- Hindi News
- National
- IMD Weather Rainfall Alert Photos Update; MP UP Rajasthan | Kerala Haryana Uttarakhand Lucknow
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 2 से 3 दिनों में केरलम पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरलम पहुंचता है, लेकिन इस बार इसमें थोड़ी देरी हुई है।
IMD के मुताबिक अरब सागर, लक्षद्वीप, केरलम और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम अनुकूल है। बंगाल की खाड़ी के कई इलाकों में भी मानसून आगे बढ़ सकता है।
मौसम विभाग ने पहले अनुमान लगाया था कि मानसून 26 मई को केरलम पहुंचेगा, लेकिन बाद में इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। अब इसके जून के पहले सप्ताह में पहुंचने की संभावना है।
देशभर में फिलहाल हीटवेव का असर खत्म हो गया है। सोमवार को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और राजस्थान के कई इलाकों में बारिश हुई। राजस्थान के अजमेर, नागौर और चित्तौड़गढ़ में सोमवार को ओलावृष्टि हुई। मध्य प्रदेश के 4 जिलों में आंधी और बारिश का दौर जारी है।
उत्तर प्रदेश के झांसी और ललितपुर में तेज बारिश हुई, जबकि 63 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है। बिहार के सासाराम में भी दोपहर बाद बारिश हुई। वहीं झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा और पंजाब समेत 27 राज्यों में हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इस साल कम हो सकती है बारिश मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल देश में मानसून के दौरान सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। पूरे सीजन में बारिश लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) का लगभग 90% रहने का अनुमान है।
LPA यानी लॉन्ग पीरियड एवरेज किसी क्षेत्र में 30 से 50 सालों के दौरान हुई औसत बारिश को कहा जाता है। भारत में 1971 से 2020 के आंकड़ों के आधार पर मानसून की औसत बारिश 87 सेंटीमीटर मानी जाती है।
अगर किसी साल बारिश LPA के 90% से कम रहती है, तो उसे सामान्य से कम बारिश की श्रेणी में रखा जाता है।

अल नीनो बन सकता है वजह
IMD का कहना है कि इस साल कम बारिश की एक बड़ी वजह अल नीनो हो सकती है। अल नीनो एक मौसमीय स्थिति है, जिसके दौरान प्रशांत महासागर का पानी सामान्य से ज्यादा गर्म हो जाता है। इसका असर भारत के मानसून पर पड़ता है और अक्सर बारिश कम होती है।
फिलहाल प्रशांत महासागर में स्थिति धीरे-धीरे अल नीनो की ओर बढ़ रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि जून में एल नीनो कमजोर रह सकता है, लेकिन सितंबर तक यह मध्यम या मजबूत रूप ले सकता है।

मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी के असर से AC में होने वाले ब्लास्ट से जुड़ी ये खबर पढ़ लीजिए…
AC में ब्लास्ट क्यों होता है, हो सकते हैं ये कारण; एसी के साथ न करें ये 9 गलतियां, जानें यूज के 13 सेफ्टी टिप्स
हाल ही में दिल्ली के हौज खास इलाके में पूर्व IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार के घर में AC ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। इससे पहले दिल्ली के विवेक विहार में AC में आग लगने से 9 लोगों की जान गई थी। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर एसी में आग क्यों लगती है। पढ़ें पूरी खबर
राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सोमवार दोपहर को तेज बारिश हुई।

राजस्थान के नागौर में ओले गिरे।

मध्य प्रदेश के शाजापुर में सोमवार दोपहर धूल भरी आंधी चली।

बिहार के सासाराम में तेज बारिश हुई।

उत्तराखंड के चंपावत में बारिश के कारण नदी का बहाव तेज हो गया। सुरक्षाबलों ने 50 लोगों का रेस्क्यू किया।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रविवार दोपहर बारिश हुई। तेज आंधी के कारण पुलिसकर्मी का छाता पलट गया।

राजस्थान के पुष्कर में रविवार को तेज बारिश हुई। इससे कई जगहों पर पानी भर गया।
राजस्थान में लगातार दूसरे दिन रेतीला तूफान

जैसलमेर में धूल का गुबार उठता दिखाई दिया, जो धीरे-धीरे आगे बढ़ा। थोड़ी देर बाद इलाके में अंधेरा छा गया।
राजस्थान के जैसलमेर में रविवार शाम को फिर से रेतीला बवंडर उठा। इससे दिन में अंधेरा छा गया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आसमान में दूर से ही धूल का गुबार उठता दिखाई दिया, जो धीरे-धीरे आगे बढ़ा।
इससे पहले शनिवार दोपहर 3 बजे राजस्थान के 5 जिलों श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और सीकर में रेतीला तूफान आया था। इसका असर करीब 200 वर्ग किलोमीटर के इलाके में रहा। रेतीले तूफान की शुरुआत हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर से हुई थी। इस दौरान 56kmph की रफ्तार से आंधी चली।
मानसून 4 जून तक केरलम पहुंचेगा
मौसम विभाग ने बताया कि मानसून 4 जून तक केरलम पहुंच सकता है। हालांकि विभाग ने इस साल मानसून के सामान्य से कमजोर रहने का अनुमान भी जताया है।
IMD के मुताबिक जून से सितंबर तक देश में औसतन सामान्य से कम बारिश हो सकती है। इस बार मानसून सीजन में 78 सेंटीमीटर बारिश होने का अनुमान है। देश में सामान्य मानसूनी बारिश का औसत 87 सेंटीमीटर माना जाता है।
मौसम विभाग ने कहा कि बिहार, यूपी में सामान्य बारिश हो सकती है, लेकिन बाकी कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। खासकर बारिश पर निर्भर खेती वाले इलाकों में मानसून कमजोर रह सकता है।
अगले दो दिन के मौसम का हाल
2 जून:
- पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड और राजस्थान के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं चल सकती है।
- महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ इलाकों में भी तेज हवा चलने और बिजली गिरने की आशंका है।
- तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरलम और कर्नाटक में कई जगहों पर बारिश का अनुमान जताया गया है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।
- पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी रहने की संभावना है।
3 जून:
- पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में 40-50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है।
- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ क्षेत्रों में बारिश और आंधी की स्तिथि रह सकती है।
- केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के बारिश का अनुमान है। तटीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है।
- असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश और आंधी-तूफान का असर रहेगा।

राज्यों के मौसम का हाल…
मध्य प्रदेश: राज्य में 20 से 22 जून तक आएगा मानसून, अगले 4 दिन ओले-बारिश का दौर रहेगा

मध्य प्रदेश में मानसून 5 से 7 दिन लेट हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की एंट्री 20 से 22 जून तक हो सकती है। जून में औसत से कम बारिश होगी। मई की औसत बारिश से आधा इंच ज्यादा बारिश हुई। इधर, जून के शुरुआती 4 दिन तक पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…
राजस्थान: आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जैसलमेर में रेतीला तूफान आया, तापमान 41.5°C रहा

राजस्थान में लगातार दो दिन रेत के बवंडर के बाद सोमवार को भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के कारण सोमवार सुबह सवाई माधोपुर और आसपास के इलाके में बारिश हुई। जयपुर, दौसा जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून को 20 जिलों में यलो अलर्ट है। इसका असर 4 जून तक रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…
बिहार: राज्य के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, अधिकतम तापमान 2°C से 3°C तक बढ़ सकता है

बिहार के 6 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। इस दौरान आंधी भी चल सकती है। राज्य के बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा, गर्मी के असर के चलते अधिकतम तापमान में 2°C से 3°C की बढ़ोतरी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
पंजाब: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन बारिश-आंधी की चेतावनी, आज 10 जिलों में अलर्ट, हीटवेव से राहत

पंजाब और चंडीगढ़ में 3 दिन से बारिश का दौर जारी है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 4 जून तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। आज 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। बारिश के कारण तापमान में 4.8°C की गिरावट दर्ज की गई है। जो सामान्य से 7.6°C नीचे है। पूरी खबर पढ़ें…
हरियाणा: राज्य के कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, सामान्य से 7.4°C कम रहा तापमान, 50kmph की रफ्तार से हवा चलेगी

हरियाणा में रविवार को अधिकतम तापमान 7.4°C कम रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान सिरसा में 37°C रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 3 जून तक और 5 और 6 जून को प्रदेश में बारिश की संभावना है। हालांकि इस दौरान अधिकतम तापमान में भी 6°C से 8°C की बढ़ोतरी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
उत्तराखंड: राज्य के सभी जिलों में बारिश के आसार, 5 में अलर्ट; चंपावत में सबसे ज्यादा बारिश, केदारनाथ में बर्फबारी

उत्तराखंड के सभी जिलों में आज बारिश की संभावना है। 3800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अनुमान है। रविवार को सभी जिलों में बारिश, रुद्रप्रयाग-चमोली के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। पूरी खबर पढ़ें…














