जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने सोमवार रात चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 2 हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन के नाम वाले 5 पोस्टर बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान कुलगाम निवासी जुनैद अहमद डार, आमिर यूसुफ और जुनैद मुजफ्फर के रूप में हुई है। बरामद सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, पुलवामा में भी सुरक्षाबलों ने यरवान जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान दो संदिग्ध आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान लतीफ अहमद दीदाद और एजाज अहमद बजाद के रूप में हुई है। पुलवामा में तलाशी में एक पिस्तौल, 12 कारतूस और हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ। पुलिस ने आर्म्स एक्ट और UAPA की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। सुरक्षा एजेंसियां हथियारों के स्रोत और दोनों के आतंकी नेटवर्क से संबंधों की जांच कर रही हैं। इससे कुछ घंटे पहले शोपियां में भी 3 संदिग्ध OGW गिरफ्तार किए गए थे। खबर को अपडेट किया जा रहा है।
Source link
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर मिले; पुलवामा में भी 2 सहयोगी पकड़ाए | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

‘आप एक्टिंग छोड़ो, एयरफोर्स जॉइन करो’:अभय वर्मा को मिला यह कॉम्प्लीमेंट, बोले- इससे बड़ा सम्मान मेरे लिए शायद कुछ हो ही नहीं सकता | ACTPnews
-

कनाडा आज करेगा जवाबी टैरिफ का ऐलान, ट्रंप की धमकी पर बोले कार्नी-‘हमारा देश अमेरिका का गुलाम नहीं’ | ACTPnews
-

खडगे-राहुल ने जाति जनगणना के तरीके का विरोध किया:मोदी को पत्र लिखकर कहा- जनगणना की मौजूदा प्रश्नावली रद्द करनी चाहिए | ACTPnews
-









