Tamil Nadu AIADMK MLAs Resign, Join TVK Party | ACTPnews

स्पीकर से मिलने के बाद तीनों विधायक TVK नेता और PWD मंत्री आधव अर्जुना से मिले। - Dainik Bhaskar


चेन्नई8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्पीकर से मिलने के बाद तीनों विधायक TVK नेता और PWD मंत्री आधव अर्जुना से मिले।

तमिलनाडु में AIADMK को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के तीन बागी विधायकों ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वाले विधायकों में मरगथम कुमारवेल, पी. सत्यभामा और एस. जयकुमार शामिल हैं।

विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने तीनों विधायकों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। स्पीकर से मिलने के बाद तीनों विधायक TVK नेता और PWD मंत्री आधव अर्जुना से मिले। कुमारवेल ने कहा कि वे जल्द TVK हेडक्वार्टर में पार्टी जॉइन करेंगे।

AIADMK के तीनों विधायक उन 25 AIADMK विधायकों में शामिल थे जिन्होंने 13 मई को पार्टी व्हिप के खिलाफ जाकर विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान TVK सरकार के समर्थन में वोटिंग की थी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने फ्लोर टेस्ट में 144 वोटों से जीत हासिल की थी।

5 विधायक फिर पलानीस्वामी खेमे में लौटे

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आए थे। AIADMK 47 सीटें जीती थी। चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद AIADMK नेताओं का गुट दो खेमे में बंट गया। एक गुट AIADMK प्रमुख एडप्पादी पलानीस्वामी का था तो दूसरे गुट का नेतृत्व पार्टी नेता सीवी षणमुगम और एसपी वेलुमणि कर रहे थे।

षणमुगम और वेलुमणि ने अपने साथ करीब 30 विधायकों के समर्थन का दावा किया। 13 मई के फ्लोर टेस्ट में 25 AIADMK विधायकों ने TVK का साथ दिया। इसी बीच षणमुगम-वेलुमणि गुट के 5 विधायक वापस पलानीसामी के खेमे में लौट आए। इसके बाद पलानीसामी समर्थक विधायकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।

पलानीस्वामी बोले- यह प्री-प्लांड साजिश

AIADMK प्रमुख पलानीस्वामी ने पूरे घटनाक्रम को प्री-प्लांड कॉन्सपिरेसी और हॉर्स ट्रेडिंग करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सचिवालय के ग्राउंड फ्लोर पर इस्तीफे स्वीकार किए गए और फर्स्ट फ्लोर पर TVK की सदस्यता दिलाई गई।

स्टालिन ने भी TVK पर साधा निशाना

DMK प्रमुख और पूर्व CM एमके स्टालिन ने कहा कि TVK हॉर्स-स्पीड हॉर्स ट्रेडिंग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि TVK ने पहले DMK सहयोगियों का समर्थन मांगा और फिर AIADMK विधायकों को तोड़ने का काम किया।

यह खबर भी पढ़ें…

तमिलनाडु में विजय सरकार फ्लोर टेस्ट में पास: 118 वोट चाहिए थे, 144 मिले; AIADMK के 25 बागी विधायक साथ आए, DMK का वॉकआउट

तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय की TVK सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। वोटिंग के वक्त सदन में 171 विधायक मौजूद थे। इनमें 144 ने TVK का समर्थन किया। TVK के पक्ष में AIADMK के 25 बागी विधायकों नें भी वोट डाला। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *