PM Modi Mehngai Man; Rahul Gandhi Vs Narendra Modi Norway Visit | ACTPnews

नॉर्वे में सोमवार को पीएम मोदी और पीएम जोनास गार स्टोरे ने जॉइंट प्रेस मीट की। - Dainik Bhaskar


  • Hindi News
  • National
  • PM Modi Mehngai Man; Rahul Gandhi Vs Narendra Modi Norway Visit | BJP Congress

नई दिल्ली1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

नॉर्वे में सोमवार को पीएम मोदी और पीएम जोनास गार स्टोरे ने जॉइंट प्रेस मीट की।

राहुल गांधी ने मंगलवार को नॉर्वे में एक महिला जर्नलिस्ट हेली लिंग के सवाल को टालने पर पीएम मोदी की आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘जब दुनिया एक कॉम्प्रोमाइज्ड PM को कुछ सवालों से घबराकर भागते हुए देखती है, तो भारत की छवि पर क्या असर पड़ता है। जब छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो डरने की भी कोई बात नहीं है।’

राहुल ने हेली की X पोस्ट शेयर करते हुए यह लिखा। दरअसल, PM मोदी ने सोमवार को नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे के साथ जॉइंट प्रेस मीट की थी, लेकिन मीडिया के सवाल नहीं लिए। मोदी नॉर्वे के 2 दिन के दौरे पर हैं। दौरा आज शाम को खत्म हो जाएगा।

महिला जर्नलिस्ट ने पूछा- सवालों के जवाब क्यों नहीं देते पीएम मोदी

जॉइंट प्रेस मीट के बाद पीएम बाहर निकल गए।

जॉइंट प्रेस मीट के बाद पीएम बाहर निकल गए।

जॉइंट प्रेस मीट के बाद मोदी और जोनास गार जाने लगे तब हेली लिंग ने पूछा, ‘पीएम मोदी आप दुनिया की सबसे आजाद प्रेस के कुछ सवालों के जवाब क्यों नहीं देते।’

जवाब ना मिलने पर हेली ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा, ‘नॉर्वे वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में पहले नंबर पर है, जबकि भारत 157वें नंबर पर है। वह इस मामले में फिलीस्तीन, एमीराट्स और क्यूबा से मुकाबला कर रहा है।’

विदेश मंत्रालय ने पत्रकार को प्रेस ब्रीफिंग में बुलाया

भारतीय विदेश मंत्रालय ने 18 मई को हेली लिंग की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा कि भारतीय दूतावास आज रात प्रधानमंत्री के दौरे पर एक प्रेस ब्रीफिंग कर रहा है। आप वहां आकर अपने सवाल पूछ सकती हैं।

महिला पत्रकार ने पूछा- भारत पर भरोसा क्यों करें, भारतीय अफसर नाराज हो गए

  • 18 मई को हेली लिंग प्रेस ब्रीफिंग में पहुंचीं। उन्होंने वहां पूछा, ‘हम भारत पर भरोसा क्यों करें?” उन्होंने मानवाधिकार उल्लंघन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भारत में जो हो रहा है, क्या उसे रोका जाएगा। क्या प्रधानमंत्री कभी भारतीय प्रेस के कठिन सवालों का जवाब देंगे।’
  • विदेश मंत्रालय में पश्चिम मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज ने कहा, ‘पहले यह समझना जरूरी है कि भारत क्या है। एक देश चार चीजों से बनता है- आबादी, सरकार, संप्रभुता और क्षेत्र। भारत 5 हजार साल पुरानी लगातार चलती आ रही सभ्यता है और हमने दुनिया को बहुत कुछ दिया है।’
  • इस दौरान हेली बीच में बोलने लगीं तो सिबी जॉर्ज नाराज हो गए। उन्होंने कहा, ‘कृपया मुझे बीच में मत रोकिए। आपने पूछा है कि दुनिया भारत पर भरोसा क्यों करे तो मुझे जवाब देने दीजिए।’
  • सिबी जॉर्ज ने कहा, ‘कोविड महामारी के दौरान भारत ने दूसरे देशों की मदद की और वैक्सीन पहुंचाई। यही भरोसे की असली वजह है। भारत ने G20 और AI समिट जैसे मंचों पर भी दुनिया के अहम मुद्दे उठाए और जिम्मेदार भूमिका निभाई।’
  • हेली लिंग ने फिर कहा कि मैं सीधे जवाब चाहती हूं तो सिबी जॉर्ज ने कहा, ‘ये मेरा अधिकार है कि मैं कैसे जवाब दूं। आप सवाल पूछिए, लेकिन मुझे यह मत बताइए कि जवाब कैसे देना है। हम दुनिया की आबादी का छठा हिस्सा हैं, लेकिन दुनिया की समस्याओं का छठा हिस्सा नहीं हैं।’

PM के सवाल न लेने पर कहा- मीडिया को जवाब देना हमारी जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री मोदी के सवाल न लेने पर भी सिबी जॉर्ज से सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि इस दौरे के दौरान मीडिया को जानकारी देना हमारी जिम्मेदारी है और हम यह काम करते रहेंगे।

बाद में पत्रकार हेली लिंग ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने और उनके सहयोगी ने मानवाधिकार और भारत पर भरोसे से जुड़े सवाल पूछे थे, लेकिन उन्हें सीधे जवाब नहीं मिले। भारतीय अधिकारियों ने कोविड, योग और भारत की उपलब्धियों की बातें ज्यादा कीं।

बाद में उन्होंने एक अलग पोस्ट में सफाई भी दी। उन्होंने लिखा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे यह लिखना पड़ेगा, लेकिन मैं किसी विदेशी सरकार की जासूस नहीं हूं। मैं सिर्फ पत्रकार हूं और नॉर्वे में पत्रकारिता का काम करती हूं।’ राहुल गांधी से भी फोन पर इंटरव्यू करो। हेली ने X पर मिली इस सलाह पर कहा- मैं तैयार हूं।

—————————–

यह खबर भी पढ़ें…

रायबरेली में राहुल गांधी बोले- आर्थिक तूफान आने वाला है:बहुत कठिन समय आ रहा है, एक्शन लेने के बजाए मोदीजी विदेश चले गए

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दो दिन के यूपी दौरे पर हैं। 19 मई को रायबरेली में उन्होंने कहा- आर्थिक तूफान अब आने वाला है। पीएम मोदी ने अदाणी और अंबानी वाला जो आर्थिक ढांचा बनाया है, वह खड़ा नहीं हो पाएगा, बल्कि पूरा टूटेगा। दुख की बात है कि इसका नुकसान आम जनता को होगा। पूरी खबर पढ़ें…

पीएम मोदी इंडिया-नॉर्डिक समिट में शामिल होंगे: नॉर्वे में 4 देशों के प्रधानमंत्रियों से मिलेंगे; ग्रीन एनर्जी और स्पेस सेक्टर पर चर्चा होगी

पीएम मोदी आज नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में होने वाले तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह समिट भारत और उत्तरी यूरोपीय देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed