- Hindi News
- National
- Rahul Gandhi Delhi Press Conference | Election Commission Gyanesh Kumar Statement
11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राहुल गांधी ने दिल्ली में करीब 30 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।
राहुल गांधी ने सोमवार को दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उनसे बात करने की कई बार कोशिश की है। उन्होंने ये बातें दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं।
दरअसल राहुल ने सुप्रीम कोर्ट मार्च निकालने से पहले 30 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि पिछले डेढ़ सालों से आप चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। लोग चुनाव आयोग की बात करते हैं, आप सीधा ज्ञानेश कुमार को लेकर आरोप लगाते हैं। क्या कभी उन्होंने आप से बात करने की कोशिश की।
इस पर राहुल मुस्कुराते हुए कहते हैं कि हां उनके मैसेज आते हैं। ज्ञानेश कुमार यह प्रेस कॉन्फ्रेंस देख रहे हैं। ज्ञानेश कुमार को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, तुमने अपराध किया है, लेकिन तुम मुख्य अपराधी नहीं हो। तुमसे गलती हुई है, लेकिन इस गलती के पीछे तुम्हारा दिमाग नहीं है।
हम उन लोगों के पीछे हैं, जिन्होंने तुमसे यह करवाया है। तुम्हारे लिए सबसे आसान रास्ता है कि इस्तीफा दो और रास्ते से हट जाओ। हमें पता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अजित डोभाल ने तुम पर दबाव बनाया है।

राहुल ने कहा- मार्च में सब आ सकते हैं, संविधान की रक्षा कीजिए
राहुल ने कहा, ‘आज के मार्च में सभी लोग आ सकते हैं। संविधान की रक्षा कीजिए। नरेंद्र मोदी का पूरा ब्लूप्रिंट हमारे पास है। ये संविधान को बचाने की लड़ाई है। इसमें राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी नहीं है।’
उन्होंने कहा, ये हिंदुस्तान की जनता की इन्पॉर्टेंस हैं। देश के हर युवा से कह रहा हूं कि ये आपके फ्यूचर, आपकी इज्जत की लड़ाई है। अगर आप नहीं आ सकते तो 3 बजे जब सुप्रीम कोर्ट के सामने होंगे, तब हमें सॉलिडेरिटी दिखाइए। जिस भी तरीके से ये कर सकते हैं, अपना एक्सप्रेशन करिए। बताइए कि जो हो रहा है, हम उसके खिलाफ हैं। हम ये नहीं होने देंगे।’

राहुल बोले- ये मत सोचिए कि 5 दिन पहले शुरू हुआ
राहुल ने कहा आप सोच रहे हो कि हमारे लिए मुश्किल है। पुलिस हमें मार रही है। जितना आप थक रहे हो, उतना पुलिस थक रही है। पुलिस कह रही है कि हम ज्ञानेश कुमार को क्यों बचा रहे हैं। पेशेंस और पर्सीवरेंस, लगे रहना है। हम करेंगे, वे रोकेंगे, हमें लगे रहना है। जितने दिन लगेंगे, एक महीने, दो महीने, साल…हम पीछे नहीं हटेंगे।
राहुल ने कहा, ‘ये पुलिस वाले डिस्टर्ब हैं। ये कह रहे हैं कि हमसे युवाओं को क्यों पिटवाया जा रहा है। वे कह रहे हैं कि युवाओं को रोकने को कहा जा रहा है। आरएसएस के गुंडे महिलाओं को मार रहे हैं। एक तरफ हमसे कहा जा रहा है कि पैलेट गन चलाइए।’
———————————














