West Bengal Jhalmuri Shop Death Threat; Bikram Sau – Pakistan Bangladesh | ACTPnews

पीएम मोदी ने 20 अप्रैल को झाड़ग्राम में बिक्रम कुमार की दुकान से झालमुड़ी खरीदकर खाई थी। - Dainik Bhaskar


  • Hindi News
  • National
  • West Bengal Jhalmuri Shop Death Threat; Bikram Sau Pakistan Bangladesh | PM Modi

नई दिल्ली19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने 20 अप्रैल को झाड़ग्राम में बिक्रम कुमार की दुकान से झालमुड़ी खरीदकर खाई थी।

पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में झालमुड़ी बेचने वाले बिक्रम कुमार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। बिक्रम की दुकान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खरीदकर खाई थी। इस घटना के बाद बिक्रम कुमार चर्चा में आ गए थे।

बिक्रम ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से फोन कॉल आ रहे हैं। कॉल करने वाले लोग उनकी दुकान उड़ाने की धमकी दे रहे हैं। बिक्रम ने बताया कि एक वीडियो कॉल में कुछ लोग उन्हें हथियार भी दिखा रहे थे। इसके चलते वे और उनका परिवार काफी तनाव में है।

पीएम मोदी ने 20 अप्रैल को चुनाव प्रचार के दौरान झाड़ग्राम में चुनावी रैली की थी। रोड शो के दौरान उन्होंने बिक्रम की दुकान से झालमुड़ी खरीदकर खाई थी। पीएम ने बिक्रम से हुई इस मुलाकात का करीब 40 सेकेंड का वीडियो और फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया में ये PHOTOS शेयर की थीं…

बिक्रम कुमार पीएम को कागज की पैकेट में झालमुड़ी देते हुए।

बिक्रम कुमार पीएम को कागज की पैकेट में झालमुड़ी देते हुए।

पीएम ने वहां मौजूद बच्चों को भी झालमुड़ी खिलाई थी।

पीएम ने वहां मौजूद बच्चों को भी झालमुड़ी खिलाई थी।

बिक्रम जब झालमुड़ी तैयार कर रहे थे, तब पीएम उनसे हंसी-मजाक करते भी नजर आए थे।

बिक्रम जब झालमुड़ी तैयार कर रहे थे, तब पीएम उनसे हंसी-मजाक करते भी नजर आए थे।

कभी सोचा नहीं था पीएम दुकान पर आएंगे: बिक्रम बिक्रम कुमार मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। अब अपने मां-पिता के साथ बंगाल में रहते हैं। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बिक्रम ने कहा था- मैंने कभी नहीं सोचा था कि प्रधानमंत्री मेरी दुकान में आकर झालमुड़ी खाएंगे। मैंने पैसे लेने से मना किया, लेकिन उन्होंने जबरदस्ती दे दिए। खा कर बोले कि अच्छा बना है।

पीएम ने पढ़ाई के बारे में पूछा मैंने बताया कि गरीबी के चलते ज्यादा नहीं पढ़ सका। फिर पीएम ने कमाई के बारे में पूछा- मैंने कहा कि 1000-1200 रुपए कमा लेता हूं। वे करीब 10 मिनट तक दुकान में रुके, उन्होंने राजनीति की कोई बात नहीं की थी।

———————

ये खबर भी पढ़ें…

पीएम ने बंगाल में झालमुड़ी खाई; VIDEO:दुकानदार ने पूछा- प्याज खाते हैं, मोदी बोले- प्याज खाता हूं, दिमाग नहीं; ₹10 दिए

पीएम मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। झाड़ग्राम में उन्होंने रैली की। इस दौरान रास्ते में वह एक दुकान पर रुके और झालमुड़ी खाई। झालमुड़ी बनाते हुए दुकानदार ने पूछा कि आप प्याज खाते हैं। पीएम ने जवाब दिया- हां प्याज खाता हूं बस दिमाग नहीं। यह सुनकर दुकानदार हंसने लगा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports