Rahul Gandhi Ajmer Speech LIVE Update; Congress Pushkar Chintan Shivir | ACTPnews

जिला अध्यक्षों के परिवारों के साथ राहुल गांधी का फोटो सेशन।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अजमेर दौरे पर हैं। वे पुष्कर में चल रहे कांग्रेस के 10 दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

.

राहुल शिविर के एक सत्र में राजस्थान के 50 और दिल्ली के 15 जिला अध्यक्षों सहित प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। वे शिविर में 10 दिन चले कार्यक्रम की महत्ता बताएंगे। प्रशिक्षण शिविर में सभी जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग देंगे।

पुष्कर के वाइल्ड रोज रिसॉर्ट में 65 जिला अध्यक्षों के परिवार के सदस्य भी पहुंचे। राहुल गांधी ने इन परिवारों से मुलाकात की और फोटो क्लिक करवाई।

डीडवाना-कुचामन के जिला अध्यक्ष के परिवार से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद रमजान ने कहा- मैंने राहुल गांधी को बताया कि जब पहला इलेक्शन हुआ, तब हमने पर्चियां बनाई थी।

जिला अध्यक्षों के परिवारों के साथ राहुल गांधी का फोटो सेशन।

विधायक ने राहुल को भेंट किया हल

इससे पहले, राहुल सोमवार सुबह 10:05 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे। पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट उनका स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे। किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने राहुल गांधी को हल भेंट किया। यहां से राहुल पुष्कर के लिए रवाना हो गए थे।

चिंतन शिविर में सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भी आने का कार्यक्रम था। लेकिन किसी कारण से उनका कार्यक्रम कैंसिल हो गया।

अब देखिए PHOTOS…

राहुल गांधी सुबह 10:05 बजे विमान से किशनगढ़ एयरपोर्ट पर उतरे।

राहुल गांधी सुबह 10:05 बजे विमान से किशनगढ़ एयरपोर्ट पर उतरे।

किशनगढ़ एयरपोर्ट पर अगवानी करने आए लोगों से मिलते राहुल गांधी।

किशनगढ़ एयरपोर्ट पर अगवानी करने आए लोगों से मिलते राहुल गांधी।

किशनगढ़ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत करने अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित अन्य नेता पहुंचे।

किशनगढ़ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत करने अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित अन्य नेता पहुंचे।

किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने राहुल गांधी को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी मौजूद थे।

किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने राहुल गांधी को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी मौजूद थे।

राहुल गांधी को हल भेंट करते किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी।

राहुल गांधी को हल भेंट करते किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी।

किशनगढ़ एयरपोर्ट से पुष्कर के लिए रवाना हुआ राहुल गांधी का काफिला।

किशनगढ़ एयरपोर्ट से पुष्कर के लिए रवाना हुआ राहुल गांधी का काफिला।

पुष्कर में चल रहे चिंतन शिविर में शामिल होने पहुंचे राहुल गांधी।

पुष्कर में चल रहे चिंतन शिविर में शामिल होने पहुंचे राहुल गांधी।

यह खबर भी पढ़ें…

गहलोत बोले- नाकारा-निकम्मी सरकार रहेगी तो पब्लिक को नुकसान: भजनलाल शर्मा 5 साल मुख्यमंत्री बने रहें, केंद्र सरकार नारे लगाने में बेस्ट

राहुल गांधी के दौरे की पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *