Supreme Court New Judges Oath | CJ Surya Kant Administers Office | ACTPnews

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 28 सितंबर को तीनों जजों के प्रमोशन की सिफारिश की थी। - Dainik Bhaskar


नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 28 सितंबर को तीनों जजों के प्रमोशन की सिफारिश की थी।

सीजेआई सूर्यकांत ने मंगलवार को प्रमोट किए गए तीन नए जजों को सुप्रीम कोर्ट में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नियुक्त किए गए जजों में गुजरात हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल, दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह शामिल हैं।

इसके साथ ही शीर्ष अदालत में कार्यरत जजों की संख्या बढ़कर 37 हो गई। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 28 सितंबर को इन तीनों जजों को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किए जाने की सिफारिश की थी।

कॉलेजियम की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने इनकी नियुक्ति को सोमवार को अधिसूचित किया था।

सुप्रीम कोर्ट के आधिकारिक दस्तावे हस्ताक्षर करती हुईं जस्टिस सुनीता अग्रवाल।

सुप्रीम कोर्ट के आधिकारिक दस्तावे हस्ताक्षर करती हुईं जस्टिस सुनीता अग्रवाल।

गुजरात हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस थीं सुनीता अग्रवाल

सुनीता अग्रवाल का जन्म 30 अप्रैल 1966 को फैजाबाद , उत्तर प्रदेश में हुआ। उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी में साइंस की पढ़ाई की और अवध यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने करीब 21 सालों तक इलाहाबाद हाईकोर्ट में दीवानी, रिट र वाणिज्यिक मामलों से संबंधित मामले देखे।

उन्हें 21 नवंबर 2011 को इलाहाबाद हाईकोर्ट का एडिशनल जज बनाया गया था और 6 अगस्त 2013 को चीफ जस्टिस के रूप में प्रमोट हुई थीं। 5 जुलाई 2023 को उनका ट्रांसफर गुजरात हाईकोर्ट में हुआ था।

जस्टिस सुनीता अग्रवाल लगभग 5 साल के कार्यकाल के बाद सुप्रीम कोर्ट से 29 अप्रैल, 2031 को रिटायर होंगी।

जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय को शुभकामनाएं देते हुए सीजेआई सूर्यकांत।

जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय को शुभकामनाएं देते हुए सीजेआई सूर्यकांत।

दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे देवेंद्र कुमार उपाध्याय

उपाध्याय का जन्म 16 जून 1965 को उत्तर प्रदेश में अंबेडकर नगर जिले के मुस्कराई गांव में हुआ। उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री।

वकील के रूप में उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में दीवानी और संवैधानिक मामलों में वकालत की। उन्हें 21 नवंबर 2011 को इलाहाबाद हाईकोर्ट का एडिशनल जज नियुक्त किया गया था।

28 मार्च 2023 को लखनऊ पीठ के चीफ जस्टिस और 29 जुलाई 2023 को बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने। इसके बाद 21 जनवरी 2025 को दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली थी। उपाध्याय 15 जून, 2030 को सुप्रीम कोर्ट से रिटायर होंगे।

जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को शुभकामनाएं देते हुए सीजेआई सूर्यकांत।

जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को शुभकामनाएं देते हुए सीजेआई सूर्यकांत।

तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे अपरेश कुमार

अपरेश कुमार सिंह का जन्म 7 जुलाई 1965 को झारखंड में देवघर जिले के चांदचोरा गांव में हुआ। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए (ऑनर्स) और एलएलबी की डिग्री ली थी। साल 1990 में एक वकील के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया था।

उन्हें 24 जनवरी 2012 को झारखंड हाईकोर्ट का एडिशनल जज बनाया गया था और 16 जनवरी 2014 को चीज जस्टिस के रूप में प्रमोट हुए।

सिंह ने 19 जुलाई 2025 तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली थी। सुप्रीम कोर्ट में उनका कार्यकाल 6 जुलाई, 2030 तक रहेगा।

—————— ये खबर भी पढ़ें…

जस्टिस कोगजे को राज्यपाल ने दिलाई मुख्य न्यायाधीश की शपथ:सीएम और सीएस भी रहे मौजूद

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने गुरुवार को राजधानी भोपाल स्थित लोकभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ले ली। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल और अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की मौजूदगी में उन्हें शपथ दिलाई। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *