में इस बातचीत से जुड़ा एक किस्सा राम चरण ने बताया। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *