- Hindi News
- National
- TMC Abhishek Banerjee Attack Video Update; West Bengal BJP | Election Violence
कोलकाताकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
सोनारपुर में टीएमसी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ।
पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी से मारपीट हुई है। वे यहां चुनावी हिंसा में घायल हुए टीएमसी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे।
आरोप है कि वहां पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। लोगों ने उन पर अंडे फेंके, उनकी शर्ट फाड़ दी। अभिषेक को हेलमेट पहनाकर वहां से निकाला गया।
पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने कहा- ये लोग मुझे मारना चाहते थे। मेरी शर्ट फाड़ दी। मौके पर एक भी पुलिसवाला नहीं था। हेलमेट की वजह से सिर बच गया। ऐसे हमलों से हम डरेंगे नहीं।
घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें…

सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला।

हमले के बाद अभिषेक हेलमेट पहनकर वहां से निकले।
फर्जी हस्ताक्षर मामले में आज CID का समन मिला था
इससे पहले अभिषेक को पश्चिम बंगाल CID ने कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में समन भेजा है। उन्हें सोमवार दोपहर 12 बजे CID मुख्यालय भवानी भवन में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। PTI के मुताबिक, CID अधिकारियों ने शनिवार को उनके कालीघाट स्थित आवास पर जाकर नोटिस सौंपा।
ये खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…











