- Hindi News
- International
- US Iran War Ceasefire LIVE Update; Donald Trump Hormuz Strait Missile Attack | Bandar Abbas Port
तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमेरिका और ईरान के बीच जारी सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिकी सेना ने मंगलवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास बारूदी सुरंग बिछा रही बोट्स को निशाना बनाया। इसके अलावा बंदर अब्बास पोर्ट के पास सरफेस टू एयर मिसाइल साइट पर भी हमला किया।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकाम) के मुताबिक यह कार्रवाई सेल्फ-डिफेंस यानी आत्मरक्षा में की गई। सेंटकाम के प्रवक्ता टिमोथी हॉकिन्स ने कहा कि अमेरिकी सैनिकों और युद्धपोतों को खतरे से बचाने के लिए ये हमले किए गए।
अमेरिकी सेना का आरोप है कि बारूदी सुरंगें बिछाने से अंतरराष्ट्रीय जहाजों और अमेरिकी युद्धपोतों को खतरा हो सकता था। हालांकि, हॉकिन्स ने यह भी कहा कि सीजफायर के दौरान अमेरिका संयम बरत रहा है।
वहीं राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम को खत्म किया जाएगा। ट्रम्प के मुताबिक, यह सामग्री या तो अमेरिका को सौंप दी जाएगी ताकि उसे तबाह किया जा सके या फिर ईरान के साथ मिलकर उसी जगह पर खत्म किया जाएगा।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स….
1. ईरान के साथ ओबामा जैसी डील नहीं: ट्रम्प ने कहा कि वे ईरान के साथ ओबामा जैसी डील नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि या तो अच्छा समझौता होगा या फिर कुछ भी नहीं होगा।
2. ईरान की दोहा वार्ता में होर्मुज और यूरेनियम मुद्दा सबसे अहम: ईरान के शीर्ष प्रतिनिधिमंडल की कतर यात्रा में होर्मुज स्ट्रेट और हाईली एनरिच्ड यूरेनियम सबसे अहम मुद्दे बने हुए हैं। साथ ही ईरान की फ्रीज संपत्तियों को जारी करने पर भी बातचीत हो रही है।
3. अमेरिका-ईरान में समझौते पर दस्तखत नहीं: अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर दस्तखत नहीं हो सके। इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रविवार को ही दोनों देश सीजफायर बढ़ाने और होर्मुज खोलने को लेकर समझौता कर सकते हैं।
4. सुप्रीम लीडर की मंजूरी के बिना कोई फैसला नहीं: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा कि ईरान में कोई भी बड़ा फैसला सुप्रीम लीडर की मंजूरी के बिना नहीं लिया जाएगा।
5. ईरान का हिजबुल्लाह को फिर समर्थन: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने लेबनान और हिजबुल्लाह के समर्थन में संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि ईरान, इजराइल के खिलाफ लेबनान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के साथ खड़ा है।
ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमेरिकी हमलों में 4 ईरानी सैनिकों की मौत का दावा
मीडिया रिपोर्ट्स में दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास में अमेरिकी हमलों में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के 4 जवानों के मारे जाने का दावा किया गया है। अमेरिका की सैन्य कमांड सेंटकॉम ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह कार्रवाई अपनी सेना की सुरक्षा के लिए की गई।
34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ईरान की चेतावनी- फिर हमले किए तो कड़ा जवाब देंगे
ईरान की सेना ने कहा है कि अगर उस पर फिर हमला हुआ, तो वह पहले से ज्यादा बड़ा और कड़ा जवाब देगा।
ईरानी सेना के प्रवक्ता अबोलफजल शेखरची ने कहा कि अगली बार ईरान की कार्रवाई सिर्फ इस क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगी।
उन्होंने कहा कि अगर फिर युद्ध जैसी स्थिति बनी, तो जवाब पहले से ज्यादा भारी और हिंसक होगी।
50 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ईरान ने अमेरिका के सामने समझौते के लिए पांच शर्तें रखीं
ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने कहा है कि अमेरिका को किसी भी समझौते से पहले भरोसा बनाने के लिए पांच बड़े कदम उठाने होंगे।
अजीजी के मुताबिक, ईरान की मुख्य मांगों में लेबनान समेत सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करना, दोबारा हमला न होने की गारंटी देना, नौसैनिक नाकेबंदी हटाना, होर्मुज पर ईरानी सिस्टम को स्वीकार करना, ऑयल प्रतिबंध हटाना और ईरान की जब्त की प्रॉपर्टी वापस करना शामिल है।
उन्होंने दावा किया कि अमेरिका और इजराइल युद्ध जल्दी खत्म करना चाहते थे, लेकिन ईरान के जवाब के बाद उन्हें युद्धविराम और बातचीत का रास्ता अपनाना पड़ा।
अजीजी ने कहा कि अगर अमेरिका ये पांच कदम उठाता है, तो आगे 30 और 60 दिनों की बातचीत के जरिए बाकी मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं है और दोनों देशों के बीच मतभेद सिर्फ अस्थायी नहीं बल्कि गहरे हैं।
07:15 AM26 मई 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली क्वाड बैठक में ऑस्ट्रेलिया ने होर्मुज का मुद्दा उठाया
नई दिल्ली में आज क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने बैठक की। बैठक के बाद ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने होर्मुज का मुद्दा उठाते हुए कहा, ‘ईरान की ओर से होर्मुज स्ट्रेट बंद किए जाने का असर ऊर्जा सुरक्षा पर साफ दिख रहा है। समुद्री रास्तों की आजादी बनाए रखना जरूरी है और क्वाड देश किसी तरह का टोल लगाने का भी विरोध करता है।’
साथ ही उन्होंने कहा कि, सदस्य देश सिर्फ चर्चा नहीं, बल्कि ठोस नतीजों पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो की कूटनीतिक कोशिशों की भी सराहना की।
वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्री एस जयशंकर आतंकवाद के मुद्दे पर कहा कि इसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस होना चाहिए। जिन देशों पर आतंकी हमले होते हैं, उन्हें अपनी सुरक्षा का अधिकार है।
साथ ही उन्होंने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों का मुद्दा उठाया। इस बैठक में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री शामिल हुए। अमेरिका की ओर से मार्को रूबियो, जापान से तोशिमित्सु मोतेगी और ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पेनी वोंग मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर…

06:57 AM26 मई 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिकी हमलों पर ईरान ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया
ईरानी मीडिया और सरकारी मीडिया के मुताबिक, बंदर अब्बास इलाके में तीन धमाकों की आवाज सुनी गई है। हालांकि रिपोर्ट्स में यह साफ नहीं कहा गया है कि धमाके सीधे बंदर अब्बास शहर में हुए या समुद्र में। अब तक तेहरान की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
ईरानी अधिकारियों ने अमेरिकी दावों का न तो खंडन किया है और न ही पुष्टि की है। अमेरिका का दावा है कि उसने होर्मुज में बारूदी सुरंग बिछाने की कोशिश कर रही ईरानी बोट्स और मिसाइल लॉन्चरों को निशाना बनाया।
06:45 AM26 मई 2026
- कॉपी लिंक
दक्षिणी लेबनान के कफर सिर शहर पर इजराइल की एयरस्ट्राइक
दक्षिणी लेबनान के कफर सिर शहर पर इजराइल ने हवाई हमला किया है। लोकल मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक, यह हमला नबातियेह जिले में हुआ।
सोमवार को दक्षिण लेबनान के टायर और नबातियेह जिलों में भी कई जगह इजराइल की ओर से हमले किए गए। इसके अलावा पश्चिमी बेक्का घाटी के मशगरा इलाके में भी हमलों की खबर सामने आई है।
06:22 AM26 मई 2026
- कॉपी लिंक
ब्रिटेन में फिलिस्तीन समर्थकों पर कार्रवाई से सवाल उठे
ब्रिटेन में फिलिस्तीन और जलवायु मुद्दों पर प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती बढ़ी है और अब वहां राजनीतिक कैदियों जैसी स्थिति बन रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 के बाद से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले कई लोगों को जेल भेजा गया है।
रिपोर्ट तैयार करने वाले संगठन डिफेंड आवर ज्यूरिज के टिम क्रॉसलैंड ने कहा कि इससे यह धारणा कमजोर होती है कि ब्रिटेन पूरी तरह लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है।
उन्होंने आरोप लगाया कि तेल और हथियार इंडस्ट्री, इजराइल सरकार और उससे जुड़े लॉबी समूहों के दबाव में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की जा रही है।
यह रिपोर्ट क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के सेंटर फॉर क्लाइमेट क्राइम एंड क्लाइमेट जस्टिस और डिफेंड आवर ज्यूरिज ने मिलकर जारी की है।
06:21 AM26 मई 2026
- कॉपी लिंक
ईरान पर हमले से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं
दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास पर अमेरिकी हमलों के बाद एशियाई बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत करीब 2% बढ़कर लगभग 97 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई।
हालांकि इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में तेल की कीमतों में गिरावट आई थी, क्योंकि निवेशकों को उम्मीद थी कि युद्ध खत्म करने को लेकर कोई समझौता हो सकता है।
अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड की कीमत भी बढ़कर करीब 91 डॉलर प्रति बैरल पहुंची।
04:55 AM26 मई 2026
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान ने अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल होने से इनकार किया
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि पाकिस्तान को अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल नहीं होना चाहिए।
अब्राहम अकॉर्ड्स वह समझौता है जिसके तहत कुछ मुस्लिम देशों ने इजराइल के साथ अपने रिश्ते सामान्य किए थे।
समा टीवी को दिए इंटरव्यू में ख्वाजा आसिफ ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर वह ऐसे किसी समझौते का समर्थन नहीं करते जो पाकिस्तान की मूल विचारधारा से टकराता हो।
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पाकिस्तान का रुख बिल्कुल साफ है और यह उसे स्वीकार नहीं है।
यह बयान ऐसे समय आया है जब ट्रम्प ने कई देशों से इजराइल के साथ रिश्ते सामान्य करने की अपील की है।
04:45 AM26 मई 2026
- कॉपी लिंक
ISIS से जुड़े 19 लोगों की ऑस्ट्रेलिया वापसी
ऑस्ट्रेलिया सरकार ने कहा है कि इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़े 19 लोग सीरिया से वापस ऑस्ट्रेलिया लौट रहे हैं। इनमें 7 महिलाएं और 12 बच्चे शामिल हैं। ये लोग आज सिडनी और मेलबर्न पहुंच सकते हैं।
इससे पहले भी करीब तीन हफ्ते पहले इसी तरह के 13 लोग ऑस्ट्रेलिया लौटे थे। उनमें से 4 महिलाओं में से 3 पर आतंकवाद और गुलामी से जुड़े आरोप लगाए गए थे और वे अभी जेल में हैं।
ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री टोनी बर्क ने कहा कि अगर लौटने वाले लोगों ने कोई अपराध किया है, तो उन्हें कानून का सामना करना पड़ेगा।
04:18 AM26 मई 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका-ईरान समझौते में अभी कई मुद्दों पर सहमति बाकी
अमेरिकी पत्रकार एलन फिशर के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच समझौता अभी पूरी तरह तय नहीं हुआ है।
हाल के दिनों में ट्रम्प सोशल मीडिया पर लगातार कह रहे थे कि समझौता बहुत करीब है। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री ने भी उम्मीद जताई थी कि जल्द अच्छी खबर आ सकती है।
लेकिन अब व्हाइट हाउस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बातचीत लगभग 95 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। हालांकि, अभी भी कई अहम मुद्दों पर सहमति बनना बाकी है।
04:04 AM26 मई 2026
- कॉपी लिंक
मार्को रूबियो बोले- होर्मुज स्ट्रेट हर हाल में खुलेगा
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि होर्मुज हर हाल में खुला रहेगा।
भारत के जयपुर दौरे पर पहुंचे रूबियो ने पत्रकारों से कहा कि यह समुद्री रास्ता दुनिया के लिए बेहद जरूरी है और इसे बंद नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा, होर्मुज खुला होना चाहिए और यह किसी न किसी तरीके से खुला रहेगा।
रूबियो ने कहा कि वहां जो कुछ हो रहा है, वह गैरकानूनी है और लंबे समय तक नहीं चल सकता।

03:46 AM26 मई 2026
- कॉपी लिंक
तेहरान में युद्ध से डैमेज ज्यादातर इमारतों की मरम्मत पूरी
तेहरान सिटी एडमिनस्ट्रेशन का कहना है कि अमेरिकी और इजराइली हमलों में क्षतिग्रस्त हुई ज्यादातर इमारतों की मरम्मत पूरी कर ली गई है।
एडमिनस्ट्रेशन के मुताबिक, जिन इमारतों को मामूली नुकसान हुआ था, उनमें से 97% की मरम्मत हो चुकी है।
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी फार्स के अनुसार, अधिकारियों ने कहा है कि अगले हफ्ते तक बाकी बची इमारतों की मरम्मत का काम भी पूरा कर लिया जाएगा।

अमेरिकी हमले में डैमेज ईरान की एक इमारत।
03:34 AM26 मई 2026
- कॉपी लिंक
‘ईरान समझौते पर बातचीत जारी, कुछ दिन और लग सकते हैं’
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि ईरान के साथ समझौते को लेकर बातचीत अभी भी जारी है।
भारत दौरे पर जयपुर पहुंचे रूबियो ने पत्रकारों से कहा कि कतर में आज भी इस मुद्दे पर बातचीत हुई और अब देखना होगा कि कितनी प्रगति होती है।
उन्होंने कहा कि शुरुआती समझौते के दस्तावेज में इस्तेमाल होने वाले खास शब्दों को लेकर दोनों पक्षों के बीच लगातार चर्चा चल रही है। इसी वजह से समझौते को अंतिम रूप देने में कुछ दिन और लग सकते हैं।
रूबियो ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प समझौता करना चाहते हैं, लेकिन वही समझौता होगा जिसे अमेरिका अच्छा सौदा मानेगा।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो।
03:10 AM26 मई 2026
- कॉपी लिंक
एक्सपर्ट बोले- ईरान को दबाव डालकर झुकाया नहीं जा सकता
पूर्व अमेरिकी डिप्लोमेट रॉबर्ट मैली का कहना है कि कितना भी दबाव डाल लिया जाए, लेकिन ईरान यूरेनियम एनरिच्डमेंट का अपना अधिकार नहीं छोड़ेगा।
अल जजीरा से बातचीत में उन्होंने कहा कि ईरान को लगता है कि परमाणु संवर्धन उसका अधिकार है और वह इस मुद्दे पर पीछे हटने को तैयार नहीं है।
मैली ने कहा कि ईरान दोबारा किसी धोखे का शिकार नहीं होना चाहता और उसके लिए अपनी इज्जत और राष्ट्रीय सम्मान भी बहुत अहम है।

02:50 AM26 मई 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- ईरान का एनरिच्ड यूरेनियम नष्ट किया जाएगा
ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम को खत्म किया जाएगा। ट्रम्प के मुताबिक, यह सामग्री या तो अमेरिका को सौंप दी जाएगी ताकि उसे वहां ले जाकर तबाह किया जा सके, या फिर ईरान के साथ मिलकर उसी जगह पर नष्ट किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस प्रोसेस की निगरानी परमाणु ऊर्जा से जुड़ी संस्था की मौजूदगी में होगी। ट्रम्प ने अपने बयान में इस परमाणु सामग्री को न्यूक्लियर डस्ट कहा।
02:30 AM26 मई 2026
- कॉपी लिंक
कतर ने ईरान को पैसे देने की खबरों को अफवाह बताया
कतर ने उन रिपोर्ट्स को पूरी तरह गलत बताया है जिनमें दावा किया जा रहा था कि ईरान के साथ समझौता कराने के लिए उसे 12 अरब डॉलर देने की पेशकश की गई।
कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने कहा कि ऐसी खबरें वे लोग फैला रहे हैं जो शांति समझौते को बिगाड़ना चाहते हैं और क्षेत्र में तनाव कम करने की कोशिशों को कमजोर करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ पक्ष क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए चल रही कूटनीतिक कोशिशों को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।
साथ ही, कतर ने कहा कि उसकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है, जबकि वह लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति वार्ता कराने वाले भरोसेमंद देश की भूमिका निभाता रहा है।
02:10 AM26 मई 2026
- कॉपी लिंक
एक्सपर्ट बोले- अमेरिका शायद ईरानी एक्टिविटी नजर रख रहा था
अमेरिका के पूर्व अधिकारी एडम क्लेमेंट्स का कहना है कि दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास में हुए अमेरिकी हमलों से शांति वार्ता टूटने की संभावना नहीं है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका शायद होर्मुज के आसपास ईरान की सैन्य और समुद्री गतिविधियों की जानकारी जुटा रहा था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने उन मिसाइल ठिकानों और ईरानी नौकाओं को निशाना बनाया जो कथित तौर पर समुद्र में बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश कर रही थीं।
क्लेमेंट्स ने कहा कि अगर ईरानी सैनिक सच में ऐसा कर रहे थे, तो अमेरिका की तरफ से सख्त जवाब आना तय था। ईरान को पहले से अंदाजा होना चाहिए था कि अमेरिका इस तरह की कार्रवाई कर सकता है।
01:57 AM26 मई 2026
- कॉपी लिंक
फिलिस्तीनी प्रशासन ने रफा के उजड़े इलाकों की तस्वीरें जारी कीं
फिलिस्तीन प्रशासन ने दक्षिणी गाजा के रफा शहर के तल अस-सुल्तान इलाके की तस्वीरें जारी की हैं। इन तस्वीरों में इलाके में हुई भारी तबाही दिखाई गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा युद्ध के शुरुआती महीनों में रफा उन फिलिस्तीनी लोगों के लिए सुरक्षित जगह बन गया था, जो उत्तरी गाजा से जान बचाकर वहां पहुंचे थे।
लेकिन मई 2024 में इजराइल ने रफा में जमीनी सैन्य अभियान शुरू किया। इसके बाद कुछ ही हफ्तों में 10 लाख से ज्यादा लोगों को फिर से अपना घर छोड़ना पड़ा।
01:46 AM26 मई 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका और रूस के विदेश मंत्री ने फोन पर बात की
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से फोन पर बातचीत की। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच ईरान की स्थिति और यूक्रेन युद्ध को लेकर चर्चा हुई।
बातचीत में अमेरिका-रूस संबंधों और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात पर भी चर्चा की गई। हालांकि, बातचीत की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
01:26 AM26 मई 2026
- कॉपी लिंक
रिपोर्ट- ईरान अपना एनरिच्ड यूरेनियम भंडार छोड़ने के लिए तैयार
अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान सिद्धांतिक तौर पर एनरिच्ड यूरेनियम भंडार छोड़ने के लिए तैयार हो गया है। इसे इलाके में बढ़ते तनाव को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
वहीं, CNN की रिपोर्ट के मुताबिक कतर में ईरानी प्रतिनिधियों की मौजूदगी को भी सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। कतर इस समय अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत कराने में अहम भूमिका निभा रहा है।
हालांकि, ईरान ने अभी किसी अंतिम समझौते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा कि कई मुद्दों पर सहमति बनी है, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों के बार-बार बदलते बयानों की वजह से बातचीत में दिक्कत आ रही है।
01:13 AM26 मई 2026
- कॉपी लिंक
नेतन्याहू बोले- हिजबुल्लाह को पूरी तरह खत्म कर देंगे
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उनकी सरकार हिजबुल्लाह के खिलाफ हमले और तेज करेगी। इजराइल हिजबुल्लाह को पूरी तरह खत्म कर देगा।
यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में लेबनान और इजराइल के अधिकारियों के बीच युद्धविराम बढ़ाने पर सहमति बनी थी। इसके बावजूद दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमले लगातार तेज हो रहे हैं।
01:12 AM26 मई 2026
- कॉपी लिंक
एक्सपर्ट्स बोले- ईरानी नावों पर हमले से शांति वार्ता नहीं रुकेगी
ईरानी बोट्स पर हमले को लेकर अमेरिकी पत्रकार एलन फिशर ने कहा कि युद्धविराम शुरू होने के बाद ऐसी छोटी-मोटी झड़पें पहले भी हो चुकी हैं। उस समय ट्रम्प ने कहा था कि ऐसी घटनाओं को युद्धविराम टूटना नहीं माना जाएगा।
फिलहाल अमेरिका ने हमले की पूरी जानकारी नहीं दी है, इसलिए यह साफ नहीं है कि कार्रवाई कितनी बड़ी थी।
हालांकि, ट्रम्प अभी भी ईरान के साथ बातचीत जारी रखना चाहते हैं और शांति समझौते की कोशिश में लगे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, एक हफ्ते पहले अमेरिका बड़ा हमला करने की तैयारी में था, लेकिन खाड़ी देशों के कहने पर उसे रोक दिया गया।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि बंदर अब्बास की यह घटना बातचीत में थोड़ी रुकावट जरूर पैदा कर सकती है, लेकिन फिलहाल शांति वार्ता रुकती हुई नहीं दिख रही।
01:08 AM26 मई 2026
- कॉपी लिंक
उत्तरी इजराइल में स्कूल बंद, सुरक्षा बढ़ाई गई
हमलों के बाद इजराइल ने उत्तरी सीमा वाले इलाकों में नई सुरक्षा पाबंदियां लागू कर दी हैं। अब बाहर 50 और अंदर 200 लोगों तक के ही जुटने की अनुमति होगी।
स्थानीय प्रशासन ने उत्तरी इजराइल के स्कूल अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया है। इस बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को हिजबुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई और तेज करने का निर्देश दिया है।
12:54 AM26 मई 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के 70 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए
इजराइल की सेना IDF ने लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की है। सेना के मुताबिक 85 से ज्यादा हथियारों का इस्तेमाल कर 70 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया गया। इनमें कमांड सेंटर, हथियार गोदाम और दूसरी सैन्य संरचनाएं शामिल हैं।
IDF ने दावा किया कि टायर इलाके में मोटरसाइकिल पर मौजूद हिजबुल्लाह लड़ाकों को भी मार गिराया गया। वहीं लेबनान की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन हमलों में कम से कम 7 लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं।











